एक्सप्लोरर

पहली पत्नी से हुआ तलाक, दूसरी ने लगाया टॉर्चर करने का इल्जाम! 50 की उम्र में बॉलीवुड पर राज करता है ये स्टार

Filmy Story: बॉलीवुड में एक सितारा ऐसा है जिसकी मैरिड लाइफ ने पिछले 2-3 सालों में खूब सुर्खियां बटोरीं. इस स्टार के खिलाफ उनकी पत्नी ने केस दर्ज कराया और उनसे डिवोर्स लेने का भी फैसला कर लिया.

Filmy Story: बॉलीवुड में सितारों की प्रोफेशनल लाइफ तो लाइमलाइट में रहती ही है, लेकिन लोगों को उनकी पर्सनल लाइफ में भी काफी इंटेरेस्ट होता है. किसी सितारे की लव लाइफ और अफेयर्स के बारे में जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटेड रहते हैं. ऐसे में अगर किसी एक्टर की पर्सनल लाइफ से जुड़ी कोई गॉसिप सामने आती है तो ये खबर आग की तरह फैल जाती है.

हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में एक सितारा ऐसा है जिसकी मैरिड लाइफ ने पिछले 2-3 सालों में खूब सुर्खियां बटोरीं. इस एक्टर की पत्नी ने आरोप लगाया कि वे उन्हें टॉर्चर करते हैं. उन्होंने एक्टर पर गैर-जिम्मेदार पिता होने तक का इल्जाम लगा डाला था. इस स्टार के खिलाफ उनकी पत्नी ने केस भी दर्ज कराया और साथ ही उनसे डिवोर्स लेने का भी फैसला कर लिया.

ओटीटी की दुनिया में बड़ा नाम हैं एक्टर
ये स्टार 'सरफरोश' से अपने फिल्मी करियर की दास्तान शुरू करने वाले नवाजुद्दीन सिद्दीकी ही हैं. आमिर खान स्टारर इस फिल्म में नवाजुद्दीन ने सपोर्टिंग एक्टर का रोल निभाया था. लेकिन उन्हें असल पहचान फिल्म ''गैंग्स ऑफ वासेपुर'' से मिली. नवाजुद्दीन ने स्क्रीन से लेकर ओटीटी तक की दुनिया में खूब नाम कमाया और फिर पर्सनल लाइफ को लेकर भी लाइमलाइट में रहे.

पहली पत्नी से हुआ तलाक, दूसरी ने लगाया टॉर्चर करने का इल्जाम! 50 की उम्र में बॉलीवुड पर राज करता है ये स्टार

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nawazuddin Siddiqui (@nawazuddin._siddiqui)

कई लड़कियों से रहा अफेयर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने दो बार शादी की. शादी से पहले उनका कई लड़कियों के साथ अफेयर रहा. पहले उन्होंने अंजना किशोर पांडे को डेट किया लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया और उन्होंने शीबा नाम की लड़की से शादी की. हालांकि ये शादी ज्यादा वक्त तक नहीं चली और 2010 में उनका का तलाक हो गया. फिर नवाजुद्दीन ने न्यू जर्सी बेस्ड एक लड़की को डेट किया. कहा ये भी जाता है कि वे फॉर्मर मिस यूनिवर्स निहारिका सिंह के साथ भी रिलेशनशिप में रहे.

preview

डिवोर्स फाइल करने के बाद एक हुए आलिया-नवाजुद्दीन
नवाजुद्दीन सिद्दीकी बाद में फिर अंजना किशोर पांडे के पास लौट आए. नवाजुद्दीन से शादी करने के लिए अंजना ने इस्लाम अपना लिया और अपना नाम बदलकर आलिया रख लिया. शादी के बाद कपल के दो बच्चे ,एक बेटी और एक बेटा हुए. लेकिन साल 2020 में आलिया ने नवीजुद्दीन पर उन्हें टॉर्चर करने का आरोप लगाया और डिवोर्स की अपील कर दी. हालांकि दो-तीन साल की कलह के बाद मार्च 2024 में आलिया और नवाजुद्दीन अपने बच्चों के लिए फिर से एक हो गए.

नवाजुद्दीन सिद्दीकी का फिल्मी करियर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी के करियर की बात करें तो 'गैंग्स ऑफ वासेपुर' के अलावा उन्होंने 'बजरंगी भाईजान', 'लंचबॉक्स', 'आत्मा', 'मांझी: द माउंटेन मैन', 'जोगिरा सा रा रा रा', 'अफवाह', 'हड्डी' और 'टीकू वेड्स शेरू' जैसी फिल्मों में काम किया. 

ये भी पढ़ें: संजय लीला भंसाली की 'हीरामंडी' के गाने 'सकल बन' का मतलब क्या है? जानें

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इंस्टाग्राम के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ...', वायरल हो रहे मीम्स पर बोले रवि किशन
'इंस्टाग्राम के इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ...', जेन जी के प्यार से गदगद हुए रवि किशन
क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा
बॉक्स ऑफिस क्लैश में सनी को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की Awarapan 2 करेगी बंपर कमाई
Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वालै है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी', बुरी तरह भड़कीं एक्ट्रेस
'खाते इस देश का हैं लेकिन...' नसीरुद्दीन शाह को कंगना रनौत ने कहा 'लोमड़ी

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
नीतीश कुमार हटे, अब शराबबंदी की बारी? पार्टियों ने बताया स्टैंड
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
RCB की श्रेयंका पाटिल ने लूटी महफिल, 'बबली बदमाश' पर दिखाए मूव्स; दीवाने हुए लोग
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM विजय बोले- 'महिला आरक्षण को जोड़ने से...'
तमिलनाडु में परिसीमन के खिलाफ प्रस्ताव? CM बोले- 'महिला आरक्षण जोड़ने से देरी होगी'
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
National Flag Disposal Rules: 15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
15 अगस्त पर सड़क पर पड़ा मिले तिरंगा तो यहां करें शिकायत
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
इस देश ने Meta Smart Glasses पर लगाया बैन! जानिए क्या है वजह
Embed widget