एक्सप्लोरर

Box Office पर धमाल मचाने को तैयार है 'पद्मावत', मिल सकती है इतनी बड़ी ओपनिंग

फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ संजय लीला भंसाली और भंसाली प्रोडक्शन्स के लिए काफी अहम हो जाती है.

नई दिल्ली: संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत का सफर साल करीब दो साल पहले शुरू हुआ था. इन दो सालों के लंबे सफर में फिल्म पद्मावती से पद्मावत बन गई . फिल्म को लेकर संजय लीला भंसाली का समर्पण किसी से छिपा नहीं है. इस फिल्म के जरिए संजय लीला भंसाली का काफी कुछ दांव पर लगा हुआ है. ऐसे में फिल्म की बॉक्स ऑफिस कलेक्शन फिल्म की स्टार कास्ट के साथ-साथ संजय लीला भंसाली और भंसाली प्रोडक्शन्स के लिए काफी अहम हो जाती है. मूवी रिव्यू: भव्य है 'पद्मावत', ना कोई ड्रीम सीक्वेंस है ना ही कोई विवादित सीन ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर सकती है. लेकिन फिल्म के विवाद के कारण फिल्म की कमाई में जहां एक तरफ भारी इजाफा हो सकता है तो वहीं सुरक्षा कारणों के चलते फिल्म को नुकसान भी उठाना पड़ सकता है. फिल्म को लेकर करणी सेना लगातार हिंसक विरोध कर रही है ऐसे में दर्शकों के दिल में एक भय की स्थिति पैदा हो गई है. Padmavatiजब फिल्म की शुरुआत हुई थी उस वक्त फिल्म का बजट लगभग 180 करोड़ बताया जा रहा था. लेकिन आंकड़ा उस वक्त का है जब फिल्म 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी. फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ जाने से फिल्म के बजट में 20 से 25 करोड़ के इजाफे का अंदाजा लगाया जा रहा है. वहीं, इस आंकड़े में प्रिंट व अन्य विज्ञापनों पर सहित पब्लिसिटी पर खर्च किया जाने वाला आंकड़ा शामिल नहीं है. ये आंकड़ा 20 से 25 करोड़ रूपये तक जाने का अंदाजा है. 'पद्मावत' के जिस सीन को लेकर कंट्रोवर्सी हो रही है जानें भंसाली ने उन्हें फिल्म में कैसे दिखाया है बड़े पैमाने पर होगी रिलीज संजय लीला भंसाली की इस फिल्म की टक्कर में कोई और फिलहाल कोई हिंदी फिल्म नहीं है. जिसका फायदा भंसाली को मिलेगा. फिल्म को हिंदी के अलावा तमिल व तेलुगु भाषा में भी रिलीज हो रही है. देश में इस समय हिंदी भाषा के लिए करीब 4500 स्क्रीन्स हैं व अन्य भाषाओँ सहित ओवरसीज की स्क्रीन्स भी मिला लें तो अंदाजन फिल्म को 6000 के करीब स्क्रीन्स पर रिलीज किए जाने का अनुमान है. इतने बड़े पैमाने पर रिलीज होने का फायदा फिल्म को मिलने की पूरी उम्मीद है. ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक फिल्म को करीब 25 से 30 करोड़ तक की ओपनिंग मिल सकती है.padmavat ये कारण पहुंचाएंगे फिल्म को फायदा
      1. फिल्म 'पद्मावत' को उसको लेकर हुआ विवाद कुछ हद तक नुकसान भी पहुंचा सकता है, लेकिन फिलहाल तो ये विवाद फिल्म के पक्ष में जाता दिख रहा है. इतने लंबे विवाद और कानून लड़ाई के बाद फिल्म को रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में फैंस फिल्म की कहानी को करीब से जानने के लिए उत्सुक हैं कि आखिर ऐसा क्या है जिसके चलते राजपूती करणी सेना मरने मारने पर उतारू है.
      2. फिल्म के हिट होने का एक और बेहद महत्वपूर्ण कारण है संजय लीला भंसाली. संजय एक ऐसे निर्देशक हैं जिन्होंने अपनी कहानी, निर्देशन व फिल्मांकन से हमेशा दर्शकों को लुभाया है. 'देवदास' से लेकर 'बाजीराव मस्तानी' तक संजय की फिल्में हमेंशा दर्शकों को एक अलग सदी का अनुभव देकर जाती हैं. जिसके चलते फैंस को उनसे काफी उम्मीदें होती हैं.
      3. संजय के अलावा फिल्म में एक और खास बात है जो फिल्म को फायदा पहुंचाएगी. वो कारण है रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण. फिल्म में भले ही दोनों ने एक साथ एक भी सीन नहीं फिल्माया है लेकिन दोनों की जोड़ी के लाखों दीवाने हैं. दर्शक इन दोनों को एक फिल्म में देखने का मौका किसी भी कीमत पर गंवाना नहीं चाहते. साथ ही फिल्म के ट्रेलर से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि दोनों ने ही फिल्म में जबरदस्त अभिनय किया है. खासतौर पर रणवीर ने जिस तरह खिलजी के किरदार को अपने अंदर उतारा है वो देखने लायक होगा.
      4. फिल्म को 3डी में रिलीज किया जा रहा है. ये बात तो सभी जानते हैं कि संजय लीला भंसाली एक गाने को भी पूरी फिल्म की तरह काफी बड़े स्केल पर फिल्माते हैं. ऐसे में फिल्म में कई युद्ध के सीन दिखाए जाएंगे व एक्शन भी भरपूर होगा. संजय की पिछली फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में फिल्माए गए एक्शन को दर्शकों मे 3डी में देखना चाहा था लेकिन वो मुमकिन नहीं हो पाया . ऐसे में अब दर्शक ये मौका बिल्कुल भी नहीं छोड़ना चाहेंगे.
      5. फिल्म को एक लॉन्ग वीकेंड का भी फायदा मिल सकता है. अक्सर देखा गया है कि वीकेंड के मौकों पर रिलीज होने वाली फिल्मों को कमाई के मामले फायदा होता है. ऐसे में तय है कि इस फिल्म को भी फायदा होगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: क्या मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान के घर फायरिंग, सिद्दीकी का मर्डर और टाइगर श्रॉफ तक बना पैटर्न
मुंबई में डॉन का दौर लौट आया? सलमान से सिद्दीकी और टाइगर तक बना पैटर्न
बर्थडे पर सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दमदार टीजर रिलीज, यूजर्स बोले- फिल्म तबाही मचाएगी
बर्थडे पर सनी देओल की फिल्म 'सूर्या' का दमदार टीजर रिलीज, यूजर्स बोले- फिल्म तबाही मचाएगी
Tiger Shroff Firing News LIVE: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली
लाइव: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस, तीन शूटर गिरफ्तार, तीनों मुंबई से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कौन हैं वो 3 शूटर? देसी पिस्टल से हमला और बिश्नोई गैंग के दावों की पूरी इनसाइड स्टोरी
हमलावर कौन, किसने दी सुपारी? टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस का पूरा अपडेट

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
इजरायल के पीएम नेतन्याहू का टूटा अमेरिका से भरोसा, कहा- भारत से...'
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
यूपी में हर सीट का हिसाब लगा रही सपा, अखिलेश यादव ने बनाई खास रणनीति
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
फ्रांस की हिंसा पर ईरान ने दी चेतावनी, अराघची बोले- 'मिस्टर मैक्रों, अब...'
टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले तीनों शूटर कोटा से गिरफ्तार, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से गिरफ्तार हुए तीनों शूटर, ट्रेन से जा रहे थे दिल्ली
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
धोनी ने अंबानी परिवार संग मनाई 'नवरात्रि', मेले में पत्नी के साथ किया ऐसा मजाक; वीडियो वायरल
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
'ऐसे घटिया फैसले पर शर्म आती है', सरकार ने नहीं दी नवी पिल्लई को बधाई तो भड़के शशि थरूर
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
पवन सिंह ने मंच से अक्षरा सिंह और उनके माता-पिता से मांगी माफी, बोले- 'मेरा बाबू...'
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
कार की रोशनी हो गई है कम? इन आसान तरीकों से चमकाएं हेडलाइट
Embed widget