एक्सप्लोरर

Param Sundari Collection Day 1: 'परम सुंदरी' ने ओपनिंग डे पर तोड़े सिद्धार्थ मल्होत्रा की 8 बड़ी फिल्मों के रिकॉर्ड, जानें कमाई

Param Sundari Box Office Collection Day 1: सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की 'परम सुंदरी' पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कितना कमा रही है और किन रिकॉर्ड्स को तोड़ा है, यहां जानिए

'स्त्री 2' जैसी हॉरर कॉमेडी फिल्में देने वाले प्रोडक्शन हाउस मैडॉक फिल्म्स ने जॉन अब्राहम की 'तेहरान' को कुछ ही दिन पहले ओटीटी पर रिलीज किया है. अब ये बैनर सिद्धार्थ मल्होत्रा और जाह्नवी कपूर की फिल्म 'परम सुंदरी' लेकर 29 अगस्त को थिएटर्स में आ चुका है.

सिद्धार्थ मल्होत्रा 'योद्धा' के बाद और जाह्नवी कपूर 'देवारा पार्ट 1' के बाद फैंस के सामने अपनी लवस्टोरी फिल्म के जरिए एक साथ आ चुके हैं. थिएटर में पहले से मौजूद 'वश लेवल 2', 'कुली', 'वॉर 2', 'हृदयपूर्वम' और 'लोकाह' के सामने ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा प्रदर्शन कर रही है, चलिए जानते हैं.

'परम सुंदरी' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

फिल्म ने सैक्निल्क के मुताबिक, ओपनिंग डे पर 10:40 बजे तक 7.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. सैक्निल्क पर उपलब्ध ये आंकड़ा फिलहाल फाइनल नहीं हैं. अभी इसमें बदलाव हो सकता है.

'परम सुंदरी' ने तोड़ा सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों का ओपनिंग डे रिकॉर्ड

फिल्म 'परम सुंदरी' ओपनिंग डे कलेक्शन के मामले में सिद्धार्थ मल्होत्रा की इन फिल्मों को पीछे कर चुकी है.

  • जबरिया जोड़ी- 2.70 करोड़
  • अ जेंटलमैन- 4.04 करोड़
  • इत्तेफाक- 4.05 करोड़
  • योद्धा- 4.25 करोड़
  • हंसी तो फंसी- 4.65 करोड़

फिल्म ने ऊपर दी गई फिल्मों का कलेक्शन तो तोड़ा ही, साथ ही साथ फाइनल डेटा आने के बाद 'बार बार देखो' (6.81 करोड़), 'कपूर एंड सन्स' (6.85 करोड़) और 'मरजावां' (7.03 करोड़) का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है.

'परम सुंदरी' का बजट और डायरेक्शन

बॉलीवुड शादीज की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म को 40-50 करोड़ रुपये के बजट में तैयार किया गया है. फिल्म को तुषार जलोटा ने डायरेक्ट किया है. फिल्म में नॉर्थ के लड़के और साउथ की लड़की की लवस्टोरी दिखाई गई है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Maddock Films (@maddockfilms)

कैसी है 'परम सुंदरी'?

एबीपी न्यूज ने अपने रिव्यू में फिल्म को फील गुड एंटरटेनर बताया है. साथ ही, जाह्नवी कपूर की परफॉर्मेंस की तारीफ भी की है. सिद्धार्थ के काम के साथ-साथ फिल्म के म्यूजिक की भी तारीफ हो रही है. फिल्म का पूरा रिव्यू आप यहां क्लिक करके पढ़ सकते हैं.

सर्वजीत सिंह चौहान ABP News की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्हें भारतीय सिनेमा और वर्ल्ड सिनेमा के अलावा मनोरंजन जगत पर अलग नजरिए से खबरें देते हैं. क्विंट हिंदी, नेटवर्क 18 में काम कर चुके हैं. 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- गुरुवार का कलेक्शन
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
'गोविंदा शादी करने की प्लानिंग में थे', सुनीता आहूजा का खुलासा, बोलीं- इसीलिए तलाक केस वापस लिया
4 साल 6 फिल्में, 3 फ्लॉप फिर भी दिशा पाटनी ने बना दिया बड़ा रिकॉर्ड, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट
दिशा पाटनी ने 1000 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, 'आवारापन 2' बनी टर्निंग पॉइंट

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
कांग्रेस के दो छंद की रट के बीच कैसे BJP ने वंदे मातरम् को बनाया ‘रक्षा कवच’
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
पैलेट गन से टियर गैस तक, जंतर-मंतर प्रदर्शन पर SC ने बनाई कमेटी, पुलिस एक्शन की होगी जांच
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget