एक्सप्लोरर

अनुराग बासु के साथ काम करते नज़र आएंगे राजकुमार राव, कहा- मेरा लक्ष्य मान्यताओं को तोड़ना

राजकुमार राव ने बॉलीवुड में 'हीरो' शब्द को फिर से परिभाषित किया है और उनका मानना ​​है कि उनकी सफलता के सबसे बड़े कारणों में से एक यह है कि उन्होंने हमेशा मानदंडों को चुनौती देने की कोशिश की है.

नई दिल्ली: राजकुमार राव ने बॉलीवुड में 'हीरो' शब्द को फिर से परिभाषित किया है और उनका मानना ​​है कि उनकी सफलता के सबसे बड़े कारणों में से एक यह है कि उन्होंने हमेशा मानदंडों को चुनौती देने की कोशिश की है. लक्मे फैशन वीक से इतर राव पीटीआई से कहा कि वह अपनी फिल्मों की तरह ही फैशन में भी प्रयोगात्मक हैं. बीती रात फैशन वीक में उन्होंने डिजाइनर राजेश प्रताप सिंह के लिए रैंप पर वॉक किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि एक कलाकार के लिए लीक से हटकर चलना महत्वपूर्ण है क्योंकि अनुमानित होने से उनकी प्रगति में बाधा आ सकती है. उन्होंने कहा, " जब लोग मुझे अपरंपरागत कहते हैं तो मुझे अच्छा लगता है . मेरा लक्ष्य हमेशा मान्यताओं को तोड़ना और प्रयोग करना जारी रखना है. मुझे लगता है कि अप्रत्याशित होना अच्छा है. लोग हर क्षेत्र में प्रयोग कर रहे हैं. हमेशा एक कलाकार के रूप में पुनर्विचार करना महत्वपूर्ण है.अनुराग बासु के साथ काम करते नज़र आएंगे राजकुमार राव, कहा- मेरा लक्ष्य मान्यताओं को तोड़ना अभिनेता ने कहा कि उन्होंने फिर से अपनी आने वाली फिल्म "स्त्री" के साथ कुछ अनूठा करने की कोशिश की है. यह फिल्म 31 अगस्त को उनके जन्मदिन पर रिलीज होने वाली है.’’ राव ने कहा, ‘‘फिल्म कुछ ताजा और नयी है. दर्शक स्क्रीन पर विभिन्न प्रकार की फिल्में देखना चाहते हैं और 'स्त्री' बिल्कुल वैसी ही है. यह एक अलग तरह की हॉरर कॉमेडी है और हमारे देश में ऐसी फिल्में अभी तक नहीं बनी हैं." अभिनेता ने कहा, "हां, मैं अनुराग सर की फिल्म 'इमली' में काम कर रहा हूं, जिसमें कंगना रनौत भी हैं." उन्होंने खुलासा किया कि फिल्म के आकर्षक शीर्षक का चुनाव उन्होंने किया था. फिल्म में श्रद्धा कपूर भी हैं. राव ने कहा, "जब राज और निर्देशक डीके मुझे स्क्रिप्ट सुनाने आए तब शीर्षक कुछ और था. लेकिन बातचीत में, मैंने इसे 'स्त्री' नाम देने का सुझाव दिया. वह फिलहाल "स्त्री" के प्रचार में व्यस्त हैं और जल्द ही "मेड इन चाइना" नामक अपनी अगली फिल्म पर काम करना शुरू कर देंगे. उन्होंने कहा, "मैं चार सितंबर से बोमन ईरानी सर के साथ 'मेड इन चाइना' की शूटिंग शुरू करने जा रहा हूं. हम लगभग पांच हफ्तों तक अहमदाबाद में होंगे. यह एक ड्रामा कॉमेडी है. यह एक युवा गुजराती व्यवसायी की कहानी है जो बड़ा बनने की कोशिश कर रहा है.’’
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
Welcome To The Jungle BO Collection: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
बॉक्स ऑफिस: 'वेलकम टू द जंगल' ने 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, इतना परसेंट वसूला बजट
Alpha Box office Collection: 'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'अल्फा' 20 करोड़ के पार, 2 दिन में तोड़ दिए ओपनिंग वीकेंड के 10 रिकॉर्ड्स
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का
'मिनी स्कर्ट पहनी थी...', अभिषेक बच्चन ने अर्चना पूरन सिंह को पूल में दे दिया था धक्का

वीडियोज

Ram Mandir Chori News | Shastrarth: राम जी का धन.राम जी की जमीन,लुटेरे ले गए छीन! | UP News | ABP
Ram Mandir Donation Scam | Champat Rai | Mahadangal:भंग होने जा रहा है पूरा राम मंदिर ट्रस्ट?
Ram Mandir Chori Update | Janhit: राम मंदिर Trust Meeting का अघोषित एजेंडा क्या है? | Ayodhya | SIT
Ayatollah Ali Khamenei Funeral | Last Journey | Trump | Iran: ताबूत में Khamenei, खौफ में Trump?
Khamenei Funeral: ईरान के 'सुप्रीम लीडर' का अंतिम सफर | Ali Khamenei Last Rites | Trump | Iran

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
केतन अग्रवाल के दादा देवीचंद अग्रवाल का निधन, परिवार बोला- नहीं सह पाए पोते की मौत का सदमा
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा पिटने वाले बॉलर्स, अर्शदीप सिंह और रवि बिश्नोई के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड
Saturday BO Collection: 100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
100 करोड़ के पार पहुंची 'वेलकम टू द जंगल', 'अल्फा' ने भी दिखाया दम, जानें सैटरडे कलेक्शन
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
‘आरोपियों को अपने किए पर बहुत पछतावा’, राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा खुलासा
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी हमारी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने राष्ट्रपति ट्रंप को दी बधाई
'नई ऊंचाइयों पर जाएगी दोस्ती', अमेरिका की आजादी के 250 साल, PM मोदी ने ट्रंप को दी बधाई
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
फुल चार्ज पर 180 KM रेंज, भारत में लॉन्च हुआ ये स्कूटर, जानिए कितनी है कीमत और स्पीड?
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
सिर्फ तीन फीट का कद, लेकिन दुनिया से कहीं ऊंचा हौसला शिक्षक संजीव मजूमदार की प्रेरणादायक कहानी
Embed widget