एक्सप्लोरर

Adipurush: 'अवतार की तकनीक का किया इस्तेमाल...बेहतर बनाया वीएफएक्स', 'आदिपुरुष' को लेकर बोले डायरेक्टर ओम राउत

Om Raut On Adipurush: 'आदिपुरुष' के डायरेक्टर ओम राउत ने कहा कि रिलीज से पहले उन्हें 5 से 6 महीने का एक्स्ट्रा टाइम मिला, जिसका इस्तेमाल उन्होंने विजुअल इफेक्ट्स को बेहतर बनाने में किया.

Om Raut On Adipurush: साउथ सिनेमा के सुपरस्टार प्रभास (Prabhas) अपनी नई फिल्म आदिपुरुष (Adipurush) को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं. पिछले साल अक्टूबर फिल्म का पहला पोस्टर जारी हुआ था, जो लोगों को बिल्कुल भी पसंद नहीं आया. सोशल मीडिया पर 'आदिपुरुष' के वीएफएक्स की क्वालिटी जमकर मजाक उड़ाया गया. इसके बाद मेकर्स ने फिल्म की रिलीज डेट को पोस्टपोन कर दिया. इसे लेकर डायरेक्टर ओम राउत (Om Raut) का कहना है कि उन्होंने रिलीज से पहले से मिले टाइम का इस्तेमाल फिल्म को बेहतर बनाने में किया है.

आदिपुरुष के डायरेक्टर ओम राउत ने न्यूज एजेंसी पीटीआई के साथ इंटरव्यू के दौरान कहा, 'पांच-छह महीने मिलना हमारे लिए बहुत जरूरी था. हमने उस समय का इस्तेमाल फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स को और ज्यादा बेहतर बनाने के लिए किया है'. 

'अवतार' के लेवल का इस्तेमाल किया तकनीक

ओम राउत ने आगे कहा, 'चुनौतियां हमेशा होती हैं, लेकिन इससे हमारा सिनेमा बेहतर बनेगा और हमारी जर्नी मजबूत होगी. खासतौर पर इस तरह की फिल्म के साथ, जो भारत में अपनी तरह की पहली फिल्म है, क्योंकि हमने ऐसी तकनीक का इस्तेमाल किया है, जो 'मार्वल', 'डीसी' और 'अवतार' जैसी बड़ी हॉलीवुड फिल्मों में देखने को मिलती है.'

निगेटिव रिस्पॉन्स के बाद हमने बहुत मेहनत की

प्रोड्यूसर भूषण कुमार ने फिल्म आदिपुरुष के टीजर को मिले निगेटिव रिस्पॉन्स को लेकर बात की. उन्होंने कहा, 'शुरुआत में मिली आलोचनाएं हमेशा हेल्दी होती हैं. हम थोड़ा निराश हो गए थे फिर हमने फिल्म पर और ज्यादा मेहनत की, लेकिन फिर भी हमने उससे बहुत कुछ सीखा, हम आगे बढ़े और लोगों के सुझावों के अनुसार चीजों में सुधार किया. अब जो प्रोडक्ट बनकर तैयार हुआ है उससे हम बहुत खुश हैं. अब हमें जिस तरह का रिस्पॉन्स मिल रहा है, वह शानदार है.'

इस दिन रिलीज होगी प्रभास की फिल्म आदिपुरुष

गौरतलब है कि आदिपुरुष (Adipurush) पहले 11 अगस्त, 2022 को रिलीज होने वाली थी. फिर इसकी डेट जनवरी, 2023 में शिफ्ट कर दी गई है. हालांकि, कुछ दिनों पहले फिल्म की फाइनल रिलीज डेट का ऐलान किया गया और बताया गया कि ये मूवी 16 जून, 2023 को थिएटर्स में दस्तक देगी. इसमें प्रभास  (Prabhas) के अलावा कृति सैनन, सनी सिंह और सैफ अली खान जैसे सितारे नजर आएंगे.

 यह भी पढ़ें-सलमान खान की KKBKKJ ने दूसरे दिन कर डाली रिकॉर्ड ब्रेक कमाई, मगर फिर भी फैंस क्यों बोले- ‘कुछ भी कर लो शाहरुख से आगे नहीं जा पाओगे’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CA बनना चाहते थे सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
CA बनना चाहते थे अभिजीत भट्टाचार्य, एसडी बर्मन के फोन ने बदल दी लाइफ
3-3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी, किस्से विनोद मेहरा के
विनोद मेहरा: 3 शादी, राजेश खन्ना से मिली हार, एक्टर बनने से पहले करते थे नौकरी
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
एडवांस बुकिंग में आग उगल रही 'रामायण', 15 करोड़ के पार हुई कमाई, करीब 3 लाख टिकट बिके
एडवांस बुकिंग में 'रामायण' की कमाई 15 करोड़ से ज्यादा, 3 लाख टिकट बिके

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
MLC चुनाव: PM मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में हारी BJP, गडकरी-फडणवीस का गृह जिला भी नहीं बचा?
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
बेगूसराय में बड़ा हादसा, ढाब नदी में 20 लोगों से भरी नाव पलटी, दो अब भी लापता
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
MLC चुनाव पर PM मोदी के पोस्ट पर भड़क गई कांग्रेस, पवन खेड़ा बोले- नागपुर में कौन जीता?
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले में बड़ा खुलासा, अमृतसर से 2.50 लाख में खरीदी गई थी जिगाना पिस्टल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
वडोदरा: परिवार के 3 सदस्यों की फंदे से लटकी मिली लाश, सामूहिक सुसाइड से हड़कंप
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
मौत को दिखाई आंख... उफान मारती नदी में जेट स्की लेकर उतरा शख्स
Embed widget