एक्सप्लोरर

#MeToo: पूनम पांडे का खुलासा, लव मेकिंग सीन में रील लाइफ भूलकर रियल लाइफ में पहुंच जाता था एक्टर

#MeToo मूवमेंट के जरिए अभिनेत्री पूनम पांडे ने तनुश्री दत्ता का साथ देते हुए अपनी कहानी भी सभी के साथ साझा की है. पूनम ने बताया है कि अभिनेता शूटिंग के वक्त रील लाइफ भूलकर रियल लाइफ में पहुंच जाता था.

नई दिल्ली: देशभर में चल रहे #MeToo मूवमेंट के जरिए कई अभिनेत्रियों ने अपने साथ हुए दुर्व्यवहार और यौन शोषण की घटनाएं साझा की हैं. इस लिस्ट में अब अभिनेत्री पूनम पांडे का नाम भी जुड़ गया है. पूनम बहुत जल्द शक्ति कपूर के साथ फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' में दिखाई देने वाली हैं. फिल्म की रिलीज से पहले पूनम भी तनुश्री का साथ देते हुए #Metoo मूवमेंट में अपनी कहानी भी सभी के साथ साझा की है.

पूनम ने सीनियर एक्टर के साथ शूटिंग के दौरान महसूस हुई असहजता का अनुभव साझा किया है. पूनम पांडे फिल्म इंडस्ट्री में अपनी हॉटनेस और बोल्ड बयानों के लिए जानी जाती हैं. पूनम ने बताया है कि एक बड़े अभिनेता के साथ इंटीमेट सीन शूट करने में उन्हें काफी परेशानी हुई. बेड पर शूटिंग के दौरान पूनम को महसूस हुआ की अभिनेता मौके का फायदा उठाते हुए रील लाइफ को भूलकर रियल लाइफ में पहुंच गया है.

पूनम पांडे ने उड़ाया तनुश्री का मज़ाक, डायरेक्टर से कहा, Don't Worry मैं 10 साल बाद वापस नहीं आउंगी

इस दौरान उस अभिनेता ने सारी हदें पार कर दीं. पूनम इस वाकया को भूला तो नहीं पाई लेकिन वो इस अभिनेता का फिर से सामना नहीं करना चाहती थीं. इसके लिए वो हफ्ते भर पहले फिल्म के ट्रेलर लॉन्चिंग में भी नहीं पहुंचीं. इससे पहले वो इस फिल्म के पोस्टर लॉन्चिंग में भी शामिल नहीं हुईं थीं.

इस घटना के बारे में बात करते हुए पूनम ने कहा, "हीरोइनों को इन सबका सामना करना पड़ता है. जब लव मेकिंग सीन की शूटिंग होती है तो एक्टर वाकई में ऐसा बर्ताव करते हैं जैसे वो अपने बेडरूम में हैं. मैं अब उनके साथ स्टेज शेयर करने में भी कंफर्टेबल नहीं हूं. इसलिए मैंने फैसला लिया कि पिछले हफ्ते लॉन्च हुए ट्रेलर में भी मैं नहीं गई. इससे पहले लॉन्च हुए पोस्टर में भी मैं शामिल नहीं हुई थी."

Tiffany Blue Book Collection Lauch: इगेजमेंट रिंग फ्लॉन्ट करती दिखीं प्रियंका चोपड़ा

हालांकि जिस तरह से तनुश्री दत्ता ने खुलकर नाना पाटेकर का नाम लिया था पूनम पांडे ने किसी भी अभिनेता का नाम लेने से परहेज किया है. पूनम ने कहा, "मैं उनका नाम नहीं लेना चाहती. मेरी उम्र की उनकी एक बेटी है. तनुश्री ने जिस तरह से अपना दर्द सभी के साथ साझा किया मैं उनसे पूरी तरह से सहमत हूं. ये काफी मुश्किल वक्त है. ये मुद्दा एक कैंसर के वायरस की तरह है जो पूरी दुनिया में तेजी से फैल रहा है."

मां अमृता के साथ फिल्म देखने पहुंचीं सारा अली खान, देखें तस्वीरें

खैर आपको बता दें कि पूनम पांडे शक्ति कपूर के साथ फिल्म 'द जर्नी ऑफ कर्मा' में बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई देने वाली हैं. ये फिल्म 26 अक्टूबर को रिलीज होगी. फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है जिसके लॉन्चिंग नें पूनम पांडे शामिल नहीं हुई थीं. ऐसे में रिपोर्ट्स की माने तो बताया जा रहा है कि पूनम का इशारा शक्ति कपूर की ओर ही था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget