एक्सप्लोरर

'ठाकरे' में काम कर बोले नवाजुद्दीन, "दर्शक हीरो को बुरे किरदार में नहीं देख सकते"

शिवसेना के दिवंगत सुप्रीमो बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' में लीड किरदार निभाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली है साथ ही आलोचना भी खूब हो रही है.

नई दिल्ली: शिवसेना के दिवंगत सुप्रीमो बाल ठाकरे के जीवन पर आधारित फिल्म 'ठाकरे' में लीड किरदार निभाने वाले अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी को उनके अभिनय के लिए काफी प्रशंसा मिली है. लेकिन कुछ आलोचकों ने फिल्म पर पक्षपाती होने का आरोप लगाकर इसकी आलोचना की है. समीक्षकों द्वारा सराहे गए अभिनेता का कहना है कि भारतीय दर्शक नायक को बुरे किरदार में नहीं देख सकते और बड़े पर्दे पर नायक के सिर्फ बुरे गुणों पर प्रकाश डाला जाए तो इससे बॉक्स ऑफिस पर बुरा असर पड़ता है.

फिल्म पर समीक्षकों की राय के बारे में नवाजुद्दीन ने फोन पर दिए साक्षात्कार में आईएएनएस से कहा, "पिछले 40-50 सालों से हम नायक को अच्छा दिखाते रहे हैं. दर्शक नायक को बुरा नहीं देखते. अगर नायक का सिर्फ नकारात्मक पक्ष ही दिखाया जाता तो वह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर नहीं चलेगी."

नवाजुद्दीन ने कहा, "हमारा समाज नायक में नकारात्मक गुण देखने के लिए तैयार नहीं है. मेरी पिछली फिल्म 'मंटो' और 'रमन राघव 2.0' ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया. उन फिल्मों में मैने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश की, लेकिन ठंडी प्रतिक्रिया मिली. मुझे ऐहसास हुआ कि हमारे दर्शक नायकों को नकारात्मक गुणों के साथ स्वीकार नहीं कर सकते."

'ठाकरे' की समीक्षा को दरकिनार करते हुए नवाजुद्दीन अपनी प्रमुख भूमिका वाली 'ठाकरे' के अब तक की सबसे बड़ी ओपनिंग साबित होने से बेहद खुश हैं. फिल्म ने इसकी रिलीज के दिन (25 जनवरी) को छह करोड़ रुपये की कमाई की. उन्होंने कहा, "लोगों से मिलने वाले प्यार और प्रतिक्रियाएं पाकर मैं खुश हूं. मैं सभी का शुक्रगुजार हूं. 'ठाकरे' मेरी प्रमुख भूमिका वाली पहली फिल्म है जिसकी पहले दिन इतनी कमाई हुई हो. मैं खुद को खुशकिस्मत और सम्मानित महसूस कर रहा हूं जो पर्दे पर बालासाहेब जी का किरदार निभाने का मौका मिला."

लेकिन 44 वर्षीय अभिनेता यह भी कहते हैं कि उन्हें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में ज्यादा सोचना पसंद नहीं है. उन्होंने कहा, "ईमानदारी से कहूं, तो मैं फिल्म की कमाई के बारे में ज्यादा नहीं सोचता. लेकिन यह एक अजीब जगह है, कई लोग फिल्म के बारे में अपनी राय उसकी कमाई को देखकर बनाते हैं, इससे फर्क नहीं पड़ता कि कंटेंट क्या है."

उन्होंने कहा, "कई फिल्में ऐसी हैं जिनमें कलाकारों ने अच्छा प्रदर्शन किया, लेकिन फिल्म ने अच्छी कमाई नहीं की. उन्हें फ्लॉप बोल दिया गया. और कई ऐसी फिल्में हैं जिनमें कलाकारों ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया लेकिन फिल्म सबसे बड़ी हिट मानी गई क्योंकि फिल्म ने अच्छी कमाई की थी.. अजीब है. इसलिए इस परिदृश्य में मैं भी फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के बारे में नहीं सोचता." फिल्म की सफलता के बारे में बोलते हुए नवाजुद्दीन ने कहा, "ठाकरे' ने उन्हें भविष्य में चुनौतीपूर्ण किरदार निभाने की प्रेरणा दी."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: क्या 'सैयारा' के मुनाफे को मात दे पाएगी 'आवारापन 2'? जानें- कितना कमाना होगा?
क्या 'सैयारा' के मुनाफे को मात दे पाएगी 'आवारापन 2'? जानें- कितना कमाना होगा?
Jana Nayagan Box Office: ओवरसीज में ‘जना नायकन' का धमाका, 11 दिनों में कमाए करोड़ों, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
ओवरसीज में ‘जना नायकन' ने 11 दिनों में की धांसू कमाई, ये तगड़ा रिकॉर्ड भी बनाया
Sunday Box Office: संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका, जानें- कलेक्शन
संडे को 'स्पाइडर मैन' ने मचा दी धूम, 'जना नायकन' और 'धमाल 4' का भी बजा डंका
'क्या हालत हो गई है आपकी...' PM मोदी का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं भूमि पेडनेकर
'क्या हालत हो गई है आपकी...' PM मोदी का सपोर्ट कर ट्रोल हो रही हैं भूमि पेडनेकर

वीडियोज

Mahadev & Sons: Narmada ने दी बड़ी खुशखबरी, किन्नर के भेष में Mogra का बाप देगा झटका!
Bollywood News: सालों बाद आमने-सामने कंगना-ऋतिक, वायरल मीम्स पर ऋतिक के रिएक्शन से भड़कीं कंगना (02.08.26)
Ranbir Kapoor के Lord Ram रोल के सपोर्ट में Dipika Chikhlia, बोलीं- एक्टर हर किरदार निभा सकता है
Pakistan में छाया Ramayana Trailer, Ranbir Kapoor, Yash और Sai Pallavi की हो रही तारीफ
Ramayana Trailer के बाद Kangana Ranaut का पुराना Sita लुक चर्चा में, एक पोस्ट से मचा बवाल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
गले लगाकर ट्रंप ने भोंका छुरा? PAK मंत्री का US को लेकर चौंकाने वाला दावा- 'हमारे खिलाफ...'
Datia Bypoll Result 2026 Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
Live: दतिया उपचुनाव के चौथे राउंड में कांग्रेस 736 वोट से आगे, बीजेपी पीछे, दिख रहा नरोत्तम इफेक्ट?
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
अभिजीत दीपके को इस छात्रा ने याद दिलाई उनकी बात, बोली- 'आपने कहा था कि...'
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
IND VS SL: बुमराह टीम से बाहर, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
'मैं राक्षस बन गया था, सेट पर शराब पीता था', राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं' शो
राम कपूर ने बताया क्यों बंद हुआ था 'बड़े अच्छे लगते हैं'? बोले- 'मैं सेट पर शराब पीता था'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
अनुराग ठाकुर-प्रवेश वर्मा को सुप्रीम कोर्ट से राहत, SC बोला- 'ऐसी बात कहने से...'
Xप्लेन: Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Google और OpenAI जैसी कंपनियों पर भारत की निर्भरता कितनी खतरनाक?
Parenting Mistakes: मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
मां-बाप की 7 गलतियां, जिससे कम हो जाता है बच्चों का कॉन्फिडेंस
Embed widget