एक्सप्लोरर

'कॉफी विद करण 9': सलमान खान ने खोला बेडरूम से जुड़ा राज, बोले- मुझे लगता था मेरे कमरे में कोई और भी था

करण जौहर 'कॉफी विद करण' का लास्ट सीजन लेकर हाजिर हैं. इस सीजन के पहले गेस्ट सलमान खान हैं. शो में सलमान खान ने कई इंटरेस्टिंग बातें बताई.

'कॉफी विद करण 9' के पहले गेस्ट सलमान खान होते हैं. शो में सलमान स्वैग के साथ एंट्री लेते हैं. शो में आते ही सलमान करण से कहते हैं कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि लास्ट सीजन बोलकर आप हम सब को बुला रहे हैं. फिर आगे और सीजन करें. तो करण जौहर कहते हैं नहीं, ऐसा नहीं है. मैं वादा करता हूं, ये शो का लास्ट सीजन है. 

शो में करण कहते हैं कि मुझे आपके ज्यादा कोई भी नर्वस, हाइपर और स्ट्रैस नहीं करता है. और मुझे पता नहीं ये अभी तक बदला क्यों नहीं है. तो सलमान कहते हैं ये आपकी वजह से है या किसी और की वजह से है. अभी आपको स्ट्रेस नहीं लेना चाहिए. क्योंकि सबकुछ अच्छा चल रहा है. एक समय पर सब ठीक नहीं था. मैं समझ सकता हूं कि आप मुझसे क्यों डरते हैं, शाहरुख की वजह से. तो करण कहते हैं ये कभी भी शाहरुख की वजह से नहीं था.

चंकी पांडे के घर पर हुई थी पहली मुलाकात

इसके बाद करण बताते हैं कि उन्हें याद है कि उनकी सलमान के साथ पहली मीटिंग चंकी पांडे के घर पर थी. उस वक्त कई मेल लीड एक्टर्स ने मुझे रिजेक्ट किया था. फिर सलमान कहते हैं मैं बताता हूं किसने तुम्हें रिजेक्ट किया. सैफ अली खान, चंद्रचूड़ और 3-4 एक्टर थे. फिर करण कहते हैं मैं चंकी के घर पर उदास खड़ा था. तो आप मेरे पास आए और आपने कहा कि क्या तुम शॉपिंग कर रहे हो. तो मैंने कहा हां. तो आपने मुझसे कहा कि कल आना और अपनी फिल्म नैरेट करना. तो मैंने कहा कि मुझे कहां आना है. क्योंकि मुझे विश्वास ही नहीं हो रहा था, तो सलमान कहते हैं कि अलविरा ने मुझे पहले बताया था. और आपको पता है कि मैं आपके मॉम और डैड को लेकर क्या फील करता हूं. 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

यश जौहर संग सलमान खान का रिश्ता

फिर सलमान एक कहानी सुनाते हैं. उन्होंने कहा, 'मैं और सोहेल ने टॉम अंकल (यश जौहर) को कॉल किया. क्योंकि वो मॉरिशियस गवर्नमेंट के बहुत करीब थे. उन्होंने कुछ फिल्में वहां शूट की थी. हमने उन्हें हैलो ब्रदर के लिए कॉल किया. हमें एयरपोर्ट समथिंग चीजों के लिए चाहिए था. तो उन्होंने कहा कि मैं बेटा देख लूंगा. फिर उन्होंने एक दिन बाद मुझे कॉल किया. और कहा कि बताओ बेटा क्या चाहिए. वो मॉरिशियस गए. वहां की सरकार के साथ बैठे और हमारे लिए बात की.' फिर करण जौहर बताते हैं यश जौहर, जावेद साहब और सलीम साहब हमारे घर पर होते थे. मेरी वो सारी यादें हैं. फिर सलमान कहते हैं कि जब भी वो मेरे घर आते थे, काम हो या न हो वो हमेशा एक शराब की बोतल लेकर आते थे मेरे पापा के लिए.

फिर करण कहते हैं कि जब मैं आपको फिल्म नैरेट करने आया तब आप फिल्म 'जब प्यार किसी से होता है' की शूटिंग कर रहे थे. मैं 2 बजे पहुंचा. फिर 9बजे आपने कहा घर आओ और फिल्म नैरेट करो.

फिर जब मैं आपके घर पहुंचा तो मैंने आपका कमरा देखा, बहुत छोटा सा था और मैं ऐसे था कि ये सलमान का कमरा है. आप उस वक्त येलो शॉर्टस में थे तो मैं सोचा कि आपको ये न लगे कि मैं आपको देख रहा हूं. तो मैं दूसरी तरफ देखने लगा. मैंने आपको स्क्रिप्ट सुनाई तो आपने अपने पार्ट के आने से पहले ही हां कर दिया था. तो सलमान ने कहा कि मैंने पहले ही सोच लिया था कि मैं हां कहूंगा. 

सलमान के कमरे में कौन था?

फिर सलमान कहते हैं कि उस कमरे में मैं अकेला नहीं रहता था. कोई और भी कमरे में रहता था. लेकिन मैंने कभी उसे देखा नहीं. सिर्फ फील किया. उस कमरे की लाइट अचानक बंद-चालू हो जाती थी. म्यूजिक अपना चल जाता था. अलमारी खुल जाती थी. जब मैं बाथरूम में होता था तो मुझे लगता था कि बाहर कोई है. मुझे वहां किसी की प्रेजेंस फील होती थी. लेकिन मुझे कभी डर नहीं लगता था. मेरी बस एक रिक्वेस्ट ये होती थी अगर आप खूबसूरत महिला हैं तो आप मेरे सामने आना.

मोनिका गुप्ता, ABP  LIVE में सीनियर कॉपी एडिटर हैं. यहां ये एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. मोनिका की सिनेमा की दुनिया में खास रुचि है. फिल्म- टीवी- वेब शोज देखती हैं और उनके बारे में बात करती और लिखती हैं. ऑफबीट फिल्म चाहे बॉलीवुड की हो या हॉलीवुड की, उसके बारे में स्टोरी करती हैं. इससे पहले वो लाइव हिंदुस्तान और आजतक में काम कर चुकीं हैं. मोनिका ने इंडिया टुडे मीडिया इंस्टीट्यूट से पढ़ाई की है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

सैफ अली खान ने बेची अपनी 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
सैफ अली खान ने बेची 19 साल पुरानी प्रॉपर्टी, इतने करोड़ में हुई डील
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
कभी हंसाएंगे कभी डराएंगे, इन 5 फिल्मों से 2027 में बॉक्स ऑफिस पर धमाका करेंगे अजय देवगन
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
‘जेलर 2’ पर फिदा हुए अल्लू अर्जुन, रजनीकांत के स्वैग की तारीफ में कही ये बात
Advertisement

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
जानवरों में पाया जाने वाला वायरस पहली बार इंसान में मिला, हुई मौत, WHO चीफ ने किया अलर्ट
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget