एक्सप्लोरर

अनुष्का शेट्टी से रिश्ते पर अब जाकर 'बाहुबली' प्रभास ने तोड़ी है अपनी चुप्पी

'बाहुबल' और 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास हाल ही में फिल्म 'साहो' में नज़र आए हैं. 'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आई थीं.

नई दिल्ली: 'बाहुबली' फेम सुपरस्टार प्रभास और अनुष्का शेट्टी की डेटिंग की खबरें आज से नहीं बल्कि कई सालों से चल रही हैं. दोनों सितारों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री लाजवाब है, ऐसे में फैंस भी दोनों को साथ में देखना चाहते हैं. कुछ महीने पहले तो प्रभास और अनुष्का की शादी की भी खबरें आ गई थीं. इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स में ये भा कहा गया था कि दोनों सितारे लास एंजेलिस में घर भी खरीदने वाले हैं. हालांकि ये तमाम खबरें अफवाह ही रहीं.

अब फिल्मफेयर से बात करते हुए प्रभास ने खुद भी इन खबरों को कोरी अफवाह करार दिया है. उन्होंने कहा, "अफवाहें इसीलिए होती हैं कि वो उड़ सकें. कुछ महीने पहले चीज़ें खत्म हो गई थीं. अब फिर शुरू हो गई हैं. अनुष्का और मैं पिछले 11 सालों से दोस्त हैं. अगर हमारे बीच कुछ होता तो हम क्यों छुपाते."

प्रभास ने आगे कहा, "मुझे लगता है कि जब तक हम दोनों में से किसी एक की शादी नहीं हो जाती, ये अफवाहें नहीं थमेंगी. अनुष्का बेहद खूबसूरत लड़कियों में से एक है. उन्होंने देवसेना का किरदार निभाया है. दर्शकों ने बाहुबली और उनको एक जोड़ी के तौर पर देखा है. इसलिए मुझे नहीं पता कि इन अफवाहों को कैसे रोका जाए."

अनुष्का शेट्टी से रिश्ते पर अब जाकर 'बाहुबली' प्रभास ने तोड़ी है अपनी चुप्पी

प्रभास के मुताबिक, "अगर मैं फिर श्रद्धा के साथ काम करूंगा, तो मुझे उनके साथ भी जोड़ दिया जाएगा. मैं कभी न कभी शादी करना चाहूंगा. मैंने शुरूआत में इस बारे में सोचा था, लेकिन फिर में बहुत बड़ी फिल्म के साथ जुड़ गया. मैं शादी ज़रूर करूंगा."

आपको बता दें 'बाहुबल' और 'बाहुबली 2' के बाद प्रभास हाल ही में फिल्म 'साहो' में नज़र आए हैं. 'साहो' में प्रभास के साथ श्रद्धा कपूर नज़र आई थीं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
'रामायणम्' का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस
'रामायणम्' का फर्स्ट रिव्यू आउट, हार्ट टचिंग है रणबीर-यश की परफॉर्मेंस, ये हैं 7 स्ट्रॉन्ग सीक्वेंस
संजय गुप्ता के निधन से पसरा मातम, अभिषेक बच्चन समेत अंतिम विदाई के लिए पहुंचे ये सेलेब्स
संजय गुप्ता के निधन से पसरा मातम, अभिषेक बच्चन समेत अंतिम विदाई के लिए पहुंचे ये सेलेब्स
हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! 'राज' से 'तुम्बाड' तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह
हैलोवीन की रात खौफ का होगा सामना! 'राज' से 'तुम्बाड' तक, ये 5 हॉरर फिल्में देख कांप उठेगी रूह

वीडियोज

ABP News: REEL का जुनून... मौत को चैलेंज ! | Sansani
Jan Mahabhiyog Programme: अभी-अभी 'जन महाभियोग'पर आई बड़ी खबर! | Rahul Gandhi | Congress | ABP
Jan Mahabhiyog Programme: जन महाभियोग में क्या-क्या हुआ? पूरी कहानी | Rahul Gandhi | BJP | Gyanesh
Jan Mahabhiyog Programme: जन-महाभियोग-रैली..खतरे में ज्ञानेश की कुर्सी? | Rahul Gandhi | Congress
Sandeep Chaudhary: 'ज्ञानेश हटाओ'...लोकतंत्र बचाओ या राजनीति चमकाओ? | Jan Mahabhiyog | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
राजदान-अब्दुल्ला ही अकेले नहीं, इन पत्रकारों और राजनेताओं ने भी की है शादी
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
पंजाब चुनाव को लेकर बड़ा दावा, कांग्रेस ने एक तस्वीर से दिए कई संदेश
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
इंडिया ब्लॉक की रामलीला मैदान में आज महारैली, गरजेगा विपक्ष, सत्ता पक्ष का रहेगा खास फोकस
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
WTC Points Table में बड़ा उलटफेर, पहले से तीसरे नंबर पर पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टॉप-2 में साउथ अफ्रीका
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
पंचतत्व में विलीन हुए फिल्ममेकर संजय गुप्ता, बॉलीवुड सितारों ने दी श्रद्धांजलि
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
इंडिया गठबंधन की रैली से पहले ममता बनर्जी से मिले अभिजीत दीपके, क्या हुई बात?
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
ईरान में युद्ध की तैयारी तेज? मुज्तबा खामेनेई ने सेना से कहा- हमले का मुंहतोड़ दो जवाब
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Watch: क्रिकेट मैच में अंपायर के साथ दर्दनाक हादसा, गेंद लगते ही बेसुध होकर गिरे
Embed widget