एक्सप्लोरर

फेमिनिज्म पर आया नोरा फतेही का रिएक्शन, बोलीं- 'इसनें हमारे समाज को बर्बाद...'

Nora Fatehi On Feminism: डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही ने हाल ही में नारीवाद को लेकर खुलकर बात की है. उन्होंने कहा है कि उनके मुताबिक फेमिनिज्म ने समाज को बर्बाद करने का काम किया है.

Nora Fatehi On Feminism: डांसर और एक्ट्रेस नोरा फतेही हमेशा ही अपने डांस और अपनी अदाओं की वजह से चर्चा में बनी रहती हैं. लेकिन इस बार नोरा अपने एक विचार को लेकर छा गई हैं. हाल ही में एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू दिया हैं जहां उन्होंने फेमिनिज्म यानी नारीवाद पर खुलकर अपनी राय रखी है.  नोरा फतेही ने नारीवाद पर बोलते हुए कहा है कि वो ऐसे विचारों में विश्वास नहीं करती हैं. यहां तक एक्ट्रेस ने तो नारीवाद को समाज बर्बाद करने वाला तक बता दिया है. 

नोरा फतेही ने हाल ही में 'द रणवीर शो' में  आदमी और औरत को एक-दूसरे की जरुरत होने पर कहा कि- मुझे किसी की जरूरत नहीं है और मैं फेमिनिज्म जैसे विचार पर विश्वास नहीं करती हूं. मेरे मुताबिक फेमिनिज्म ने हमारे समाज को पूरी तरह से बर्बाद कर दिया है. 

फेमिनिज्म ने किया आदमियों का ब्रेनवॉश
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि- '  जहां पुरुष प्रदाता, कमाने वाला और महिला पालन पोषण करने वाली होती है. लेकिन आज के समाज में ये सच नहीं माना जाता है. आजकल तो स्वतंत्र होने का मतलब शादी न करने और बच्चे पैदा न करने को समझा जा रहा है. 

हां, महिलाओं को काम पर जाना चाहिए. अपना जीवन जीना चाहिए और स्वतंत्र होना चाहिए, लेकिन एक हद तक. उन्हें एक मां...एक पत्नी का रोल निभाने के लिए तैयार होना चाहिए. बिल्कुल वैसे ही जैसे एक आदमी को एक प्रोवाइडर, एक कमाने वाला, एक पति और पिता की भूमिका के लिए तैयार रहना चाहिए. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nora Fatehi (@norafatehi)

नोरा ने तो ये तक कह दिया कि भले लोग इस सोच को एक पुरानी और पारंपरिक सोच कहें लेकिन मेरे लिए एक सोचने का एक नॉर्मल तरीका है. फेमिनिज्म के दौर ने आदमियों का ब्रेनवॉश कर दिया है.  

इस फिल्म में नजर आईं नोरा फतेही
वर्क फ्रंट की बात करें तो, नोरा फतेही ने अब तक बॉलीवुड में कई टॉप सॉन्ग्स दिए हैं जिसमें 'साकी साकी', 'दिलबर दिलबर', 'पछताओेगे', 'डांस मेरी रानी' शामिल हैं. फिल्मों की बात करें तो नोरा को हाल ही में कुणाल खेमू की फिल्म मडगांव एक्सप्रेस में देखा गया है. इस फिल्म में एक्ट्रेस ने अहम किरदार निभाया है. फिल्म में उनके साथ दिव्येंदु शर्मा, प्रतीक गांधी और अविनाश तिवारी भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए हैं. फिल्म को दर्शकों की तरफ से मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला है.  

यह भी पढ़ें: BMCM Box Office Collection Day 2: कमाई में फुस्स हुई अक्षय-टाइगर की फिल्म, जाने दो दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'मैंने एक शब्द भी नहीं कहा था...', आयशा खान को हिरासत में लिया गया, जानिए क्या है पूरा मामला
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'धमाल 4' का नॉर्थ अमेरिका का धमाका, फिल्म ने पार किया 1 मिलियन डॉलर का आंकड़ा, अजय देवगन के नाम हुआ ये रिकॉर्ड
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Wednesday Box Office Collection Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल
Live Updates: बुधवार को 8 बजे तक 82 करोड़ के पार हुई 'द ओडिसी', जानें- 'धमाल 4' का हाल

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
छात्रों के प्रदर्शन पर प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'यह जो गुस्सा है उसको…'
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
हॉस्पिटल में एडमिट हुए नंदमुरी बालकृष्ण, 'NBK 111' की शूटिंग में हुआ हादसा, घुटने में लगी चोट
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
Embed widget