स्मिथ मच्छार पर नसीरुद्दीन शाह की चुप्पी से भड़के पीयूष मिश्रा, CJP प्रोटेस्ट को समर्थन देने पर कसा तंज
नसीरुद्दीन शाह ने सीजेपी प्रोटेस्ट को अपना समर्थन दिया है, लेकिन कैप्टन स्मिथ मच्छार की बहादुरी पर चुप्पी साध रखी. इसे लेकर पीयूष मिश्रा उन पर भड़क गए और सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया.

बॉलीवुड अभिनेता पीयूष मिश्रा ने एक बार फिर से अभिनेता नसीरुद्दीन शाह को निशाने पर लिया है. नसीरुद्दीन शाह ने हाल ही में कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इस्तीफे की मांग को लेकर चल रहे प्रोटेस्ट को समर्थन दिया था और सीजेपी फ़ाउंडर अभिजीत दिपके से मुलाकात की थी. हालांकि 170 से ज्यादा लोगों की जान बचाने वाले कैप्टन स्मिथ मच्छार पर उनकी चुप्पी पर पीयूष मिश्रा भड़क गए.
कैप्टन स्मित मच्छार पर भी कुछ बलिए
पीयूष मिश्रा ने हाल ही में सोशल मीडिया पर शेयर किए गए अपने एक वीडियो में कहा, 'हां, नसीर साहब, आदाब अर्ज करता हूं. मैं पीयूष मिश्रा हूं, आपका पुराना जानकार. आप अभिजीत दिपके से मिले, बड़ा अच्छा लगा. अभी सर एक हादसा होते-होते टला है. यह तेल अवीव से जाने वाली फ्लाइट, दुबई से जाने वाली फ्लाइट 1073 फ्लाई दुबई में हुआ इसमें मिस्टर स्मिथ मच्छार ने बहादुरी दिखाते हुए 180 लोगों की जान बचाई हैं. उस पर भी जरा थोड़ा सा कमेंट कीजिए. बधाइयां दीजिए सर उन्हें.'
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मैसेज भेजिए
आगे पियूष ने लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी का जिक्र किया. यहां से हाल ही में सोशल मीडिया पर एक अफवाह फैली थी कि लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में एक स्टूडेंट का रेप हुआ है. इसे लेकर पीयूष ने कहा, 'सर, लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में भी एक मैसेज भेजिए. वहां पर भी बच्चे पढ़ते हैं, बड़ा खतरनाक हादसा हुआ वहां पर. लड़कियों के बाल पकड़ के गिराया गया है. ऐसा पुलिस ने किया. आगजनी हुई है. आप तो बोल रहे थे न कि 'मुझे जितना राष्ट्रीय ड्रामा एकेडमी और FTII ने सिखाया है, उतना इन बच्चों ने सिखाया है'... तो मुझे मालूम नहीं कि ये बच्चे कब से एक्टिंग टीचर हो गए. मिले तो खुलासा कीजिएगा इसका.'
दुनियाभर में हो रही कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ
कैप्टन स्मित मच्छार मुंबई के एक पायलट हैं. हाल ही में फ्लाईदुबई की उड़ान (FZ1073) जो दुबई से तेल अवीव जा रही थी उसमें स्मित पर उनके को-पायलट हमाम अल-हमामी ने जानलेवा हमला कर दिया था. हालांकि खून से लथपथ होने के बावजूद स्मित ने बहादुरी दिखाते हुए हमलवार पर काबू पाया और करीब 180 यात्रियों की जान बचाई. इस साहस के लिए दुनियाभर में उनकी तारीफ हो रही है.





















