एक्सप्लोरर

Video: हिमांश कोहली के साथ ब्रेकअप के बाद नेहा कक्कड़ बोलीं- 'इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता'

ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता हिमांश कोहली के साथ हुए ब्रेक अप से नेहा बुरी तरह से टूट गईं. अब एक बार फिर से नेहा ने एक बेहद खूबसूरत गाने के जरिए अपने दिल की बात सबसे सामने कह दी है.

नई दिल्ली: अपनी बिंदास अदाओं से फैंस के दिलों पर राज करने वाली सिंगर नेहा कक्कड़ इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रही. दरअसल, ब्वॉयफ्रेंड और अभिनेता हिमांश कोहली के साथ हुए ब्रेक अप से नेहा बुरी तरह से टूट गई थीं. जिसके बाद रियलिटी शो और सोशल मीडिया पर उन्होंने अपने दिल का हाल बयां किया था. अब एक बार फिर से नेहा ने एक बेहद खूबसूरत गाने के जरिए अपने दिल की बात सबसे सामने कह दी है.

नेहा ने गाया है- इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता. नेहा की सुरीली आवाज में इस गाने को काफी पसंद किया जा रहा है. इसके साथ ही फैंस इसे हिमांश के साथ हुए ब्रेक अप के जवाब के तौर पर देख रहे हैं. गाने में नेहा साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं. हाल ही में फेमस गाने 'तेरा घाटा' का फीमेल वर्जन रिलीज हुआ है जिसे नेहा कक्कड़ ने आवाज दी है.

ये गाना नेहा पर ही फ‍िल्‍माया गया है. रिलीज के साथ ही ये यूट्यूब पर छा गया है और 48 घंटे में इसे 90 लाख से ज्‍यादा लोग देख चुके हैं. नेहा ने अपने यूट्यूब अकाउंट पर इसे अपलोड किया है. वीडियो में नेहा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उन्‍होंने साड़ी पहनी है जिसमें वो काफी हॉट अंदाज में दिखाई दे रही हैं. वहीं नेहा ने बाल खुले रखे हैं और उनके झुमके लुक को पूरा कर रहे हैं.

आपको बता दें कि नेहा अपनी लव लाइफ को लेकर पिछले दिनों बेहद परेशान हैं. नेहा और उनके अभिनेता ब्वॉयफ्रेंड हिमांश कोहली का ब्रेक अप हो गया. फैंस इस जोड़ी को खूब पसंद करते थे. चार साल के इस रिलेशन को खोने के बाद नेहा बुरी तरह टूट गईं और दर्द से उबर नहीं पा रही थीं. दिल टूटने के अपने दर्द को नेहा ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी के जरिए भी बयां किया था. नेहा ने लिखा है "मुझे नहीं पता था कि दुनियां में इतने बुरे लोग भी रहते हैं. खैर...सब कुछ गंवाकर होश में अब आए, तो क्या किया...!"

वहीं दूसरी पोस्‍ट में उन्‍होंने लिखा- "मुझे पता है कि अब सब लोग इस बारे में बात करने लग जाएंगे. लोग मुझे जज करेंगे. पता नहीं लोग क्या बोलेंगे. कुछ तो ऐसा भी कहेंगे जो मैंने किया भी नहीं. लेकिन कोई बात नहीं यह सब सुनने की और सहने की मुझे आदत हो गई है." नेहा इंडियन आइडल 10 के सेट पर भी काफी भावुक हो गई थी और रोने लगीं थीं.

नेहा को इंडियन आइडल 10 के सेट पर ही हिमांश ने प्रपोज किया था. दोनों कई बार साथ नजर आए, वीडियो में भी दिखाई द‍िए. 'ओ हमसफर' का ये वीडियो यूट्यूब पर खूब देखा गया था. इस गाने में नेहा और हिमांश का रोमांस देखने को मिला था. लेकिन ब्रेक अप के नेहा का 'मेरा घाटा' गाना भी काफी सुर्खियां बटोर रहा है.

नेहा ने 'तू खींच मेरी फोटो', 'लड़की ब्‍यूटीफुल', 'कार में म्‍यूजिक बजा', 'लंदन ठुमकदा', 'काला चश्‍मा जचदा ऐ' जैसे शानदार गानों को अपनी आवाज दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस
56 की उम्र में सिंगल हैं मनीषा कोइराला, जानें अब फिल्मों से दूर क्या कर रही हैं एक्ट्रेस

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget