एक्सप्लोरर

फिल्मों में सेंसरशिप नहीं होनी चाहिए : प्रकाश झा

प्रकाश झा ने कहा, "पहली बात, हमारी फिल्मों में सेंसरशिप नहीं होनी चाहिए. यह अपने आप में एक बात है कि लोगों का एक समूह यह फैसला करेगा कि बाकी देश को क्या देखना है.''

मुंबई : राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्मकार प्रकाश झा का कहना है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में लोग जो देखना चाहते हैं, उसे देखने की छूट होनी चाहिए और फिल्मों को सेंसर यानी उनके दृश्यों की काट-छांट नहीं करनी चाहिए. प्रकाश झा विवादित फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' के निर्माता हैं. इस फिल्म को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सेंसर बोर्ड) से प्रमाणपत्र पाने के लिए काफी जद्दोजहद करनी पड़ी थी और निर्माताओं द्वारा अपीलीय न्यायाधिकरण का दरवाजा खटखटाने के बाद फिल्म को हरी झंडी मिली थी. इस बारे में उनकी राय पूछे जाने पर झा ने कहा, "पहली बात, हमारी फिल्मों में सेंसरशिप नहीं होनी चाहिए. यह अपने आप में एक बात है कि लोगों का एक समूह यह फैसला करेगा कि बाकी देश को क्या देखना है. हम लोकतांत्रिक देश हैं, तो फिर यह कैसे हो सकता है? हम, दर्शक सर्वश्रेष्ठ जज हैं कि हमें क्या देखना चाहिए और क्या नहीं देखना चाहिए." झा ने पूछे जाने पर कि क्या फिल्म बनाते समय उन्होंने सोचा था कि उन्हें इन बाधाओं का सामना करना पड़ेगा तो उन्होंने कहा कि अपने करियर में वह चार बार अपीलीय न्यायाधीकरण जा चुके हैं और अब उन्हें इससे कोई परेशानी नहीं होती. लेकिन उन्होंने उम्मीद नहीं की थी कि बेहतरीन पटकथा वाली यह फिल्म 'लिपस्टिक अंडर माई बुर्का' इस तरह के मुद्दों का सामना करेगी. फिल्म की कहानी चार ऐसी महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी जिंदगी खुलकर जीना चाहती हैं. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्य कि बात है कि हमारे समाज में एक महिला को बुनियादी चीजों जैसे कपड़ों, भोजन और व्यवहार को लेकर पुरुषों की सोच के हिसाब से रहना पड़ता है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 5 बजे तक 299 पार हुआ कलेक्शन
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
‘मॉन्स्टर’ के आखिरी शेड्यूल में पहुंचे सलमान खान, नवंबर में पूरी होगी शूटिंग
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार में बॉलीवुड की गैर मौजूदगी पर मराठी फिल्ममेकर ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल
'क्या हर बेटी सच में सुरक्षित है?' नवरात्रि में महिलाओं की सुरक्षा पर राजपाल यादव ने उठाए सवाल

वीडियोज

Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान
'वोट चोरी' पर सियासत...हल है हिरासत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
PM मोदी ने तमिलनाडु CM विजय को दिया बड़ा ऑफर -'केंद्र से जो भी...'
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
पूर्वांचल से चुनावी शंखनाद करेंगे ओवैसी, आजमगढ़ में 1 लाख लोगों के जुटने का दावा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
'दृश्यम 3' ने बनाया 2026 का बड़ा रिकॉर्ड, 'मिर्जापुर' को पछाड़ बनी 4th मोस्ट प्रॉफिटेबल फिल्म
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
नेपाल में फिर तबाही! बूढ़ी गंडकी में आई बाढ़ से कई पुल-घर बहे, 10 लापता
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
'वह चाहते हैं कि...', खरगे ने CEC ज्ञानेश कुमार और सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
Vivo Y600s Pro लॉन्च, 10,200mAh बैटरी से फोन की पावर गेम में बदलाव?
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
बच्चे ने कुत्तों के साथ खेला क्रिकेट..डॉगेश भाई ने की विकेट कीपिंग
Embed widget