एक्सप्लोरर

'अमानवीय हिंसा से दुखी हूं, गुस्से को बयां करना मुश्किल है', पहलगाम अटैक पर बोले शाहरुख खान

Shah Rukh Khan On Pahalgam Attack: शाहरुख खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है. उन्होंने पोस्ट में लिखा कि उनके लिए अपने गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है.

Shah Rukh Khan On Pahalgam Attack: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले पर दुख जाहिर किया है. 22 अप्रैल को हुए इस हमले ने देशभर के लोगों को दहला कर रख दिया है. ऐसे में सुपरस्टार ने भी एक्स पर पोस्ट करते हुए इस हमले की कड़ी निंदा की है.

शाहरुख खान ने पोस्ट में लिखा, 'पहलगाम में हुई हिंसा और अमानवीय कृत्य से दुखी हूं और मेरे लिए अपने गुस्से को शब्दों में बयां करना मुश्किल है. ऐसे समय में, हम सिर्फ भगवान से दुआ कर सकते हैं और पीड़ित परिवारों के लिए प्रार्थना कर सकते हैं और अपनी गहरी संवेदना जाहिर कर सकते हैं. हम एक राष्ट्र के तौर पर एकजुट हों, मजबूत बनें और इस जघन्य अपराध के खिलाफ इंसाफ पाएं.'

जावेद अख्तर ने जताया अफसोस
शाहरुख खान के अलावा कई दूसरे सेलेब्स ने भी पहलगाम आतंकी हमले पर शोक जताया है. फिल्म राइटर जावेद अख्तर ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने लिखा- 'चाहे कुछ भी हो, चाहे जो भी कीमत चुकानी पड़े, चाहे जो भी नतीजा हों, पहलगाम के आतंकवादियों को बचकर भागने नहीं दिया जा सकता. इन सामूहिक हत्यारों को अपने अमानवीय अपराध के लिए अपनी जान देकर कीमत चुकानी होगी.'

प्रियंका चोपड़ा ने भी किया पोस्ट
प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, 'पहलगाम में जो हुआ, वह निंदनीय है. लोग वहां छुट्टियां मनाने, हनीमून मनाने, अपने परिवार के साथ सेलिब्रेट करने आए थे. वे बस कश्मीर की खूबसूरती का लुत्फ उठा रहे थे. कई मासूम लोगों की जान उस तूफान में फंस गई, जिसकी उन्होंने कभी उम्मीद भी नहीं की थी. अपनों के सामने ही उन्हें निशाना बनाया गया. यह ऐसी घटना नहीं है जिसे हम भूलकर आगे बढ़ सकें. यह हमें लंबे समय तक परेशान करेगी. मेरी संवेदनाएं उन सभी लोगों के साथ हैं जो इस हमले से प्रभावित हुए हैं.'

क्या बोलीं आलिया भट्ट?
आलिया भट्ट ने भी पहलगाम हमले पर अपना दुख व्यक्त किया है. आलिया ने अपने इंस्टा पोस्ट में लिखा, 'पहलगाम से आई खबर दिल दहला देने वाली है. निर्दोष लोगों की जान चली गई. टूरिस्ट, परिवार और वहां गए लोग बस उस खूबसूरती को जी रहे थे, सुकून की तलाश में थे, जिंदगी जी रहे थे, लेकिन अब उनकी जिंदगी में सिर्फ दुख है. हर बार जब ऐसा कुछ होता है, तो यह हमारी इंसानियत को जैसे खत्म कर देता है. इस हमले में मारे गए लोगों की आत्मा को भगवान शांति दे.'

आपको बता दें कि 22 अप्रैल को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकियों ने टुरिस्ट के एक ग्रुप पर हमला कर दिया, जिसमें 28 लोगों की मौत हो गई है. ऑफिशियल बयान के मुताबिक ये हमला बैसरन घाटी में हुआ, जहां केवल पैदल या खच्चरों से पहुंचा जा सकता है. 

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'बिग बॉस 20' में ड्रामा जारी, लव गिल हुईं इमोशनल, ये 6 घरवाले हुए नोमिनेट
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
'रावण पूरी तरह से बुरा नहीं है', साई पल्लवी के बयान पर सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
इंडिया की पहली वीजे रूबी भाटिया ने 2 बार रिजेक्ट किया था बिग बॉस, जानें ग्लैमर से दूर अब क्या कर रहीं
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने की 14वें दिन भी धमाकेदार कमाई, 'कुली' को पछाड़ हिंदी वर्जन ने बनाया ये रिकॉर्ड

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget