एक्सप्लोरर

कौन कहता है कि पृथ्वीराज चौहान हार गया? विक्रांत मैसी ने इतिहास पर की बात

Vikrant Massey On Prithviraj Chauhan: एक्टर विक्रांत मैसी ने हाल ही में टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ का प्रोमो देखा और उसे लेकर सोशल मीडिया पर एक स्पेशल पोस्ट शेयर की.

Vikrant Massey Post For Prithviraj Chauhan:एक्टर विक्रांत मैसी ने टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपनी दमदार पहचान बनाई है. इन दिनों एक्टर फिल्म ‘आंखों की गुस्ताखियां’ को लेकर चर्चा में हैं. इसी बीच एक्टर ने टीवी शो ‘चक्रवर्ती सम्राट पृथ्वीराज चौहान’ का प्रोमो देखा और उसे लेकर अपने विचार भी शेयर किए. एक्टर ने सोशल मीडिया पर शो का पोस्टर शेयर करते हुए एक लंबा चौड़ा नोट लिखा है.

विक्रांत मैसी का फेवरेट सब्जेक्ट है इतिहास

विक्रांत मैसी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये पोस्ट शेयर की है. इस पोस्ट में एक्टर लिखते हैं कि, "कम लोग जानते हैं कि इतिहास मेरा फेवरेट सब्जेक्ट रहा है. मैं आज भी यूं ही किताबें पढ़ता हूं क्योंकि आज को समझने के लिए बीते हुए कल को समझना बहुत ज़रूरी है. हाल ही में मैंने सोनी टीवी के आने वाले शो का प्रोमो देखा तो मन में एक बात आई."

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vikrant Massey (@vikrantmassey)

पृथ्वीराज चौहान पर क्या बोले विक्रांत मैसी?

विक्रांत ने लिखा कि, "कौन कहता है कि पृथ्वीराज चौहान मोहम्मद गौरी से हार गया? पृथ्वीराज चौहान ने बार-बार गौरी को युद्ध में हराया और बार-बार माफ़ किया. जब एक बार गौरी ने छल से बाजी जीती, उसने पृथ्वीराज को क़ैद कर लिया, उनकी आंखें निकलवा लीं और जानवरों जैसी मौत दी."

पृथ्वीराज चौहान की जन्मभूमि आबाद है - विक्रांत

विक्रांत ने आगे कहा कि, "लेकिन किताबें कहती हैं और हमारा पड़ोसी देश सोचता है कि पृथ्वीराज हार गया. ये ग़लत है - पृथ्वीराज हारा नहीं. देश, समाज, सभ्यता - एक घटना और एक युद्ध से बनते या बिगड़ते नहीं हैं. सदियों और कभी कभी हज़ारों साल लग जाते हैं इन फ़ैसलों में. आज, लगभग 1000 साल बाद भी, पृथ्वीराज चौहान की जन्मभूमि आबाद है. दिल्ली, अजमेर और पूरा हिंदुस्तान खुशहाल है, तरक़्क़ी कर रहा है. वहीं मोहम्मद गौरी का घोर, पूरे संसार में सबसे पिछड़ा इलाक़ा बन गया है. पृथ्वीराज आज भी आबाद हैं. हमें उन पर गर्व है. लेकिन मोहम्मद गौरी का नाम लेने वाला आज उनके देश में कोई नहीं है."

 बात करें विक्रांत मैसी की आने वाली फिल्म की तो, इसमें एक्टर शनाया कपूर के साथ नजर आएंग. बता दें कि शनाया की ये डेब्यू फिल्म है.

ये भी पढ़ें -

डिनो मोरिया कैसे जीते हैं लग्ज़री लाइफ, फिल्मों के अलावा किस बिजनेस से होती है एक्टर की तगड़ी कमाई?

 

About the author सखी चौधरी

सखी चौधरी बतौर कंसलटेंट एबीपी न्यूज़ के साथ जुड़ी हैं. एंटरटेनमेंट बीट पर उनकी अच्छी पकड़ है. पत्रकारिता में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. डिजिटल मीडिया के अलावा कई टीवी चैनल्स के साथ भी काम कर चुकी हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं संजय दत्त की मां नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
राज कपूर संग काम करने के लिए रोने लगी थीं नरगिस, इस एक्टर से किया था झूठा वादा
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
कश्मीर पर गोर का बयान, बिलबिलाया पाकिस्तान, अब आया भारत का जवाब
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्रिकेट फैंस के लिए परफेक्ट वीकेंड, शनिवार-रविवार टेस्ट क्रिकेट का डबल धमाल
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
क्या किसानों को रक्षाबंधन पर मिलेंगे 4000 रुपये? जानें पीएम किसान योजना का सच
Embed widget