एक्सप्लोरर

सिंगल मदर के साथ रहने पर Sara Ali Khan ने किया रिएक्ट, बोलीं- 'कोई आपके लिए कुछ नहीं करने वाला'

Sara Ali Khan News: मर्डर मुबारक फेम सारा अली खान की परवरिश उनकी मां अमृता सिंह ने की है. अब सारा ने सिंगल मदर के साथ रहने को लेकर रिएक्ट किया है.

Sara Ali Khan News: सैफ अली खान और अमृता सिंह की बेटी सारा अली खान अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ की वजह से खबरों में रहती हैं. सारा की फिल्म मर्डर मुबारक 15 मार्च को ओटीटी पर रिलीज हो रही है. एक्ट्रेस फिल्म प्रमोशन में बिजी हैं. 

सारा अली खान ने कहा ये

अब टाइम्स ऑफ इंडिया को दिए इंटरव्यू में सारा अली खान ने सिंगल मदर के साथ रहने को लेकर रिएक्ट किया है. सारा से उनकी लाइफ में स्ट्रॉन्ग वुमेन के इंफ्लुएंस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा- 'मुझे लगता है कि सिंगल मदर के साथ रहना इसमें बहुत बड़ा रोल प्ले करता है. बहुत कम उम्र में मुझे ये एहसास हो गया कि कोई आपके लिए कुछ नहीं करने वाला है. ऐसा नहीं है कि मुझे मदद नहीं मिलती, मुझे मिलती, पर आखिरकार आप ही अपनी जिंदगी को चलाने वाले होते हैं. अगर आप लकी हैं और भगवान की इच्छा हो तो ये हो सकता है. चीजें होंगी इसके इंतजार में आप नहीं बैठ सकते हैं. ऐसे नहीं होता है.'  

बता दें कि सैफ अली खान और अमृता सिंह 2004 में अलग हुए थे. उस वक्त सारा 9 साल की थीं. सारा का एक छोटा भाई इब्राहिम अली खान भी है.

मर्डर मुबारक की बात करें तो इस फिल्म में सारा के अलावा पंकज त्रिपाठी, करिश्मा कपूर, विजय वर्मा, टिस्का चोपड़ा, संजय कपूर जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है.

केदरनाथ से सारा ने किया था डेब्यू
सारा के वर्क फ्रंट पर नजर डालें तो उन्होंने फिल्म केदारनाथ से डेब्यू किया था. वो इसके बाद फिल्म सिंबा में नजर आईं. सारा ने लव आज कल, कुली नंबर 1, अतरंगी रे, गैसलाइट, जरा हटके जरा बचके जैसी फिल्में की हैं. 

इन फिल्मों में आएंगी नजर
अब उनके हाथ में चार फिल्में हैं. मर्डर मुबारक 15 मार्च को रिलीज हो रही हैं. फिल्म के ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था. मूवी नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. इसके बाद वो ए वतन मेरे वतन में उषा मेहता का रोल प्ले करती दिखेंगी. वो फिल्म मेट्रो...इन दिनों और जगन शक्ति की अनटाइटल्ड फिल्म में भी नजर आएंगी.

ये भी पढ़ें- करोड़ों की ज्वेलरी पहनने वाली अंबानी परिवार की औरतें हाथ में क्यों बांधती हैं काला धागा? वजह जानकर रह जाएंगे दंग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायण' की एंडिंग कैसी होगी? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
'रामायण' की एंडिंग कैसी होगी? डायरेक्टर नितेश तिवारी ने किया खुलासा
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
अजय की चौहान में विक्रांत मैसी की एंट्री, किरदार का भी चल गया पता!
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, 'करुप्पु' को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत
जब अभय वर्मा को समझ लिया था ट्रांसजेंडर, लड़कों ने सड़क पर की थी गंदी हरकत

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget