एक्सप्लोरर

Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी पर टूटा दुखों का पहाड़, पिता का निधन, गोपालगंज के लिए फौरन रवाना हुए एक्टर

Pankaj Tripathi Father Death: पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का 98 साल की उम्र में निधन हो गया है. वे उम्र से जुड़ी बीमारियों से पीड़ित थे.

Pankaj Tripathi Father Death: 'ओएमजी 2' एक्टर पंकज त्रिपाठी के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन हो गया है. वे  98 साल के थे. पिता की मौत से एक्टर को गहरा सदमा पहुंचा है और परिवार में मातम पसर गया है. पंकज के पिता बनारस त्रिपाठी का निधन बिहार के पैतृक गांव बलसंड में हुआ है. पंकज त्रिपाठी के पिताउम्र संबंधी बीमारी से जूझ रहे थे. फिलहाल एक्टर के पिता की निधन की सही वजह का पता नहीं चल पाया है. वहीं पिता के निधन की खबर मिलते ही पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए रवाना हो गए हैं.

पिता की मौत के बाद पंकज त्रिपाठी गोपालगंज के लिए हुए रवाना
पंकज त्रिपाठी और उनके परिवार ने एक्टर के पिता की मौत को लेकर ऑफिशियली स्टेटमेंट भी जारी कर दी है. स्टेटमेंट में कहा गया है, " भारी मन से यह कंफर्म करना पड़ रहा है कि पंकज त्रिपाठी के पिता पंडित बनारस तिवारी अब नहीं रहे. उन्होंने 99 वर्ष का स्वस्थ जीवन जीया. उनका अंतिम संस्कार आज उनके करीबी परिवार के बीच किया जाएगा. पंकज त्रिपाठी इस समय गोपालगंज स्थित अपने गांव जा रहे हैं.

अपने पिता के बेहद करीब थे पंकज त्रिपाठी
बता दें कि पंकज के माता-पिता बिहार में रहते थे, जबकि पंकज अपने पत्नी और बेटी के साथ मुम्बई में रहते हैं. पंकज त्रिपाठी अपने पिता के काफी करीब थे. ऐसे में पिता का साया सिर से उठ जाने से एक्टर काफी गमगीन हैं. बता दें कि पंकज त्रिपाठी बिहार के गोपालगंज से हैं. एक्टिंग में करियर बनाने के लिए वे सपनों की नगरी मुंबई आए थे हालांकि उनके माता-पिता गांव में ही रह रहे थे. खबरों के मुताबिक एक्टर के पिता का अंतिम संस्कार उनके गांव में ही किया जाएगा. 

पंकज त्रिपाठी के पिता को मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी पसंद नहीं थी
पंकज त्रिपाठी अक्सर अपने इंटरव्यू में पिता का जिक्र करते थे और उनके साथ बिताए अपने खूबसूरत पलों को भी शेयर करते थे. एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने खुलासा किया था कि उनके पिता को ये नहीं पता है कि वे फिल्म इंडस्ट्री में क्या काम करते हैं. एक्टर ने खुलासा किया था कि उनके पिता मुंबई में बस एक ही बार आए थे लेकिन वे यहां रह नहीं पाए क्योंकि उन्हें मुंबई की भागदौड़ भरी जिंदगी पसंद नहीं आई थी. इसलिए वे वापस गांव चले गए और वहीं रह रहे थे. 

पंकज के पिता चाहते थे वे डॉक्टर बनें
'ओएमजी 2' एक्टर ने एक इंटरव्यू में ये भी खुलासा किया था कि उनके पिता नहीं चाहते थे कि वे एक्टिंग में करियर बनाए. दरअसल उनके पिता का सपना था कि वे डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करें. 

ये भी पढे़ं- Gadar 2 Box Office Collection Day 11: बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही ‘गदर 2’ की तूफानी कमाई, 400 करोड़ से बस इतनी दूर है फिल्म, जानें-11वें दिन का कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

The Odyssey BO Day 2 Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Live Updates: दूसरे दिन भी ‘द ओडिसी' ने उड़ाया गर्दा, 40 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म
Tushar Hiranandani Wins Film Reward: 'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'श्रीकांत' के डायरेक्टर तुषार हीरानंदानी बोले- नेशनल अवॉर्ड मिलना किसी बड़ी जीत से कम नहीं
'उनके पास और कोई काम नहीं है?' क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
क्या बुरे वक्त में सलमान खान ने दिया था ईवा ग्रोवर का साथ? एक्ट्रेस ने खोला राज
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी
'बेस्ट डेब्यू डायरेक्टर' का नेशनल अवॉर्ड जीतने पर बोले रणदीप, अक्षय ने आनंद एल राय के लिए जताई खुशी

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागियों को दिया ऑफर तो आया ऋतब्रत बनर्जी का रिएक्शन, बोले - उन्होंने आज...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
NDA में शामिल होगा या कांग्रेस संग विलय करेगा शरद पवार गुट? सुप्रिया सुले बोलीं- 'हमे कोई प्रस्ताव...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
सोनम वांगचुक को जबरन अस्पताल ले जाने पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले - 'आप उनको ले जा सकते हैं लेकिन...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
अभिषेक बनर्जी ने TMC के बागी गुट को दिया चैलेंज तो BJP ने किया पलटवार, कहा- 'शायद वो भी...'
Body Coffee Cafe Viral Video : जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
जज्बा हो तो पैसा आ ही जाता है, शख्स ने अपने शरीर पर ही खोल लिया कॉफी कैफे- वीडियो वायरल
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
फतेहपुर: खाड़ी से पैसे कमाकर लौटे पति को पत्नी ने प्रेमी संग दिया जहर, पिता मांग रहा इंसाफ
Embed widget