एक्सप्लोरर

देखने से पहले जानें कैसी फिल्म है 'पीहू' और 'मोहल्ला अस्सी', पढ़ें Critics Review

'पीहू', 'मोहल्ला अस्सी' और 'होटल मिलान'... ये तीनों फिल्में आज रिलीज हुई हैं. ऐसे में अगर आप भी कोई फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले यहां जानिए इन फिल्मों के बारे में साथ ही क्या कहते हैं क्रीटिक्स के रिव्यूज.

नई दिल्ली: बॉक्स ऑफिस पर आज तीन फिल्में रिलीज हुई हैं. ये हैं 'पीहू', 'मोहल्ला अस्सी' और 'होटल मिलान'. तीनों ही फिल्म की कहानी एक दूसरे से बिल्कुल अलग है. कहानी ही नहीं फिल्म का जैनर भी अलग ही है. ऐसे में आज रिलीज हो रही फिल्म में दर्शकों के लिए काफी अलग-अलग ऑपशंस हैं. देखना ये दिलचस्प होगा की कौन सी फिल्म को मिलता है सबसे जबरदस्त रिस्पॉन्स. ऐसे में अगर आप भी कोई फिल्म देखने का मन बना रहे हैं तो उससे पहले यहां जानिए इन फिल्मों के बारे में साथ ही क्या कहते हैं क्रीटिक्स के रिव्यूज. सबसे पहले बात करते हैं दो साल की बच्ची पर आधारित फिल्म 'पीहू' की.

'पीहू' डायरेक्टर- विनोद कापड़ी कास्ट- मायरा विश्वाकर्मा

ये फिल्म एक दो साल की बच्ची के एक कमरे में अकेले बंद हो जाने की कहानी है, जिसे विनोद कापड़ी ने डायरेक्ट किया है. इस फिल्म की स्क्रीनिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में भी की गई है.

इंडियन एक्सप्रेस ने इस फिल्म को 5 में से 4 स्टार देते हुए कहा है कि हिन्दी सिनेमा में ये फिल्म नया ट्रेंड सेट करने का दमखम रखती है. विनोद कापड़ी समेत फिल्म की पूरी टीम को हिन्दी सिनेमा को ऐसी फिल्म देने के लिए जितना शुक्रिया किया जाए कम होगा.

टाइम्स नाउ ने इस फिल्म को 5 में से 3.5 स्टार देते हुए बताया है कि विनोद कापड़ी ने लिए दो साल के बच्चे के साथ ऐसी शानदार फिल्म बनाना आसान नहीं रहा है. जिस तरह से गर्म जलती हुई प्रेस, गुब्बारे, गैस स्टोव, रेफ्रिजरेटर, गीजर, फिनाइल, बिजली के तार और कई खतरनाक चीजों के साथ शूटिंग की है उस माहौल को बनाने के लिए कापड़ की जितनी तारीफ हो कम है.

हिन्दुस्तान टाइम्स ने इस फिल्म को ने 5 में 1.5 स्टार दिए हैं. साथ ही रिव्यू में बताया है कि विनाद कापड़ी ने इस फिल्म में दो साल की बच्ची को रोते हुए दिखाया है जो ऑडियंस को परेशान करता है. ये फिल्म का सबसे बड़ा निगेटिव प्वाइंट है. रिव्यू में कहा है कि इसे देखने वाले ऑडियंस को 90 मिनट से ज्यादा तक छोटे बच्चे तो टॉर्चर होते हुए देखना है.

इंडिया टुडे ने 'पीहू' को 5 में से 2 स्टार देते हुए कहा है कि विनोद कापड़ी की दूसरी फिल्म भी कमजोर दिल वालो के लिए नहीं है. 93 मिनट तक दर्शक असहाय और परेशान बच्चे को सिर्फ इसी आस के साथ देखते है कि कब कोई इस तक पहुंचेगा और उसकी मदद करेगा. पर्दे पर एक ऐसे बच्चे को देखने के बाद दिल अंदर तक सहम जाता है.

'मोहल्ला अस्सी' डायरेक्टर: चंद्रप्रकाश द्विवेदी स्टार कास्ट: सनी देओल, साक्षी तंवर, रवि किशन

'मोहल्ला अस्सी' फिल्म मेकर काशीनाथ सिंह की किताब 'काशी का अस्सी' पर आधारित है. बनारस के अस्सी घाट के इर्द-गिर्द 1988 से 1998 के बीच के बनारस में दर्शायी गई है. बनारस का मोहल्ला अस्सी है, जहां के ब्राह्मणों की बस्ती में पांडेय ( सनी देओल ) अपनी पत्नी (साक्षी तंवर) और बच्चों के साथ रहते हैं.

एनडीटीवी ने इस फिल्म को 5 में से 2 स्टार दिए हैं. इसके साथ ही बताया है कि फिल्म की कहानी दिलचस्प है और अगर ये 3-4 साल पहले रिलीज हो जाती तो शायद इसका प्रभाव ज्यादा पड़ता. फिल्म की कमजोर कड़ी इसका इंटरवल के बाद का हिस्सा है जो कि काफी बिखरा-बिखरा है.

इंडिया टुडे ने इस फिल्म को 5 में से 2.5 रेटिंग देते हुए कहा है कि फिल्म की कहानी अच्छी है लेकिन हर एक मुद्दा मिक्स होता नजर आता है. धर्म-संस्कृति तथा राजनीतिक मुद्दे कहीं न कहीं बिखर जाते हैं और किरदारों से जो आपका मेल इंटरवल से पहले होता है, वो दूसरे हिस्से में किसी और दिशा में चला जाता है. फिल्म का संगीत भी हिट नहीं हो पाया है.

'होटल मिलान' डायरेक्टर: विशाल मिश्रा स्टार कास्ट: कुनाल राय कपूर, जयदीप अहलावत, जीशान कादरी, राजेश शर्मा

इस फिल्म में उत्तर प्रदेश सरकार के एंटी रोमियो स्क्वाड की सक्रियता भी बड़े पर्दे पर दिखाई देती है. ‘होटल मिलन’ फिल्म कानपुर के दो लवर्स पर बेस्ड है. लड़का और लड़की अकेले में बातचीत के लिए होटल या पार्क ढूंढते हैं लेकिन उन्हें हर जगह परेशान किया जाता है. आखिर सब जगह से हारकर वो खुद का एक होटल बना लेते हैं. होटल का नाम रखा जता है ‘होटल मिलन’. इस होटल में प्रेमी जोड़े अकेले में बातचीत करने आया करते हैं और घंटे के हिसाब से फीस चुकाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे, जबरदस्त है 12 दिनों का कलेक्शन
'जेलर 2' की वर्ल्डवाइड तबाही, सनी देओल की 'गदर 2' के उड़ा दिए परखच्चे
बेटे के लिए कैसी पत्नी चाहती थीं नीतू कपूर? रणबीर-आलिया को दी थी ये सलाह
बेटे के लिए कैसी पत्नी चाहती थीं नीतू कपूर? रणबीर-आलिया को दी थी ये सलाह
अहान पांडे को किसी और के साथ रोमांटिक होते देख क्या बोलीं रूमर्ड गर्लफ्रेंड अनीत पड्डा? दिया ऐसा रिएक्शन
अहान को किसी और के साथ रोमांटिक होते देख क्या बोलीं रूमर्ड GF अनीत पड्डा?
102 डिग्री बुखार, पीरियड्स का दर्द, 'टिप टिप बरसा पानी' की शूटिंग में रो पड़ी थीं रवीना टंडन
102 बुखार में भीगी थीं रवीना टंडन, पीरियड्स में शूट किया था 'टिप टिप बरसा पानी'

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
CJP के आशुतोष रांका को इस IAS अफसर पर आया गुस्सा, कहा- 'याद है, 4 घंटे मुझे इंतजार कराया'
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
बिहार MLC चुनाव के रिजल्ट के बीच रुझान पर आया ताजा अपडेट, अनंत सिंह-नीरज की टेंशन बढ़ेगी?
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
बैलन डी’ओर जीतने पर विराट कोहली ने हैरी केन को दी बधाई, कहा- 'तुम इस अवार्ड के हकदार...'
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
दुनिया में तबाही के पीछे समंदर? महंगाई, रोजगार से लेकर नौकरियों तक पर संकट
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
गेहूं की बुवाई से पहले किसान जरूर करें ये काम, वरना होगा नुकसान!
Embed widget