एक्सप्लोरर

कभी नहीं बनेगी 'हेरा फेरी 3', डायरेक्टर प्रियदर्शन ने बताई वजह, 'भागम भाग 2' पर भी दी बुरी खबर

प्रियदर्शन ने एक इंटरव्यू में अपनी बेहतरीन फिल्म 'भागम भाग' और 'हेरा फेरी' के अगले पार्ट्स को लेकर बड़ा खुलासा किया है. दोनों ही फिल्मों को लेकर उन्होंने बुरी खबर दी है.

मशहूर फिल्म डायरेक्टर प्रियदर्शन इस साल अब तक दो फिल्में लेकर आए हैं. पहली 'भूत बंगला' और दूसरी 'हैवान'. दोनों में ही अक्षय कुमार ने अहम किरदार निभाया. भूत बंगला हिट रही, जबकि हैवान महाफ्लॉप साबित हुई. अक्षय और प्रियदर्शन और भी कई फिल्मों पर साथ काम कर रहे हैं. इनमें भागम भाग 2 और हेरा फेरी 3 जैसी मच अवेटेड फिल्में भी शामिल हैं. लेकिन, इन दोनों ही फिल्मों को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बुरी खबर दी है.

'भागम भाग 2' को डायरेक्ट नहीं करेंगे प्रियदर्शन

प्रियदर्शन ने अक्षय कुमार, परेश रावल और गोविंदा की सफल फिल्म 'भागम भाग' (2006) को डायरेक्ट किया था. वहीं हाल ही में खबरें आई थीं कि इसका दूसरा पार्ट 'भागम भाग 2' भी आएगा. हालांकि इसे प्रियदर्शन डायरेक्ट नहीं करने वाले हैं. उन्होंने खुद इसकी वजह बताई है. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, 'अगर आप पार्ट 2 बना रहे हैं तो उसे पार्ट 1 से बेहतर होना चाहिए. जब तक आपके पास पहले से बेहतरीन कहानी ना हो, नहीं बनाना चाहिए. अधिकतर लोग जब सीक्वल बनाते हैं जब पहली फिल्म बहुत सफल होती है और अगर आप उसे बेहतर नहीं बना पाते हैं तो फ्रेंचाइजी का महत्व खत्म हो जाता है.'

प्रियदर्शन ने आगे कहा, 'जब सीक्वल बनते हैं तो वो पहली फिल्म की कहानी के दम पर बनते हैं और उसे बेच रहे होते हैं. वे फिल्म नहीं, बल्कि एक प्रोजेक्ट का निर्माण कर रहे होते हैं और मैं ऐसे प्रोजेक्ट्स में दिलचस्पी नहीं रखता. भागम भाग के सीक्वल के लिए अक्षय ने मुझसे पूछा था कि क्या आप इसे बनाएंगे तो मैंने मना कर दिया था. दूसरे लोग चाहे मैरी फिल्मों के सीक्वल बनाए, मुझे कोई परेशानी नहीं है.'

हेरा फेरी 3 कभी नहीं बनेगी

आगे प्रियदर्शन से उनकी फिल्म 'हेरा फेरी 3' को लेकर सवाल किया गया. इसमें भी अक्षय लीड रोल में हैं और उनके साथ परेश एवं सुनील शेट्टी भी नजर आएंगे जो हेरा फेरी फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म है. डायरेक्टर से पूछा गया था कि क्या इसी वजह से उन्होंने 'हेरा फेरी 3' से भी किनारा कर लिया? इस पर उन्होंने कहा, 'इसके बारे में बात करने के लिए कई पन्ने भरने पड़ेंगे. मुझे नहीं लगता कि यह कभी बन पाएगा.'

संदीप मेहरा ABP LIVE की एंटरटेनमेंट टीम में बतौर कंसलटेंट कंटेंट राइटर कार्यरत हैं और पत्रकारिता के क्षेत्र में 9 वर्षों का अनुभव रखते हैं. इससे पहले वे एबीपी न्यूज़, टीवी9 भारतवर्ष, न्यूज़ट्रेंड और न्यूजट्रैक लाइव में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

Friday BO Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 3 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 70 करोड़ के पार, जानें- ‘नई नवेली’-'प्रहार' का 3 बजे का कलेक्शन
'जेलर 2' से रजनीकांत ने वूसली सबसे मोटी रकम, जानें- विद्या बालन से मोहनलाल तक पूरी स्टार कास्ट की फीस
'जेलर 2' से रजनीकांत ने वूसली सबसे मोटी रकम, जानें- बाकी स्टार कास्ट की फीस
घर चलाने के लिए चटनी बेचती थीं सोनाली कुलकर्णी की मां, बोलीं- 'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा'
'सोचा नहीं था इतना कमाउंगी कि टैक्स देना पड़ेगा', ऐसी थी सोनाली कुलकर्णी के घर की हालत
Friday Theater Release: 'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई 6 नई फिल्मों की एंट्री, दशहरे वीकेंड के लिए बेस्ट ऑप्शन
'नई नवेली' से 'प्रहार' तक, फ्राइडे को थिएटर में हुई इन 6 नई फिल्मों की एंट्री
Advertisement

वीडियोज

Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!
Gauahar Khan ने Qazi Touqeer के व्यवहार पर उठाए सवाल, Salman Khan से की Weekend Ka Vaar की मांग!
Yami Gautam ने किए Ayodhya में रामलला के दर्शन, Ramayana में Sita बनने की उठी मांग!
लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
प्रशांत भूषण, नेहा बोरा, पवन खेड़ा, वो नेता जिन्होंने कहा- 'तख्तापलट चाहता है विपक्ष'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
SIR के बाद यूपी में SSR पर भड़की कांग्रेस, कहा- 'अगर गलती की ही नहीं थी तो...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget