एक्सप्लोरर

BMCM Box Office Collection Day 2: कमाई में फुस्स हुई अक्षय-टाइगर की फिल्म, जाने दो दिनों का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

 Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection: ईद रिलीज ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को पहले दिन डबल डिजीट में ओपनिंग मिली थी लेकिन दूसरे दिन फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर बत्ती गुल हो गई है.

 Bade Miyan Chote Miyan Box Office Collection Day 2: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार था. इस एक्शन थ्रिलर का स्टारकास्ट ने भी जमकर प्रमोशन किया था जिसके चलते फिल्म का काफी बज बना हुआ था. वहीं ईद के मौके पर अक्षय-टाइगर की फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई. फिल्म को अजय देवगन की मैदान से भी क्लैश करना पड़ा लेकिन पहले दिन कमाई के मामले में ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का पलड़ा भारी रहा. हालांकि ईद पर रिलीज हुई अन्य फिल्मों की तुलना में अक्षय और अजय की फिल्मों की परफॉर्मेंस ठंडी रही. चलिए यहां जानते हैं ईद के दूसरे दिन ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने कितने करोड़ का कलेक्शन किया है?

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के दूसरे दिन कितनी की कमाई?
‘बड़े मियां छोटे मियां’ को ईद के मौके पर रिलीज किया गया था ताकि फिल्म को छुट्टी का फायदा हो सके. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर यूं तो डबल डिजीट में ओपनिंग की थी लेकिन ये उम्मीद के मुताबिक नहीं रही. फिल्म की कमाई की बात करें तो अक्षय और टाइगर की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के पहले दिन 15.65 करोड़ का कलेक्शन किया है. वहीं अब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शुक्रवार को 7.00 करोड़ का कलेक्शन किया है.
  • इसी के साथत ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का 2 दिनों का कुल कलेक्शन अब 22.65 करोड़ रुपये हो गया है.

‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने वर्ल्डवाइड कितनी कर ली कमाई?
‘बड़े मियां छोटे मियां’ का जलवा वर्ल्डवाइड देखने को मिला है. दुनियाभर में अक्षय और टाइगर की इस एक्शन पैक्ड फिल्म को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. फिल्म के मेकर्स ने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के पहले दिन की वर्ल्डवाइड कमाई के आकंड़े शेयर किए हैं. इसेक मुताबिक अक्षय कुमार की फिल्म को दुनियाभर में 36.33 करोड़ की ओपनिंग मिली है. वहीं दूसरे दिन ये फिल्म 40 करोड़ का वर्ल्डवाइड आंकड़ा पार कर जाएगी.

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by JACKKY BHAGNANI (@jackkybhagnani)

‘बड़े मियां छोटे मियां’ स्टार कास्ट
‘बड़े मियां छोटे मियां’ का निर्देशन अली अब्बास जफर ने किया है. ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ, मानुषी छिल्ला और अलाया एफ ने अहम रोल प्ले किया है. फिल्म में साउथ के सुपरस्टार पृथ्वीराज सुकुमारन ने विलेन के किरदार से सारी लाइमलाइट चुरा ली है. इस फिल्म में एक्शन के साथ कॉमेडी का भी तड़का मिलेगा. 

ये भी पढ़ें: कभी सड़कों पर बेचता था आर्टिफिशियल गहने, आज बॉलीवुड के हाईएस्ट पेड एक्टर्स में है शामिल, करोड़ों में है नेटवर्थ

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
हेमा मालिनी ने किया सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का रिव्यू, कहा- 'नफरत से ज्यादा इंसानियत जरूरी'
Box Office: चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- बंटवारा 1947 का कलेक्शन
चौथे दिन 8 बजे तक 87 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती
रकुल प्रीत सिंह को देख पैपराजी पुकारने लगे 'रामायण' के कैरेक्टर का नाम, पर कर दी ये गलती

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
BJP की टीम से बाहर होने पर संजय मयूख बोले, 'संगठन की यह...'
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
एक्सप्रेसवे पर दौड़ता रहा घोड़ा, पीछे भागी NHAI टीम- वीडियो वायरल
Bhawana Kanth: IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
IAF की भावना कंठ बनीं पहली महिला फाइटर कॉम्बैट लीडर, कितनी मिलेगी सैलरी?
Embed widget