एक्सप्लोरर

'रंगीला राजा' के फ्लॉप होने पर बोले पहलाज निहलानी- फिल्म इंडस्ट्री को 'ग्लैमरस माफिया' चला रहे

अपनी फिल्म 'रंगीला राजा' के फ्लॉप होने पर पहलाज निहलानी ने कहा कि उनकी फिल्म को जरूरत के मुताबिक सिनेमाघर नहीं मिले और यह इसलिए हुआ, क्योंकि मनोरंजन उद्योग को ग्लैमरस माफिया चलाते हैं.

नई दिल्ली: सेंसर बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष पहलाज निहलानी अक्सर ही अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों का रुख करते रहते हैं. गोविंदा अभिनीत फिल्म 'रंगीला राजा' के ठीक से रिलीज न हो पाने पर पहलाज निहलानी ने कहा कि उनकी फिल्म को जरूरत के मुताबिक सिनेमाघर नहीं मिले और यह इसलिए हुआ, क्योंकि मनोरंजन उद्योग को ग्लैमरस माफिया चलाते हैं. निहलानी ने कहा, "मुझे सेंसर बोर्ड के कामकाज के बारे में मेरे स्पष्टवादी विचारों के लिए निशाना बनाया जा रहा है और मेरी वजह से मेरे प्रमुख अभिनेता गोविंदा को निशाना बनाया जा रहा है. अगर आप मुझसे पूछें तो मैं कह सकता हूं कि गोविंदा और मेरे फिल्म उद्योग में सबसे ज्यादा दुश्मन हैं."

कंगना रनौत ने किया खुलासा, "भीड़ में किसी ने पिंच किया और फिर..."

'रंगीला राजा' के लिए सिनेमाघरों की कमी पर निहलानी ने कहा कि उन्हें बिहार और झारखंड जैसी जगहों पर फिल्म रिलीज करने से मना कर दिया गया था. निहलानी ने कहा, "ये गोविंदा के पारंपरिक गढ़ रहे हैं, जहां के लोग उनकी फिल्मों को बहुत पसंद करते हैं. पटना या रांची में एक भी सिनेमाघर 'रंगीला राजा' प्रदर्शित करने पर सहमत नहीं हुआ. क्यों? क्योंकि मेरी फिल्म खराब है? क्या केवल गुणवत्ता वाली फिल्में ही सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती हैं? और किसने तय किया कि मेरी फिल्म घटिया है? मुट्ठी भर आलोचक, जिनके लिए मैंने प्रेस शो नहीं किया. इसलिए वे मुझसे परेशान थे और उन्होंने इसका बदला मेरी फिल्म से लिया."

कैटरीना कैफ ने सोशल मीडिया पर अपने वीडियो शेयर करते हुए अनुष्का शर्मा से कहा विराट कोहली से कहो वो मेरी मदद करें, जानिए हुआ क्या है

निहलानी ने कहा, "मुझे पता है कि वे कौन हैं. मैं उन लोगों को जानता हूं, जो गोविंदा और मुझे खत्म करना चाहते हैं. मनोरंजन उद्योग एक ग्लैमरस माफिया द्वारा चलाया जाता है. वे सभी एक साथ बैठते हैं, खाते हैं, सोते हैं और फिल्में बनाते हैं. मेरे जैसे तनहा निर्माता, जिसके पीछे किसी कॉर्पोरेट का हाथ नहीं है, उसे कॉर्पोरेट संस्कृति के नाम पर फिल्म उद्योग से बाहर किया जा रहा है."

दोबारा मां बनने वाली हैं ईशा देओल, दिलचस्प अंदाज में शेयर की गुड न्यूज़

इसके आगे उन्होंने कहा, "लेकिन वह कहीं नहीं जाएंगे, क्योंकि वह उन लोगों से अधिक समय से फिल्म उद्योग का हिस्सा हैं, जो इन चीजों को बढ़ावा दे रहे हैं. मैं गोविंदा के साथ एक और फिल्म बनाऊंगा और साबित करूंगा कि वह भी ए-लिस्ट स्टार हैं."

(ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'तीसरा बच्चा कर सकती हो', जब करीना कपूर ने शाहिद की पत्नी मीरा राजपूत को छेड़ा
'नाचते हुए मरी तो मिसाल बन जाऊंगी', 'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, 'विठाबाई' के किरदार में छाईं श्रद्धा कपूर
'ईठा' का जबरदस्त ट्रेलर हुआ रिलीज, श्रद्धा कपूर की एक्टिंग के हो जाएंगे कायल
35,000 फीट ऊपर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी, देखें वीडियो
परिणीति चोपड़ा ने 35000 फीट ऊपर तोड़ा करवा चौथ का व्रत, फ्लाइट में राघव चड्ढा ने पिलाया पानी
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक
'न पूरी तरह अच्छा है और न बुरा', 'मिर्जापुर द मूवी' में 'बिरजू लोहार' के किरदार पर बोले मोहित मलिक

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
MLC चुनाव रिजल्ट का साइड इफेक्ट, BJP-शिंदे गठबंधन में तकरार, UP में बढ़ी टेंशन
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
मुंबई इंडियंस का साथ नहीं छोड़ेंगे हार्दिक पांड्या! IPL 2027 ऑक्शन से पहले चौंकाने वाला अपडेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
'UPA में खराब हुई IDBI की हालत', सीतारमण का पलटवार, कांग्रेस के 5 कामों पर सवाल
Water Tank Cleaning Tips: पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
पानी की टंकी कितने दिनों में साफ करनी चाहिए, 1, 2 या 6 महीना?
Sainik School Admission: सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
सैनिक स्कूलों में अब हर क्लास में मिलेगा एडमिशन, नियम बदलने की तैयारी
Embed widget