एक्सप्लोरर

NCB के ऑफिस पहुंची रिया चक्रवर्ती, सैमुअल-शौविक के सामने बैठाकर हो सकती है पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में आए ड्रग मामले को लेकर एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती को आज सुबह समन दिया था, जिसके बाद रिया एनसीबी ऑफिस पहुंच गई हैं. एनसीबी के पास कई सबूत है, जिससे साबित होता है कि रिया सुशांत को ड्रग्स दिया करती थी.

सुशांत सिंह राजपूत केस में तीन जांच एजेंसियां अलग-अलग एंगल पर जांच कर रही है. सीबीआई क्राइम के एंगल पर, प्रवर्तन निदेशालय धन शोधन के मामले पर और नारकोटिक्स क्राइम ब्यूरो ड्रग्स मामले में. इन सभी मामलों में रिया चक्रवर्ती और उनका परिवार मुख्य आरोपी है. एनसीबी ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक और सुशांत के हाउस मैनेजर सैमुअल मिरांडा को कोर्ट के आदेश पर 9 सितंबर तक रिमांड पर लिया है. अब रिया की बारी है. रिया आज एनसीबी के ऑफिस पहुंची हैं.

एनसीबी आज महिला पुलिस कर्मियों के साथ रिया चक्रवर्ती के घर समन देने पहुंची थी. एनसीबी ने समन देने के बाद रिया को तुरंत साथ चलने और बाद में अकेले का विकल्प दिया था. रिया ने बाद में अकेले आने का विकल्प चुना. प्राप्त जानकारी के मुताबिक रिया ने अकेले आने का विकल्प अपने वकील से सलाह-मशवरा करने के लिए लिया है. एनसीबी रिया से ड्रग मामले में पूछताछ करेगी.

होगा क्रॉस वेरिफिकेशन

एनसीबी का ये भी कहना है कि वह रिया से सैमुअल और शौविक के बयान को क्रॉस वेरिफिकेशन भी करेगी. शनिवार देर रात तक एनसीबी ऑफिस में एक बड़ी मीटिंग हुई, जिसमें रिया से पूछे जाने वाले सवाल तय किये जा रहे थे. दरअसल इस पूछताछ का मकसद ड्रग्स मामले की उस चेन को कनेक्ट करना है जिसमें ये साफ हो रहा है कि रिया सुशांत को ड्रग्स देती थी. शौविक और मिरांडा की गिरफ्तारी के बाद दोनों से पूछताछ में ये सामने आया है कि रिया दोनों से ड्रग्स मंगवा रही थी.

एनसीबी के पास सबूत

एनसीबी के पास व्हाट्सएप चैट की वो लिस्ट भी है जिसमें रिया ड्रग्स की बात कर रही है. शनिवार को एनसीबी ने रिया के भाई शौविक और मिरांडा को कोर्ट में पेश किया और दोनों की 7 दिन की रिमांड की मांग की. रिमांड की मांग थी कि दोनों को आमने सामने बिठाकर पूछताछ करनी है. दरअसल, हिरासत में लेने के बाद दोनों ने जो बयान दिये थे अब एनसीबी की टीम उनके बयानों का क्रॉस वेरिफिकेशन करेगी. जिससे ये साफ होगा कि कौन सच कह रहा है और कौन झूठ बोल रहा है.

सुशांत सिंह राजपूत की फिल्म 'छिछोरे' के एक साल पूरे, श्रद्धा कपूर और वरुण शर्मा ने खास अंदाज में किया याद

ENT LIVE

ABP Shorts

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आमिर खान को भेजी गई धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने की सबक सिखाने की बात
आमिर खान को भेजी गई धमकी का ऑडियो वायरल, आरजू बिश्नोई ने की सबक सिखाने की बात
दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की 'राका', बजट से लेकर शाहरुख खान के कैमियो पर आया बड़ा अपडेट
दो पार्ट में बनेगी अल्लू अर्जुन की 'राका', जानें- कितना है फिल्म का बजट
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' करेगी बंपर ओपनिंग? 'द ओडिसी' के उड़ा देगी परखच्चे, जानें- प्रीडिक्शन
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?

वीडियोज

Toyota Hilux 2026 launched at Rs 31.99 lakh| Auto Live #hilux #toyota
Bentley Continental GT S hybrid India first look and details | #bentley #autolive
Badshah और Isha Rikhi के रिश्ते में आई दरार? Cryptic Post के बाद बढ़ीं Separation की चर्चाएं
सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
CJP प्रोटेस्ट को पाकिस्तान के Gen-Z ने किया सपोर्ट, भारत सरकार ने दिया जवाब
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
बिहार: TRE-4 शिक्षक भर्ती का ऐलान, इतने पदों पर होगी बहाली
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
निधन के बाद मिला पूर्व PM मनमोहन सिंह को न्याय, कोयला घोटाला में समन निरस्त
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर? देखें वीडियो 
उम्र से बड़े वैभव सूर्यवंशी के संस्कार, एयरपोर्ट पर किसके छुए पैर?
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर? जानकर नम हो जाएंगी आखें
न आलिया न राहा, फिर रणबीर के फोन के वॉलपेपर पर है किसकी तस्वीर?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
पहले हाथ जोड़कर की रिक्वेस्ट, फिर रिजिजू ने लोकसभा में राहुल गांधी को दी चेतावनी, क्यों?
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी? ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
क्या एसटी-एससी की जमीन जनरल में करा सकते हैं शिफ्ट, कितना आता है खर्च?
Embed widget