एक्सप्लोरर

विवेक के ट्वीट पर बोले निर्देशक ओमंग कुमार, मुझे फनी नहीं लगा वो Meme

फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के निर्देशक ओमंग कुमार से विवेक के इस ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने भी इसे गलत बताया. उन्होंने कहा कि विवेक का ये ट्वीट उन्हें बिल्कुल भी फनी नहीं लगा.

ऐश्वर्या राय बच्चन के मीम को ट्वीट करने का मामला फिलहाल शांत होता नहीं दिख रहा है. विवेक ओबेरॉय ने भले ही वो ट्वीट डिलीट कर दिया और माफी मांग ली लेकिन उनके इस ट्वीट को लेकर बयानों का सिलसिला जारी है. बीते रोज विवेक ओबेरॉय की आने वाली फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' का दूसरा ट्रेलर रिलीज किया गया. इसी दौरान जब फिल्म के निर्देशक ओमंग कुमार से विवेक के इस ट्वीट को लेकर प्रतिक्रिया मांगी गई तो उन्होंने भी इसे गलत बताया. उन्होंने कहा कि विवेक का ये ट्वीट उन्हें बिल्कुल भी फनी नहीं लगा. ओमंग कुमार ने कहा, मुझे ये बिल्कुल भी फनी नहीं लगा. इसमें कुछ भी फनी नहीं है. लेकिन ये गलत जजमेंट हो गया, हो जाता है. इससे ज्यादा बुरी चीजें भी हुईं हैं.. ये इतना बड़ा मामला नहीं है. उन्होंने कहा कि डिलीट कर दिया, माफी मांग ली, गलती से हो गया. ये एक मजाक था, कई बार मजाक गलत हो जाता है. कभी -कभी आपको ये मजाकिया लगता है लेकिन सामने वाले को नहीं लगता. लोगों ने विरोध किया और उन्होंने (विवेक) डिलीट कर दिया. सॉरी बोल रहा है.
ओमंग कुमार ने आगे कहा, ये इतना बड़ा मसला नहीं जितना इसे बना दिया गया है. हो गया, हो गया.. लोग हंसे इस मीम पर जब उन्होंने देखा, कोई भी अगर विरोध दर्ज कर देता है को वही चीज गलत लगने लगती है. बता दें कि अपने इस ट्वीट के चलते विवेक ओबेरॉय को चौतरफा आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि वो इस विवादित ट्वीट को डिलीट कर चुके हैं और माफी भी मांग चुके हैं. किस पर हुआ विवाद? विवेक ओबेरॉय ने ट्विटर पर एक मीम शेयर किया था जिसमें ऐश्वर्या राय बच्चन नजर आ रही थी. इस तस्वीर में ओपिनियन पोल, एग्जिट पोल और नतीजों को ऐश्वर्या राय की पर्सनल लाइफ से जोड़कर दिखाया गया था. इसे पोस्ट करते हुए विवेक ने लिखा था, ''हाहा, ये बहुत क्रिएटीव है. इसे लेकर कोई पॉलिटिक्स नहीं...जस्ट लाइफ.'' कभी ऐश्वर्या राय के लिए सलमान खान से टकरा गए थे विवेक ओबेरॉय, दिलचस्प है दोनों की कहानी  इस ट्वीट में तीन तस्वीरें थीं. पहली तस्वीर में ऐश्वर्या राय एक्टर सलमान खान के साथ नजर आ रही थी जिस पर ओपिनियन पोल लिखा गया था. वहीं दूसरी तस्वीर में ऐश्वर्या के साथ विवेक नजर आ रहे थे और इस पर एक्जिट पोल लिखा हुआ था. वहीं, तीसरी तस्वीर में ऐश्वर्या राय बच्चन अपने पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या बच्चन के साथ नजर आ रही थी जिस पर रिजल्ट लिखा हुआ था.  इसी मीम को लेकर विवाद हुआ और विवेक ने माफी मांगते हुए इस ट्वीट को डिलीट कर दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
'कैंसर को जंग नहीं, बल्कि सीखने का मौका माना', सोनाली बेंद्रे ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
करिश्मा कपूर का गोविंदा-सलमान खान संग रहा था अफेयर? सोमी अली ने किया रिएक्ट
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म
'दृश्यम 3' ने दूसरे वीकेंड बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड, बनी इंडियन सिनेमा की हाईएस्ट ग्रॉसर थ्रीक्वल फिल्म

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जेलेंस्की ने मांगा 60 दिन का युद्धविराम, रूस बोला- चुनाव के दिन ही रोकेंगे हमले
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
जंतर-मंतर को प्रोटेस्ट साइट से हटाने पर AIMIM नेता वारिस पठान बोले, 'डर और...'
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
CJI पर पोस्ट करने वाले व्यक्ति को हटाया, आलोचना के बाद कांग्रेस पार्टी का एक्शन
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
जमानत पर रिहा होकर जड़ा शतक, मैदान पर निकले आंसू; अभिषेक पोरेल ने सुनाई जेल की कहानी
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
नुसरत भरूचा की हुई रीढ़ की हड्डी की सर्जरी, हॉस्पिटल में नर्स खिला रहीं खाना, एक्ट्रेस ने दिखाया हाल
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
प्रदर्शन के बीच MHA का फैसला, दिल्ली में 20 हजार पैरामिलिट्री जवानों की तैनाती
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
'उन करोड़ों लोगों का धन्यवाद जिन्होंने...', इंडिया गठबंधन मार्च के बाद राहुल का बयान
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
Embed widget