एक्सप्लोरर

'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की आलोचना पर भड़के सुनील शेट्टी, कहा - हर कोई खुद को समीक्षक समझता है

सुनील शेट्टी ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के निर्माताओं का समर्थन किया है. शेट्टी ने कहा कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है.

बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी ने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के निर्माताओं का समर्थन किया है. शेट्टी ने कहा कि आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है. फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के निर्माताओं को इसकी खराब कहानी और निर्देशन के लिए दर्शकों से कड़ी आलोचना झेलनी पड़ रही हैं. लोगों द्वारा आमिर खान और अमिताभ बच्चन जैसे बड़े सितारों से सजी बड़े बजट की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' के लिए काफी नकरात्मक बातें कहे जाने के कारण फिल्म को रिलीज के दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा झटका लगा . सुनील शेट्टी ने मीडिया से बातचीत में सभी कोणों से फिल्म को मिल रही कड़ी आलोचनाओं पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह वास्तव में दुर्भाग्यपूर्ण है कि फिल्म को आलोचना मिल रही है क्योंकि मेरे ऐसे बहुत से दोस्त हैं, जिन्होंने 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तां' जाकर देखी और उन्हें फिल्म बहुत पसंद आई." उन्होंने कहा, "कभी-कभार हम एक फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें करते हैं और आजकल हर कोई खुद को फिल्म समीक्षक मानने लगा है. उन्हें लगता है कि वह मनोरंजन के बारे में सबकुछ जानते हैं लेकिन मुझे लगता है कि हमें प्रत्येक फिल्म को एक सही रिलीज का मौका देना चाहिए और उसके बाद दर्शकों को अपनी राय देनी चाहिए. हमें इतनी आलोचना नहीं करनी चाहिए कि फिल्म को थियेटर से हटा लिया जाए."ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' की आलोचना पर भड़के सुनील शेट्टी, कहा - हर कोई खुद को समीक्षक समझता है आलोचना के बावजूद फिल्म कर रही जबरदस्त कमाई फिल्म क्रिटिक्स की आलोचनाओं और खराब रिव्यू के बावजूद फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. अपने बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग कलेक्शन से सारे रिकॉर्ड तोड़ चुकी 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' ने दूसरे दिन भी अच्छा कलेक्शन किया. हालांकि फिल्म के पहले दिन की कमाई को देखते हुए फिल्म के बिजनेस में भारी गिरावट दर्ज की गई है. फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर करीब 30 करोड़ की कमाई की है. दोनों दिन की कमाई को जोड़ने के बाद फिल्म का दो दिन का कुल बिजनेस अब  81.50 करोड़ रुपए हो गया है. फिल्म को भारत कुल तीन भाषाओं में रिलीज किया गया है. हिंदी के बॉक्स ऑफिस की बात करें तो फिल्म ने दूसरे दिन कुल 28.25 करोड़ रुपए की कमाई की है. वहीं तमिल और तेलुगु बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 2.50 करोड़ कमाए हैं. कुल मिलाकर  फिल्म ने दो दिनों में 81.50 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय कुमार के प्यार में थीं पागल!
2 शादी के बाद ऐसी लाइफ जी रहीं पूजा बत्रा, कभी अक्षय के प्यार में थीं पागल!
अमिताभ की फिल्म से डेब्यू, फिर अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
अनुराधा पौडवाल ने क्यों छोड़ा था बॉलीवुड? 35 सालों से जी रहीं सिंगल लाइफ
'जेलर 2' ने किया बड़ा कमाल, रजनीकांत की ही 2.0 का तोड़ा रिकॉर्ड, महज 12 दिनों में बनी तमिल की नंबर 1 फिल्म
'जेलर 2' ने 12वें दिन तोड़ा 2.0 का रिकॉर्ड, तमिल की बनी नंबर 1 फिल्म
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट
2026 सीक्वल के नाम, 'जेलर 2' समेत 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काटा गदर, एक ने कमाया 427% प्रॉफिट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, नीरज कुमार के लिए अग्नि परीक्षा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget