एक्सप्लोरर

#MeToo पर बयान देकर ट्रोल हुई प्रीति जिंटा, कहा- काश मेरे साथ भी हुआ होता

बॉलीवुड में चल रहे मीटू मूमेंट को लेकर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का एक अजीबो-गरीब बयान सामने आया है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है.

बॉलीवुड में चल रहे मीटू मूमेंट को लेकर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा का एक अजीबो-गरीब बयान सामने आया है. जिसे लेकर सोशल मीडिया पर उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है. प्रीति जिंटा इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'भय्याजी सुपरहिट' को प्रमोट कर रही हैं जिसे लेकर वो मीडिया से बात कर रही हैं.

हाल ही में 'बॉलीवुड हंगामा' को दिए एक इंटरव्यू में जब प्रीति से पूछा गया कि क्या कभी आपको इस प्रकार की किसी अप्रीय घटना का सामना करना पड़ा है? तो इसके जवाब में प्रीति ने हंसते हुए कहा कि काश मेरे साथ भी कुछ ऐसा हुआ होता तो मेरे पास भी आपको बताने के लिए कोई कहानी होती.

इसी इंटरव्यू में प्रीति जिंटा ने कहा कि महिलाओं के साथ होने वाला दुर्व्यवहार हर इंडस्ट्री में है लेकिन सिर्फ बॉलीवुड को ही बदनाम किया जाता है. हर इंडस्ट्री में ऐसा होता है. अपने पद और ताकत का फायदा उठाने वाले लोग समाज के हर हिस्से में है . सिर्फ पुरूष ही नहीं बल्कि महिलाएं भी अपनी पोजिशन का फायदा उठाती हैं. बॉलीवुड एक बेहद सुरक्षित जगह और यहां बहुत अच्छे व सभ्य लोग काम करते हैं.

प्रीति के इसी बयान को लेकर सोशल मीडिया पर वो जमकर ट्रोल हो गईं. प्रीति के बयान पर टिप्पणी करते हुए एक ट्विटर पर @janiceseq85 अकाउंट ने लिखा, प्रीति जिंटा का इंटरव्यू देखने के बाद दुखी और असहज हूं. प्रीति जिंटा ने साल 2014 में नेस वाडिया के खिलाफ मॉलेस्टेशन का केस दर्ज करवाया था और वो कह रही हैं कि कभी कोई मीटू मूंमेट नहीं रहा.  

वहीं, ट्विटर हैंडल @_downandirty_ ने लिखा, प्रीति जब कोई आपको कहता है कि आप बबली हो तो ये जरूरी नहीं कि आप जबरन हंसे या मीटू जैसे बेहद संवेदनशील मुद्दे को हंसी में उड़ा दें. आज आपके लिए सम्मान कम हो गया.

प्रीति जिंटा ने दी सफाई

सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोल होने के बाद प्रीति जिंटा को इस मामले पर सफाई देनी पड़ी. उन्होंने ट्वीट के जरिए अपना पक्ष रखा. प्रीति ने ट्वीट किया, ''ये देख कर बेहद दुख हुआ कि किस तरह मेरे इंटरव्यू को एडिट किया गया है. ये बेहद असंवेदनशील है. मैं आपसे थोड़ी शिष्टता की उम्मीद करती थी. उस दिन मैंने कुल 25 इंटरव्यू दिए लेकिन तुम्हारा ही इंटरव्यू विवादों में घिरा. #dissappointed.''

इतना ही नहीं प्रीति जिंटा ने उसी दिन का अपना एक और इंटरव्यू शेयर करते हुए लिखा कि #MeToo पर ये है मेरी राय. इस वीडियो में वो कहती दिख रही हैं कि किसी भी पीड़ित को उसके सच के लिए स्वीकार किया जाना चाहिए.

यहां देखिए विवादित इंटरव्यू

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box office Collection: 6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
6 बजे 'धमाल 4' ने 'पेद्दी' समेत 10 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड, लिस्ट में इसी फ्रेंचाइजी की 2 फिल्में
Dhamaal 4 Box Office: अजय देवगन की 'धमाल 4' बॉक्स ऑफिस पर कर रही धमाका, पढ़ें फिल्म का डे वाइज कलेक्शन
अजय देवगन की फिल्म का क्या है डे-वाइज कलेक्शन? यहां जानें हर दिन का लेटेस्ट अपडेट
बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 5 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
Live: बॉक्स ऑफिस पर Dhamaal 4 ने मचाया गदर, 5 बजे तक ही कमा डाले इतने करोड़, कलेक्शन जानें
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है
क्यों बड़े एक्टर नहीं बन पाए जावेद जाफरी? कहा- इंडस्ट्री का अपना एक जाल है

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget