एक्सप्लोरर

Neetu Kapoor On Ranbir Kapoor: रणबीर को लेकर नीतू कपूर बोलीं- मेरा बेटा 5 दिन में एक बार फोन करता है और...

Neetu Kapoor On Ranbir Kapoor: एक लेटेस्ट इंटरव्यू में नीतू कपूर ने शादी के बाद अपने बेटे रणबीर कपूर में हुए बदलावों के बारे में बात की है.

Neetu Kapoor On Ranbir Kapoor: बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस नीतू कपूर (Neetu Kapoor) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जुग जुग जियो' (Jugjugg Jeeyo) का प्रमोशन करने में व्यस्त हैं. वह रियलिटी शोज में भाग लेने से लेकर मीडिया संग बातचीत तक, नीतू कपूर इस वक्त अपनी फिल्म के प्रमोशन को लेकर काफी एक्टिव हैं. कुछ समय पहले उनके बेटे रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) ने एक्ट्रेस आलिया भट्ट (Alia Bhatt) के साथ शादी की थी. हाल ही में, नीतू कपूर ने आलिया भट्ट संग अपने रिश्ते के बारे में बात की और बताया कि, उनका बेटा रणबीर शादी के बाद बदला है या नहीं. 

बहू आलिया भट्ट संग रिश्ते पर की बात

नीतू कपूर ने 'द इंडियन एक्सप्रेस' को दिए एक इंटरव्यू में बताया कि, वह अपनी बहू आलिया भट्ट के साथ एक प्यारा रिश्ता साझा करती हैं. नीतू का कहना है कि, वह आलिया संग वैसा ही रिश्ता साझा करती हैं, जैसा अपनी सास कृष्णा कपूर संग करती थीं. नीतू कपूर ने उन सास-बहू के रिश्तों पर भी बात की, जिनके बीच का बॉन्ड कड़वा होता है और इसका जिम्मेदार एक्ट्रेस बेटों को मानती हैं. एक्ट्रेस ने कहा, "सास और बहू का रिश्ता पति की गलती की वजह से खराब होता है. क्योंकि पहले आप अपनी मां से बहुत प्यार करते हो और शादी के बाद जब तुम जोरू का गुलाम बन जाते हो, तो मां को बहुत बुरा महसूस होता है. अगर आप अपनी पत्नी और मां के लिए अपने प्यार को संतुलित करते हो, तो ये बहुत सही तरीके से चलता है." साथ ही नीतू ने आलिया को सुंदर और सरल इंसान बताया है.

पांच दिन में एक बार मां को कॉल करते हैं रणबीर

नीतू कपूर ने इंटरव्यू में आगे बताया कि, उनके बेटे जोरू के गुलाम नहीं हैं, क्योंकि वह अपने प्यार को संतुलित करना जानते हैं. नीतू ने कहा, "मेरा बेटा बहुत बुद्धिमान व्यक्ति है. वह जानता है कि, अपने प्यार को संतुलित कैसे करना है. वह हमेशा मां मां नहीं करता है. वह पांच दिन में एक बार कॉल करता है और पूछता है कि, 'आप ठीक हो ना?' मेरे लिए यही काफी है."

बता दें कि, रणबीर कपूर ने 14 अप्रैल 2022 को आलिया भट्ट के साथ अपने घर पर शादी की थी. इससे पहले दोनों ने 5 सालों तक एक-दूसरे को डेट किया था और उनके प्यार की शुरुआत उनकी अपकमिंग फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' (Brahmastra) की शूटिंग के दौरान हुई थी.

यह भी पढ़ें

‘तुम तो ठहरे परदेसी’ गाना गाकर रातों रात हिट हुए थे Altaf Raja, जानिए आज कल कहां हैं?

Shama Sikander: पानी में आग लगाती हुई नजर आईं शमा सिकंदर, Video में देखें हॉट अवतार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Dhamaal 4 Box Office Day 8 Live Updates: 100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
100 करोड़ के पार हुई अजय देवगन की 'धमाल 4', फ्राइडे को कर दिया बड़ा कमाल
The Odyssey BO Day 1 Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
Live Updates: 'द ओडिसी' ने पहले ही दिन की छप्परफाड़ कमाई, तोड़ डाला 'धमाल 4' का रिकॉर्ड
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर खान के बयान पर राखी सावंत का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
'हमें बहुत बुरा लगा सर...', आमिर के बयान पर राखी का पलटवार, सोनम वांगचुक के समर्थन में उतरीं
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम के CM हिमंत बिस्वा सरमा ने की बातचीत
3100 करोड़ी 'धुरंधर' के बाद महान कमांडर पर फिल्म बनाएंगे आदित्य धर? असम CM ने की बातचीत

वीडियोज

Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)
Udne ki Asha: Sailee-Sachin की बदली किस्मत; Ganpatipule में मिला पैसा, पर खो गया सुकून!
Tata Altroz diesel long term review and mileage: E20 ka best solution? #autolive
Ethanol Petrol पर गडकरी का ये Interview Viral है

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मैक्सिको में 7.4 तीव्रता के भूकंप से दहल उठी धरती, सुनामी की चेतावनी भी जारी
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय, कहा- ‘अभी चर्चा की जरूरत’
मानसून सत्र में पेश नहीं हो पाएगा 130वां संविधान संशोधन बिल? JPC सदस्यों में नहीं बनी एक राय
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
चिराग पासवान का बड़ा बयान, 'बिहार में शराबबंदी कानून हटाने के पक्ष में तभी होंगे, जब पहले...'
'मैं खेलना छोड़ दूंगा...', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी; जानें रिटायरमेंट पर क्या कहा
'मैं खेलना छोड़ दूंगा', संन्यास की अफवाहों के बीच रोहित शर्मा के पुराने बयान ने मचाई सनसनी
Lenin Box Office Day 7 Worldwide: 'धमाल 4' के आगे 'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
'लेनिन' का भी वर्ल्डवाइड बजा डंका, अखिल अक्किनेनी के करियर का बना इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले बदल गई मानसून सत्र की तस्वीर?
क्या इस बार पास होगा परिसीमन बिल? कैसे बजट सत्र के मुकाबले मानसून सत्र की तस्वीर बदल गई?
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
भारत का पहला प्राइवेट रॉकेट भरेगा ऐतिहासिक उड़ान, अंतरिक्ष में ले जाएगा PM मोदी का खास मैसेज
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
ब्रिटेन के 59वें PM होंगे लेबर पार्टी के एंडी बर्नहैम, ग्रेटर मैनचेस्टर के रह चुके मेयर, किंग चार्ल्स III सौंपेंगे सत्ता
Embed widget