एक्सप्लोरर

Pardesiya Video Song: 'सूरमा' के नए गाने 'परदेसिया' में छलका संदीप सिंह का दर्द

शंकर एहसान लॉय ने इसे म्यूजिक दिया है और इस गाने के बोल गुलजार साहब ने अपनी कलम से काग़ज़ पर उतारे है.

नई दिल्ली: फिल्म सूरमा का नया गाना 'परदेसिया' रिलीज हो गया है जिसके जरिये संदीप सिंह की चौंका देने वाली लेकिन प्रेरणादायक यात्रा से रूबरू करवाया गया है. इस फिल्म में संदीप सिंह की भूमिका दिलजीत दोसांझ ने निभाई है और ये गाना उन्हीं पर फिल्माया गया है.  शंकर एहसान लॉय ने इसे म्यूजिक दिया है और इस गाने के बोल गुलजार साहब ने अपनी कलम से काग़ज़ पर उतारे है. क्या है कहानी संदीप सिंह एक लीजेंड हॉकी खिलाड़ी है और भारतीय राष्ट्रीय हॉकी टीम के पूर्व कप्तान रह चुके है. संदीप को दुनिया के सबसे खतरनाक ड्रैग-फ्लिकर में से एक माना जाता है, जिनके ड्रैग की स्पीड 145 किलोमीटर प्रतिघंटा है और उनकी इस शानदार स्पीड के चलते उन्हें 'फ्लिकर सिंह' के नाम से जाना जाता है. ट्रेलर में दिखाया गया है कि संदीप सिंह जब वर्ल्ड कप खेलने जा रहे थे तभी ट्रेन में उन्हें गोली लगी. इसके बाद कमर से नीचे वो पैरालाइज्ड हो गए और हालत ऐसे हुए कि कहा जाने लगा कि वो कभी हॉकी के फील्ड पर कदम नहीं रख पाएंगे. इसके बाद भी उनका जज्बा कम नहीं होता. इरादों के बलबूते संदीप सिंह फिर अपने पैरों पर खड़े हो जाते हैं और पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलते हैं जिनमें उनकी जीत होती है. ये मैच इंडिया वर्सेस पाकिस्तान नहीं बल्कि संदीप वर्सेस पाकिस्तान होता है. 2 मिनट 49 सेकेंड का ये ट्रेलर इतना शानदार है कि आपको भी फिल्म देखने को लेकर उत्सुकता बढ़ेगी. संदीप सिंह की प्रेरणादायक कहानी ने निर्माताओं को इसे बड़े पर्दे पर लाने के लिए मजबूर कर दिया. शाद अली द्वारा निर्देशित फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ तापसी पन्नू और अंगद बेदी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे. 'सूरमा' सोनी पिक्चर्स नेटवर्क प्रोडक्शंस, चित्रांगदा सिंह और दीपक सिंह द्वारा निर्मित है. संदीप सिंह के जीवन पर आधारित "सूरमा" 13 जुलाई, 2018 को नज़दीकी सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
अनुष्का शर्मा-विराट कोहली ने मुंबई में खरीदा सी-फेसिंग अपार्टमेंट, कीमत 18 करोड़
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
रणबीर कपूर की 'रामायण' के ट्रेलर की रिलीज डेट आई सामने, इस दिन ब्रह्म मुहुर्त में 4 बजकर 15 मिनट पर होगा जारी
Anup Jalota Birthday: 'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
'बिग बॉस' को बताया स्क्रिप्टेड, 37 साल छोटी जसलीन संग अफेयर ड्रामा, अनूप जलोटा के 4 बड़े विवाद
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल
बॉक्स ऑफिस: जुलाई महीने में 'धमाल 4' ने मारी बाजी, 'द ओडिसी'-'अल्फा' का ऐसा रहा हाल

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
J&K के उरी में माइन ब्लास्ट, सेना के 2 जवान घायल
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
कौन हैं प्रो कामकोटी? जिन्हें प्रियंका गांधी ने कहा 'गोमूत्र एक्सपर्ट'
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
अभिजीत दीपके ने दी बड़े आंदोलन की चेतावनी, सरकार पर भड़के
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
PM मोदी ने सचिवों के साथ की हाईलेवल मीटिंग, जानें क्या कहा?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
‘मुझे कोई नहीं बताएगा कि US...’, नेतन्याहू के किस बयान पर भड़के ट्रंप?
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
PM मोदी का वीडियो फेसबुक से गायब! सरकार गंभीर, लिया ये 'एक्शन'
Embed widget