एक्सप्लोरर

Oscar Awards 2023: ऑस्कर में भारत ने किया डबल धमाल, द एलिफेंट व्हिस्परर्स के बाद चला RRR का जादू

Oscar 2023 Winners List: ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो चुका है. इन अवॉर्ड्स में भारत ने अपना जलवा दिखाया और पहली बार एक साथ दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए.

ऑस्कर अवॉर्ड्स 2023 का ऐलान हो चुका है. इन अवॉर्ड्स में भारत ने अपना जलवा दिखाया और पहली बार एक साथ दो अवॉर्ड्स अपने नाम किए. पहले द एलिफेंट व्हिस्परर्स ने शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री कैटिगरी में जीत हासिल की. वहीं, आरआरआर ने एक बार फिर दिखा दिया कि पूरी दुनिया में उसकी तारीफ क्यों हो रही है. इस गाने ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी का ऑस्कर जीता.

नाटू-नाटू की एकतरफा जीत

जानकारी के मुताबिक, बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग कैटिगरी में आरआरआर के गाने नाटू-नाटू का मुकाबला टेल इट लाइक ए वूमेन के अपलॉज, टॉप गन: मैवरिक के होल्ड माई हैंड, ब्लैक पैंथर: वकांडा फॉरएवर के लिफ्ट माई अप और एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के दिस इज ए लाइफ से था. नाटू-नाटू ने एकतरफा अंदाज में बाजी अपने नाम की. दरअसल, इवेंट शुरू होने से लेकर आखिर तक नाटू-नाटू का जलवा दिखाई दिया. जब इस गाने पर परफॉर्मेंस दी गई तो दर्शकों ने स्टैंडिंग ओवेशन भी दिया.

द एलिफेंट व्हिस्परर्स का भी जलवा

ऑस्कर अवॉर्ड्स में भारत ने अपना दम दिखाया. बेस्ट शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री का ऑस्कर द एलिफेंट व्हीस्परर्स ने जीता. इस डॉक्यूमेंट्री का मुकाबला हॉलआउट, हाउ डू यू मीजर ए ईयर? द मार्था मिशेल इफेक्ट और स्ट्रेंजर एट द गेट से था. द एलिफेंट व्हिस्परर्स की निर्माता गुनीत मोंगा ने इवेंट की तस्वीर साझा की. उन्होंने कहा, 'यह रात ऐतिहासिक है, क्योंकि यह किसी भारतीय प्रॉडक्शन के लिए अब तक का पहला ऑस्कर है.'

नाटू-नाटू को अवॉर्ड मिलते ही भावुक हुईं दीपिका

ऑस्कर अवॉर्ड्स में पुरस्कार पाने के अलावा भारत के लिए बड़ी बात यह थी कि इसमें दीपिका पादुकोण प्रेजेंटर थीं. दीपिका ब्लैक गाउन में स्टेज पर पहुंचीं तो देखने वालों की निगाहें थम गईं. यहां उन्हें ग्लोबल सेंसेशन बताया गया. दीपिका ने आरआरआर फिल्म के बारे में जानकारी दी. साथ ही, कहा कि अगर आप नाटू-नाटू के बारे में नहीं जानते हैं तो आपको इसके बारे में जानने की जरूरत है. वहीं, जब नाटू-नाटू को ऑस्कर मिलने का ऐलान हुआ तो दीपिका भावुक हो गईं. उनकी आंखें नम नजर आईं.

बेस्ट फिल्म और एक्टर-एक्ट्रेस कौन?

ऑस्कर की बेस्ट पिक्चर कैटिगरी का अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस के हाथ लगा. वहीं, बेस्ट एक्ट्रेस  का अवॉर्ड एवरीथिंग एवरीवेयर ऑल एट वंस की मिचेल योह ने जीता. उधर, बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड द व्हेल के ब्रैंडन फ्रासर की झोली में गया.

Oscar Awards Ceremony Live: ऑस्कर में जीत का परचम लहराने पर 'नाटू नाटू' और 'द एलिफेंट व्हिस्परर्स' को PM Modi ने दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Spider Man BO: पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 'भूत बंगला' से 'धमाल 4' तक 7 फिल्मों के उड़ा दिए परखच्चे
पहले मंगलवार 'स्पाइडर मैन' हुई 300 करोड़ के पार, 7 बॉलीवुड फिल्मों को दी मात
Tuesday Box Office: मंगलवार को पलटी बाजी, 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- कैसा रहा 'स्पाइडर मैन' का हाल?
मंगलवार को 'जना नायकन'- 'धमाल 4' ने दिखाई तेजी, जानें- 'स्पाइडर मैन' का हाल
BO Live: 'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'स्पाइडरमैन' ने साढ़े 10 बजे तक किया 21 करोड़ का कलेक्शन, 'धमाल 4'- 'जन नायकन' का ऐसा रहा हाल
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
'गजनी' के विलेन प्रदीप रावत का निधन, 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

वीडियोज

Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)
Bigg Boss 20 में क्या है Salman Khan का Karan Arjun Secret? Promo ने बढ़ाई उत्सुकता
Salman Khan का Emotional खुलासा, Sohail Khan Divorce और Jail Days पर पहली बार करी चर्चा
Lock Upp 2 में Harshad Chopda ने Shivangi Joshi के लिए किया बड़ा Sacrifice, फैंस हुए इमोशनल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
'किसी भी कीमत पर हो डील', ईरान से समझौते के लिए क्यों बेताब हैं ट्रंप?
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
राहुल गांधी रांची क्यों नहीं गए? संजय निरुपम का कांग्रेस पर हमला
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
'आप मर्द हैं तो...' तृषा पर स्टालिन के कमेंट के बाद खुशबू सुंदर का फूटा गुस्सा
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
मैच फिक्सिंग और स्पॉट फिक्सिंग में क्या अंतर होता है?
'अपना इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
'इमोशनल साइड नहीं दिखाना चाहता था', 'लॉक अप 2' से एविक्शन के बाद बोले हर्षद चोपड़ा
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली में आज भी जारी रहेगा बारिश का सिलसिला, जानें IMD का अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
लाल सागर में कैसे डूबा भारतीय जहाज? सभी 13 भारतीयों को सुरक्षित निकाला गया, जानें अपडेट
Biryani Cooking Tips: हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
हैदराबादी या मुरादाबादी... कौन सी बिरयानी में दम? घर पर खुद बनाकर देखो
Embed widget