एक्सप्लोरर

बिहार में 'पद्मावत' का विरोध प्रदर्शन, सिनेमा हॉल में की तोड़फोड़

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के सदस्यों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया, वहीं नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की गई.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म 'पद्मावत' का बिहार में विरोध जारी है. इस फिल्म को लेकर बुधवार को जहां अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के सदस्यों ने पटना में विरोध प्रदर्शन किया, वहीं नालंदा जिला मुख्यालय बिहारशरीफ में सिनेमा हॉल में तोड़फोड़ की गई. पटना के पाटलिपुत्र मैदान के पास अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना के लोगों ने एक स्वाभिमान यात्रा निकाली, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर सभी सिनेमा हॉल मालिकों से अपने सिनेमा घरों में 'पद्मावत' फिल्म प्रदर्शित नहीं करने की अपील की गई.

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के महामंत्री विशाल सिंह ने बताया कि यह लड़ाई किसी जाति विशेष की नहीं, बल्कि हिंदू समाज की लड़ाई है. इधर, फिल्म 'पद्मावत' के विरोध में राष्ट्रीय राजपूत महासभा द्वारा बिहारशरीफ में 'आक्रोश मोटरसाइकिल रैली' और पुतला दहन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

'पद्मावत' होगी रणवीर सिंह की सबसे बड़ी ओपनर! बनाने जा रही है नया रिकॉर्ड

इस दौरान 'किसान सिनेमा हाल' में आक्रोशित लोगों ने तोड़फोड़ की व कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले और सिनेमा हॉल के बाहर लगे फिल्म के पोस्टर फाड़ डाले. राष्ट्रीय राजपूत महासभा के अध्यक्ष डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि भारतीय गौरव, इतिहास, संस्कृति, अस्मिता एवं नारी शक्ति की पहचान बन चुकी महारानी मां पद्मावती के गलत चरित्र चित्रण के साथ बनाई गई फिल्म 'पद्मावत' का विरोध संपूर्ण भारत के नागरिक कर रहे हैं.

उन्होंने कहा कि इसी विरोध के स्वरूप यहां मोटरसाइकिल रैली निकाली गई तथा उन तमाम शक्तियों का पुतला दहन किया गया, जो भारत की नारी शक्ति के चरित्र का व्यापार करना चाहते हैं. आपको बता दें कि ये फिल्म पूरे देश में कल यानि 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
लाइव: 'दृश्यम 3' का रविवार को बॉक्स ऑफिस धमाका, 7.30 बजे तक 304 पार हुआ कलेक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'मैं काम छोड़ने के बारे में क्यों सोचूं?' बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने रिटायरमेंट पर दिया रिएक्शन
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
'अंधी नफरत देखकर हैरान हूं', तनीषा मुखर्जी ने सरकार के आलोचकों पर साधा निशाना
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान

वीडियोज

Mann Atisundar🥳 की जोड़ी संग SBS का 23वां बर्थडे, जमकर की मस्ती और खेले फन गेम्स! #sbs
Bollywood News: 'एंग्री यंग मैन' से 'सदी के महानायक' बने बिग बी का आज 84वां जन्मदिन! ( 11.10.26 )
2047 के लक्ष्य पर Kiren Rijiju का Exclusive Interview
CJP का 'चलो दिल्ली' मार्च...पूरी तरह फ्लॉप!
फसल तबाह...कौन देगा सहारा? महाराष्ट्र से राजस्थान...परेशान किसान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
दिल्ली पुलिस के दावों पर भड़के अभिजीत दीपके- 'वो पार्ट डिलीट कर दिया जिसमें...'
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
अयोध्या से लड़े CM योगी और अखिलेश तो कौन मारेगा बाजी? क्या कहते हैं आंकड़े?
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
स्टीव स्मिथ के नाम हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड, जो रुट को पछाड़ा
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राम का वनवास-रावण का नाश...4000 करोड़ी 'रामायणम' की वर्ल्डवाइड रिलीज डेट का ऐलान
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
राजगढ़: बीजेपी MLA की कार ने बाइक सवार को मारी टक्कर, पिता की मौत, बेटा जख्मी
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
PM मोदी ने दिया बड़ा तोहफा तो CM विजय ने कहा थैंक्यू - 'मैं आपका...'
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
भारत को नीचा दिखाने वालों को जापानी महिला का करारा जवाब, वीडियो वायरल
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
प्याज के बढ़ते दाम से हैं परेशान? घर के गमले में ऐसे उगाएं प्याज
Embed widget