एक्सप्लोरर

Box Office: 'पति पत्नी और वो' ने 'पानीपत' को पछाड़ा, कार्तिक की फिल्म ने दोगुनी से भी ज्यादा कमाई

Box Office: इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर कार्तिक आर्यन और अर्जुन कपूर की फिल्मों की भिड़ंत हुई. इस टक्कर में 'पति पत्नी और वो' ने 'पानीपत' को काफी पीछे छोड़ दिया है.

Box Office: इस शुक्रवार यानि 6 दिसंबर को बॉक्स ऑफिस पर दो फिल्में रिलीज हुई हैं. दोनों की स्टार कास्ट और कहानी एक दूसरे से पूरी तरह अलग है. ये दो फिल्म हैं अर्जुन कपूर, कृति सेनन और संजय दत्त की 'पानीपत' और कार्तिक आर्यन, अनन्या पांडे और भूमि पेडनेकर की 'पति पत्नी और वो'. पहले दिन की बॉक्स ऑफिस भिड़ंत में 'पति पत्नी और वो' ने 'पानीपत' को काफी पीछे छोड़ दिया है. ऐसे में साफ है कि दर्शन इतिहास से ज्यादा कॉमेडी पसंद कर रहे हैं.

'पति पत्नी और वो' ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 9.10 करोड़ का व्यापार किया है. इसके साथ ही इस फिल्म ने ऑस्कर नामित निर्देशक आशुतोष गोवारीकर की फिल्म 'पानीपत' को पीछे छोड़ दिया है, 'पानीपत' ने 4.12 करोड़ की कमाई के साथ ओपनिंग की है. दोनों ही फिल्मों की ओपनिंग के आंकड़े फिल्म ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए फैंस के साथ शेयर किए हैं.

कहा जा रहा है कि 'पानीपत' की शुरुआत अपेक्षित हुई और शाम के शो में इसमें वृद्धि हुई. फिल्म ने पहले दिन 4.12 करोड़ एनबीओसी का व्यापार किया. इस ऐतिहासिक फिल्म में अर्जुन कपूर, संजय दत्त, कृति सैनन, जीनत अमान जैसे कलाकार हैं. फिल्म पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है.

वहीं मुद्दसर अजीज की 'पति पत्नी और वो' बीआर चोपड़ा की साल 1978 में आई इसी नाम की फिल्म का रीमेक है. इस सीक्वल ने काफी अच्छी ओपनिंग की हैं. इसके साथ ही आपको बता दें कि ये फिल्म कार्तिक आर्यन की अब तक की सबसे बड़ी ओपनर बन गई है.

ट्रेड एनालिस्ट का मानना है कि 'पति पत्नी और वो' ने पहले दिन शानदार प्रदर्शन किया. यह अन्य बड़ फिल्म को कड़ी टक्कर दे रही है, नतीजतन स्क्रीन/शो बंट रहे हैं. दूसरे व तीसरे दिन व्यापार में वृद्धि होने की उम्मीद. दोनों ही फिल्मों को अच्छे रिव्यू मिले है. ऐसे में माना जा रहा है कि वीकेंड पर फिल्मों की कमाई में भारी उछाल देखने को मिलेगा.

मनोरंजन से जुड़ी बड़ी खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कंगना रनौत ने तापसी पर कसा तंज, 'सस्ती कॉपी' कहकर फिर सुनाई खरी-खोटी
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
कार्तिक आर्यन के घुटने की सर्जरी हुई सफल, इलाज के बाद घर लौटे एक्टर
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल, 9 दिन में 40 करोड़ भी नहीं हुआ कलेक्शन
करियर के बुरे दौर में अंबानी परिवार ने दिया रणवीर सिंह का साथ, 'धुरंधर' के लिए जताया आभार
रणवीर सिंह की फिल्में हो रही थीं फ्लॉप, फिर अंबानी परिवार ने 'धुरंधर' पर लगाया दांव

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'नए काल चक्र की शुरुआत', PM मोदी ने नेशनल स्पेस डे पर शेयर किया दिलचस्प वीडियो
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
'बहन आपसे ज्यादा समझदार...', राहुल गांधी पर BJP सांसद ने कसा तंज
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
दलीप ट्रॉफी में नहीं चला वैभव सूर्यवंशी का बल्ला, इस गेंदबाज ने किया आउट
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन: क्या है NDA में शामिल दलित नेताओं का स्टैंड?
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
जापान में 5.9 की तीव्रता का भूकंप, भयानक झटकों से दहला टोक्यो
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
डायबिटीज-मोटापा बढ़ा रहे भारत की चिंता, चीन की तुलना में कैसी है हमारी स्थिति?
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
क्या आपका Smart Meter सही काम कर रहा या हो गया खराब? ऐसे करें पता
Embed widget