एक्सप्लोरर

पूजा बत्रा ने नवाब शाह संग शादी को किया कंफर्म, जानिए इस कपल की पूरी लव स्टोरी

अब खुद पूजा बत्रा ने अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. पूजा बत्रा ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है.

नई दिल्ली: पिछले कुछ दिनों से अभिनेत्री पूजा बत्रा और नवाब शाह की शादी रचाने की खबरें आ रही थीं. अब खुद पूजा बत्रा ने अपनी शादी की खबर पर मुहर लगा दी है. पूजा बत्रा ने कहा है कि उन्होंने दिल्ली में एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी रचा ली है.

एक अंग्रेजी अखबार से किए बातचीत में पूजा बत्रा ने कहा, ''हां, हमने शादी रचा ली है. नवाब और मैंने परिवार की मौजूदगी में दिल्ली में शादी की. लोग हमसे पूछ रहे थे कि हम शादी क्यों नहीं कर रहे. सब कुछ अच्छा चल रहा था फिर मुझे एहसास हुआ कि यही वो शख्स है जिसके साथ मैं अपनी पूरी जिंदगी बिताना चाहती हूं. इसके बाद शादी को आगे बढ़ाने का कोई मतलब नहीं था. इसलिए हमने कर ली. हमने आर्य समाज वेडिंग की है और इस हफ्ते शादी को रजिस्टर भी करा लेंगे.''

इसके साथ ही पूजा बत्रा ने इंस्टाग्राम पर अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वो दुल्हन के रुप में दिख रही हैं. पूजा ट्रेडिशनल अवतार में हैं और वो हाथों में चूड़ा पहने हुई हैं. पूजा इस तस्वीर में अपनी मां से बातचीत करती नज़र आ रही हैं.

View this post on Instagram
 

With My Wonder Woman ???? My Mom

A post shared by Pooja Batra (@poojabatra) on

अभिनेत्री ने ये भी बताया कि वो करीब 5 महीने से नवाब शाह को डेट कर रही थीं. उन्होंने बताया कि वो नवाब को फिल्म इंडस्ट्री में काम करने की वजह से जानती थी. फरवरी में दोनों की मुलाकात उनके एक दोस्त ने कराई थी. उन्होंने ये भी बताया है कि दिल्ली में ही नवाब ने पूजा को शादी के लिए प्रपोज किया. इसके बाद वो उन्होंने मिलवाने अपने घर भी ले गए.  शादी के बाद पूजा बत्रा और नवाब शाह मानेसर के एक रिसॉर्ट में पहुंचे. वहां की भी कुछ तस्वीरें इस कपल ने शेयर की हैं.
View this post on Instagram
 

With friends like Family at the @heritagevillageresortmanesar Thank you for an awesome stay. Expect to see us back soon

A post shared by Pooja Batra (@poojabatra) on

इस रिसॉर्ट ने इस जोड़ी की तस्वीर पोस्ट करते हुए उन्हें शादी की बधाई दी है.

आपको बता दें कि पूजा बत्रा 'विरासत', 'हसीना मान जाएगी', 'जोड़ी नंबर 1' और नायक जैसी फिल्मों में नज़र आ चुकी हैं. वहीं, नवाब शाह हिंदी के अलावा साउथ इंडस्ट्री का भी जाना पहचाना नाम हैं. वो दिलवाले और टाइगर ज़िंदा है जैसी बड़ी फिल्मों में भी नज़र आ चुके है.

कुछ दिनों पहले जब नवाब शाह ने इंस्टा पर चूड़ा पहने हुई पूजा की तस्वीर शयेर की तभी से शादी की खबरें आ रही थीं.
View this post on Instagram
 

A story you can make a movie on ❤️????????????????????

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

वहीं इन दोनों सितारों की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पूजा बत्रा की ये दूसरी शादी है. इससे पहले इस अभिनेत्री ने कैलिफोर्निया के डॉक्टर से 2002 में शादी रचाई थी. 2011 में उन्होंने तलाक ले लिया. पिछले कुछ दिनों से पूजा बत्रा और नवाब शाह के डेटिंग की खबरें थीं. इससे पहले नवाब शाह और टीवी एक्ट्रेस कविता कौशिक ने एक दूसरे को करीब 5 सालों तक डेट किया था. 2016 में दोनों अलग हो गए. ऐसी खबरें आईं थीं कि धर्म अलग होने की वजह से कविता कौशिक की फैमिली शादी के लिए राजी नहीं हुई और दोनों ने अलग होने का फैसला किया. हालांकि बाद में नवाब शाह ने ऐसी खबरों से इंकार किया. उन्होंने कहा कि उनके प्यार के बीच धर्म नहीं आ रहा था बल्कि कुछ पर्सनल  वजहों से ये जोड़ी अलग हो गई. अब उन्होंने अभिनेत्री पूजा बत्रा से शादी रचा ली है. अक्सर ही नवाब शाह अपने इंस्टाग्राम पर पूजा की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं. देखिए तस्वीरें
View this post on Instagram
 

MA queen that can go from royal to gangster in . 6 SEC .⭐️❤️????????

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

View this post on Instagram
 

Sea Sun Sand and a scorpion ❤️????????

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

View this post on Instagram
 

Stars can’t shine without darkness ⭐️⭐️❤️???????????????? by @buntyprashantstudio_official

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

View this post on Instagram
 

The one who makes life come to life ????❤️????

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

View this post on Instagram
 

ONE .❤️????

A post shared by Nawab Shah (@nawwabshah) on

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jana Nayagan X Review: ‘जना नायकन’ के दीवाने हुए लोग, विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
‘जन नायकन’ एक्स रिव्यू: विजय की एंट्री सीन पर बजी सीटियां, लोग बोले-'मास कमर्शियल एंटरटेनर फिल्म'
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
Mehmood Death Anniversary: वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
वो एक्टर जिसने राजेश खन्ना को मारा था थप्पड़, अमिताभ बच्चन से भी हो गई थी अनबन!
Wednesday Box Office Collection: बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन
बुधवार को भी बॉक्स ऑफिस पर हावी रही 'द ओडिसी', 'धमाल 4' भी थकने को नहीं तैयार, जानें- कलेक्शन

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Explained: PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट नहीं रोक पाएगी CJP आंदोलन?
PM मोदी के आश्वासन से नहीं मानेंगे 'कॉकरोच'! क्यों सिर्फ फास्ट ट्रैक कोर्ट से नहीं थमेगा आंदोलन
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
'वो तो कहो गांधी आश्रम का मजबूत कुर्ता था...', अखिलेश यादव ने लगाया पुलिस पर कपड़े फाड़ने की कोशिश का आरोप
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
CJP Protest: 'मां को नहीं पता मैं घायल हूं', लाठीचार्ज के बाद जख्म लेकर फिर जंतर-मंतर पहुंचे प्रदर्शनकारी क्या बोले?
The Odyssey BO Day 6: 'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, जानें- 6 दिनों का कलेक्शन
'द ओडिसी' ने 6ठे दिन भी काटा बवाल, भारत में बनने वाली है साल की सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
IND vs ZIM: मयंक यादव , अशोक यादव या यश ठाकुर … किस पर है टीम इंडिया के अगले तेज गेंदबाज बनने की जिम्मेदारी?
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
NEET पेपर लीक के दोषियों को होगी जल्द सजा, पीएम मोदी ने किया फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान, बोले- 'युवाओं का भविष्य हमारी...'
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
पटना प्रोटेस्ट पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 500 अज्ञात पर FIR; हिरासत में 40 प्रदर्शनकारी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
बालकनी में उगाएं बैंगन, कम जगह और कम खर्च में तैयार होगी अपनी सब्जी
Embed widget