एक्सप्लोरर

‘अक्टूबर’ से पहले कोई ध्यान नहीं देता था कि एक अभिनेता के रूप में मैं क्या सोचता हूं: वरुण

अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी हो, लेकिन उन्हें विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म के बारे में यह नहीं कहेंगे कि वरूण धवन ने अपने आपको इस फिल्म में दोहराया है.

मुंबई: अब तक के अपने अभिनय सफर में ज्यादातर मनोरंजन प्रधान फिल्में करने वाले अभिनेता वरुण धवन को उम्मीद है कि शूजित सरकार की फिल्म ‘अक्टूबर ’ में दर्शक उनके प्रदर्शन को अनोखा पाएंगे. ‘ बदलापुर ’ को छोड़कर वरूण की अब तक की सारी फिल्में मनोरंजन प्रधान रही हैं. ‘ बदलापुर ’ में उन्होंने एक गंभीर किरदार अदा किया था. अभिनेता ने कहा कि इस फिल्म की कमाई बॉक्स ऑफिस पर कुछ भी हो, लेकिन उन्हें विश्वास है कि दर्शक इस फिल्म के बारे में यह नहीं कहेंगे कि वरूण धवन ने अपने आपको इस फिल्म में दोहराया है.

निर्देशक शूजित सरकार की फिल्म में वरूण पहली बार काम कर रहे हैं. सरकार ने कुछ समय पहले अभिनेता के बारे में कहा था कि वह उनके काम से परिचित नहीं हैं और उन्हें नहीं पता कि वह कैसे काम करेंगे.

वरूण ने कहा , “ उन्होंने ( सरकार ) मेरी एक फिल्म भी नहीं देखी थी इसलिए उन्हें नहीं पता था कि मैं कैसे काम करता हूं. लेकिन जिस तरह से उन्होंने फिल्म की शूटिंग की वह अविश्वसनीय था. ”

अभिनेता ने कहा कि वह भले ही आधा दर्जन से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं लेकिन ‘अक्तूबर’ की शूटिंग के दौरान पहली बार उन्हें लगा कि एक अभिनेता के तौर पर वह क्या महसूस करते हैं, इस बात का ध्यान रखा जा रहा है.

निर्देशक ने उन्हें फिल्म के दौरान फोन से बिल्कुल अलग रहने को कहा था और उन्होंने ऐसा किया भी. उन्होंने कहा, ‘‘ पहली बार लोग यह ध्यान दे रहे थे कि एक अभिनेता के तौर पर मैं क्या महसूस करता हूं. इससे पहले, कोई इस बारे में नहीं सोचता था. आप आते थे और अपना शॉट देते थे, बस. लेकिन इस बार लोगों ने यह ध्यान रखा कि मैं क्या सोचता हूं.’’

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
नाना पाटेकर की प्रेयर मीट में पहुंचे ये सेलेब्स, दिग्गज एक्टर को दी श्रद्धांजलि
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन
'नई नवेली' की रिलीज से पहले अयोध्या पहुंचीं यामी गौतम, राम की पैड़ी के किए दर्शन

वीडियोज

Vasudha: Vasudha के प्यार में रस्में भूला Dev, दादी ने कान पकड़कर सिखाया सबक!
Bollywood News: आयुष्मान-सारा की ‘उड़ता तीर’ का दूसरा ट्रेलर रिलीज, धुरंधर से होने लगी तुलना! (14.10.26)
सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
शशि थरूर ने शेयर की नेहा बोरा के साथ फोटो, बोले- 'वो ज्यादातर लोगों से...'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
पप्पू यादव ने चिराग पासवान को दिया न्योता, 'साथ आ जाएं, 2027 में बदलेगी सरकार'
IND vs WI 4th T20: हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
हैदराबाद में भारत ने जीता टॉस, प्लेइंग इलेवन में हुए 2 बड़े बदलाव
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
प्रदर्शन के दौरान मेट्रो के क्यों बंद किए एंट्री और एग्जिट गेट? SC में DMRC ने दिया जवाब
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
'फांसी नहीं, उम्रकैद हो सकती थी', मुस्कान-साहिल की वकील का बयान
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
दिल्ली प्रोटेस्ट: छात्रों पर लाठीचार्ज पर बोले चिराग पासवान- 'मैं इसका समर्थन...'
Embed widget