एक्सप्लोरर

2020 Filmy Calender: जनवरी से लेकर दिसंबर अगले साल रिलीज हो रही हैं ये फिल्में

यहां देखिए जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक अगले साल कौन सी बड़ी फिल्में आ रही हैं.

2020 Filmy Calender: साल 2020 में बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार, आमिर खान और सलमान खान जैसे सुपरस्टार्स की फिल्मों में टकराव देखने को मिलेगा, ऐसे में टकराव के साथ ही कई सितारों के स्टारडम की ताकत भी पता चलेगी. इसके साथ ही वास्तविक घटनाओं व लोगों पर आधारित फिल्में जैसे, '83', 'शंकुतला देवी' और 'थलाईवी' भी रिलीज होगी. वहीं इस साल कई कलाकार कुछ नया आजमाने वाले हैं, जिनमें विक्की कौशल भी शामिल हैं. यहां देखिए जनवरी 2020 से लेकर दिसंबर 2020 तक अगले साल कौन सी बड़ी फिल्में आ रही हैं.

जनवरी

  • 'भागड़ा पा ले': नए साल की शुरुआत विक्की कौशल के भाई सनी कौशल की डेब्यू फिल्म 'भागड़ा पा ले' से होगी, जिसमें रुखसार ढिल्लों और श्रिया पिलगांवकर भी हैं.
  • 'सब कुशल मंगल': फिल्म 3 जनवरी, 2020 को 'सब कुशल मंगल' रिलीज होगी. 'सब कुशल मंगल' में अक्षय खन्ना के साथ पद्मिनी कोल्हापुरे के बेटे प्रियांक शर्मा और रवि किशन की बेटी रिवा किशन अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगे.
  • 'शिमला मिर्ची': लंबे समय से रिलीज को तरस रही हेमा मालिनी, रकुलप्रीत सिंह और राजकुमार राव की फिल्म 'शिमला मिर्ची' भी तीन जनवरी को रिलीज होगी.
  • 'तानाजी : द अनसंग वारियर': इसके ठीक एक सप्ताह बाद साल 1670 की सिंहनाद की लड़ाई पर आधारित फिल्म 'तानाजी : द अनसंग वारियर' रिलीज होगी. फिल्म में स्टार जोड़ी काजोल और अजय साल 2010 के बाद फिर से एक साथ नजर आएंगे. ये फिल्म 10 जनवरी को रिलीज होगी.
  • 'छपाक': विक्रांत मेसी और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'छपाक' भी 10 जनवरी रिलीज होगी. ये फिल्म एसिड अटैक सर्वाइवर लक्ष्मी अग्रवाल की वास्तविक जीवन पर आधारित है.
  • 'जय मम्मी दी': इसके बाद 17 जनवरी को सोनाली सहगल और सनी सिंह की पारिवारिक कॉमेडी फिल्म 'जय मम्मी दी' रिलीज होगी.
  • 'स्ट्रीट डांसर 3डी': वरुण धवन, श्रद्धा कपूर, नोरा फतेही स्टारर फिल्म 'स्ट्रीट डांसर 3डी' 24 जनवरी को पर्दे पर आएगी. फिल्म का निर्देशन रेमो डीसूजा ने किया है.
  • 'पंगा': अश्विनी अय्यर तिवारी की फिल्म 'पंगा' भी 24 जनवरी रिलीज होगी. जिसमें कंगना रनौत कबड्डी खिलाड़ी के किरदार में नजर आएंगी.
  • 'जवानी जानेमन': इसके बाद सप्ताह 31 जनवरी को सैफ अली खान और तब्बू की रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'जवानी जानेमन' रिलीज होगी.
  • 'हैप्पी हार्डी एंड हीर': इसके साथ ही इसी दिन हिमेश रेशमियां की 'हैप्पी हार्डी एंड हीर' भी रिलीज होगी. इसी फिल्म में रानू मंडल का लोकप्रिय गाना भी है.

फरवरी

  • 'शिकारा : अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर': सात फरवरी, 2020 को विधु विनोद चोपड़ा निर्देशित फिल्म 'शिकारा : अ लव लेटर फ्रॉम कश्मीर' रिलीज होगी. साल 2007 में आई फिल्म 'एकलव्य : द रॉयल गार्ड' के बाद विधु दोबारा इस फिल्म से वापसी कर रहे हैं.
  • 'मलंग': इसके बाद फिल्मकार मोहित सूरी की अनिल कपूर, दिशा पटानी, आदित्य रॉय कपूर और कुणाल खेमू स्टारर फिल्म 'मलंग' भी सात फरवरी को रिलीज होगी. वहीं वैलेंटाइन डे पर इम्तियाज अली की अगली फिल्म आएगी, जिसमें कार्तिक आर्यन और सारा अली खान एक साथ पर्दे पर नजर आएंगे.
  • 'भूत पार्ट 1: द हॉन्टेड शिप': विक्की कौशल की पहली हॉरर फिल्म 'भूत पार्ट 1 : द हॉन्टेड शिप' 21 फरवरी को आएगी. साथ ही आयुष्मान खुराना की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' भी इसी दिन रिलीज होगी. फिल्म में नीना गुप्ता और गजराज राव की जोड़ी एक बार फिर नजर आएगी.
  • 'थप्पड़': फरवरी का अंत तापसी पन्नू की महिला प्रधान फिल्म 'थप्पड़' से होगा, जो 28 फरवरी को रिलीज होने वाली है.

मार्च

  • 'बागी 3': मार्च की शुरुआत यानी की छह मार्च को टाइगर श्रॉफ, अहमद खान निर्देशित 'बागी 3' में एक बार फिर से अपने एक्शन अवतार में नजर आएंगे.
  • 'द कारगिल गर्ल': वहीं अभिनेत्री जाह्नवी कपूर फिल्म 'द कारगिल गर्ल' में भारतीय वायुसेना की पायलट गुंजन सक्सेना के किरदार में नजर आएंगी. फिल्म 13 मार्च को रिलीज होगी.
  • 'छलांग': इसके अलावा राजकुमार राव स्टारर व फिल्मकार हंसल मेहता की फिल्म 'तुर्रम खान' जिसका नाम बदल कर अब 'छलांग' कर दिया गया है, वह भी 13 मार्च को रिलीज होगी. इससे पहले हंसल और राजकुमार ने 'शाहिद', 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़', और 'ओमर्ता' के साथ ही वेब सीरीज 'बोस : डेड/अलाइव' में काम किया है.
  • 'अंग्रेजी मीडियम': 'अंग्रेजी मीडियम' 20 मार्च को रिलीज होगी, जिससे अभिनेता इरफान खान बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे. फिल्म में करीना कपूर खान भी हैं.
  • 'सूर्यवंशी': वहीं अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'सूर्यवंशी' भी 27 मार्च को रिलीज होगी.

अप्रैल

  1. '83': महीने की शुरुआत में रणवीर सिंह की फिल्म '83' आएगी, जिसमें अभिनेता ने कपिल देव की भूमिका निभाई है. यह फिल्म 1983 क्रिकेट विश्व कप की भारत की ऐतिहासिक जीत पर आधारित है. यह 10 अप्रैल को रिलीज होगी. इसमें दीपिका पादुकोण भी हैं.
  2. 'लूटकेस': 'लूटकेस' भी 10 अप्रैल को रिलीज होगी.
  3. 'रुही आफ्जा': इस महीने के तीसरे सप्ताह यानी 17 तारीख को हार्दिक मेहता की 'रुही आफ्जा' आएगी, जिसमें जाह्नवी कपूर प्रमुख किरदार में है.
  4. 'गुलाबो सिताबो': इसके साथ ही 17 अप्रैल को अमिताभ और आयुष्मान की फिल्म 'गुलाबो सिताबो' भी रिलीज होने वाली है.
  5. 'चेहरे': अमिताभ की दूसरी फिल्म 'चेहरे' 24 अप्रैल को रिलीज होगी.
  6. 'लूडो': 24 अप्रैल को अनुराग बसु की 'लूडो' और 'चेहरे' का क्लैश होगा.
मई
  • 'कूली नंबर 1': इस महीने की पहली तारीख को डेविड धवन की फिल्म 'कूली नंबर 1' रिलीज होगी, जिसमें वरुण धवन और सारा अली खान नजर आएंगे.
  • 'दिल बेचारा': मुकेश छाबरा की फिल्म 'दिल बेचारा' 8 मई को पर्दे पर आएगी. फिल्म में सुशांत सिंह राजपूत हैं.
  • 'द गर्ल ऑन ट्रेन': 8 मई को ही रिभु दासगुप्ता की फिल्म 'द गर्ल ऑन ट्रेन' भी रिलीज होगी, जिसमें परिणीति चोपड़ा प्रमुख किरदार में हैं.
  • 'शकुंतला देवी': इसके अलावा अभिनेत्री विद्या बालन की फिल्म 'शकुंतला देवी' भी 8 मई को ही रिलीज होगी, जो दिवंगत महान गणितज्ञ शकुंतला देवी की जीवनी पर आधारित है.
  • 'लक्ष्मी बंब': महीने के अंत में 22 मई को अक्षय की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'लक्ष्मी बंब' रिलीज होगी.
  • 'राधे': अक्षय की इस फिल्म को टक्कर सलमान खान की फिल्म 'राधे' देगी, जिसका निर्देशन प्रभुदेवा कर रहे हैं.

जून

  • 'इंदू की जवानी': 'इंदू की जवानी' पांच जून को रिलीज होगी.
  • 'निकम्मा': ये फिल्म भी पांच जून को ही रिलीज होने वाली है.
  • 'खाली पीली': वहीं 'खाली पीली' 12 जून को पर्दे पर आएगी.
  • 'मुंबई सागा': इसके बाद संजय गुप्ता की फिल्म 'मुंबई सागा' 19 जून को रिलीज होगी.
  • 'थलाइवी': अभिनेत्री कंगना रनौत की फिल्म 'थलाइवी' 26 जून को रिलीज होगी. यह फिल्म तमिलनाडु की पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता की जीवनी पर आधारित है.
जुलाई
  • 'सड़क 2': भट्ट परिवार की फिल्म 'सड़क 2' 10 जुलाई को रिलीज होगी. महेश भट्ट निर्देशित इस फिल्म में संजय दत्त, पूजा भट्ट और आलिया भट्ट है.
  • 'शमशेरा': 31 जुलाई को अभिनेता रणबीर कपूर और संजय दत्त की फिल्म 'शमशेरा' रिलीज होने वाली है.
  • 'भूल भुलैया': कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया' भी 31 जुलाई को ही रिलीज होगी.
अगस्त
  • 14 अगस्त: स्वतंत्रता दिवस से पहले 14 अगस्त को 'भुज : द प्राइड ऑफ इंडिया', 'अटैक' और 'हंगामा 2' रिलीज होगी.
  • 'जर्सी': वहीं 28 अगस्त को शाहिद कपूर और पंकज कपूर की फिल्म 'जर्सी' रिलीज होगी.
सितंबर
  • 'गंगुबाई काठियावाड़ी': आलिया भट्ट स्टारर संजय दत्त की फिल्म 'गंगुबाई काठियावाड़ी' 11 सितंबर को रिलीज होगी.

अक्टूबर

  • 2 अक्टूबर: दो अक्टूबर को कई फिल्में रिलीज होंगी. गांधी जयंती के अवसर पर शूजीत सिरकार की फिल्म 'सरदार उधम सिंह', मिलाप मिलन जावेरी की 'सत्यमेव जयते 2' और राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फिल्म 'तूफान' रिलीज होगी.

नवंबर

  • 13 नवंबर: 13 नवंबर को फिल्म 'पृथ्वीराज' रिलीज होगी, जिससे पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर अभिनेत्री के तौर पर अपने फिल्मी करियर की शुरुआत करेंगी. इस फिल्म के साथ ही 'रणभूमि' और कंगना रनौत की 'धाकड़' भी रिलीज होगी.
  • 'मैदान': वहीं 27 नवंबर को अजय देवगन की 'मैदान' रिलीज होगी.

दिसंबर 

  • 'लाल सिंह चड्ढा': आमिर खान के लिए क्रिसमस का समय भाग्यशाली रहा है, ऐसे में उनकी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' रिलीज होगी. वहीं अक्षय की फिल्म 'बच्चन पांडेय' भी इसी महीने रिलीज होगी.
मनोरंजन की खबरों के लिए यहां देखिए सास बहू और साजिश का पूरा एपिसोड:
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिया जाता है...', कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस पर तोड़ी चुप्पी
'फीमेल एक्टर्स को हल्के में लिया जाता है...', कृति सेनन ने फिल्म इंडस्ट्री के जेंडर बायस पर तोड़ी चुप्पी
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर काजल अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'बिल्कुल भी गलत नहीं है'
दीपिका की 8 घंटे शिफ्ट की मांग पर काजल अग्रवाल ने दिया बड़ा बयान, कहा- 'बिल्कुल भी गलत नहीं है'
Saturday BO Collection Live Updates: 6 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
Live Updates: 6 बजे तक 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' का नहीं दिखा दम
पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर
पहले दिन पिटी ‘Alpha’, आलिया के सपोर्ट में खुलकर सामने आए करण जौहर और करीना कपूर

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
'होर्मुज को अखाड़ा न बनाएं, नहीं तो...', UK और फ्रांस पर भड़का ईरान, दे डाली खुली धमकी
Amarnath Yatra 2026: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
अमरनाथ यात्रा: पंजीकरण में गड़बड़ी पर LG मनोज सिन्हा सख्त, बिना वैध परमिट यात्रा न करने की अपील
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
अगली फसल देगी डबल मुनाफा, बस अभी से खेत में कर लें यह एक छोटा सा काम
Embed widget