एक्सप्लोरर

वीरू देवगन के निधन पर PM मोदी ने लिखा खत, कहा- वो जोखिम लेने वालों को प्रेरित करते रहेंगे

पीएम मोदी ने बॉलीवुड स्टार अजय देवगन के पिता और मशहूर एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है.

मुंबई: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी मौत से बॉलीवुड इंडस्ट्री को बड़ा नुकसान हुआ है. 85 साल एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन का 27 मई को निधन हो गया.

उनके बेटे और अभिनेता अजय देवगन को लिखे एक पत्र में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "मुझे वीरू देवगन के निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ है, उन्हें हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में विभिन्न डोमेन में उनके किए गए उत्कृष्ट काम के लिए व्यापक रूप से सम्मान मिला. यह इंडस्ट्री के लिए एक बहुत बड़ी क्षति है."

वीरू देवगन को 'व्यक्तिगत दिलेरी' के लिए जाना जाता था- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने आगे लिखा, "देवगन ने एक स्टंटमैन, एक्शन कोरियोग्राफर, निर्देशक, निर्माता और कई तरह से इंडस्ट्री में कार्य किया. यह एक ऐसे व्यक्ति की निशानी है जिसने अपने चुने हुए क्षेत्र के लिए खुद को पूरी तरह से समर्पित कर दिया. वे इंडस्ट्री में योगदान करने के नए तरीकों की खोज करते रहे."

मोदी ने कहा कि वीरू देवगन जैसे लोगों के कार्यो को याद किया जाएगा, जिन्होंने बिना किसी विजुअल इफेक्ट के युग में दर्शकों को लुभाने के लिए बहुत जोखिम उठाए. पत्र में आगे कहा गया है कि देवगन को 'व्यक्तिगत दिलेरी' के लिए जाना जाता था, जो एक एक्शन कोरियोग्राफर के रूप में सीमाओं को आगे बढ़ाने के साथ-साथ उनकी टीम की सुरक्षा के बारे में सावधानीपूर्वक काम किया करते थे.

वीरू देवगन दुनिया में जोखिम लेने वालों को प्रेरित करते रहेंगे- पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं वीरू देवगन के परिवार, दोस्तों, प्रशंसकों और फिल्म इंडस्ट्री के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करता हूं. उम्मीद है वह दुनिया में जोखिम लेने वालों को प्रेरित करना जारी रखेंगे, क्योंकि यह वे जोखिम हैं जो हमारी दुनिया की दिशा को परिभाषित करते हैं."

अजय ने पत्र की तस्वीर को पोस्ट करते हुए कहा, "हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारशील संवेदना ने मेरी मां और पूरा देवगन परिवार को गहराई से छुआ है.धन्यवाद सर." वीरू देवगन कई फिल्मों में एक्शन डायरेक्टर रह चुके हैं, जिनमें 'हिम्मतवाला', 'मिस्टर इंडिया', 'खतरों के खिलाड़ी', 'फूल और कांटे', 'दिलवाले', और 'लाल बादशाह' जैसी फिल्में शामिल हैं.

यह भी देखें:

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', हेटर्स को एआर रहमान का जवाब
'रॉकस्टार या स्लमडॉग मिलियनेयर के सहारे नहीं बैठ सकता', ट्रोलिंग पर बोले रहमान
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'बच जाएगी मेरी शादी?' स्वरा भास्कर को सताया रिश्ता टूटने का डर
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा
'वाराणसी' में दिखेगा पिता-बेटा का इमोशन, प्रियंका-महेश की लव स्टोरी पर एसएस राजामौली का खुलासा

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget