एक्सप्लोरर

बॉक्स ऑफिस: ‘मुक्काबाज़’, 'कालाकांडी' और '1921' पर भारी पड़ा 'टाइगर', जानें कलेक्शन

आपको जानकर हैरानी होगी कि इन तीनों फिल्मों से ज्यादा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' कमाई कर रही है. बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे हफ्ते में भी सलमान की ये फिल्म दर्शकों को लगातार अपनी तरफ खींच रही है.

नई दिल्ली: पिछले शुक्रवार सिनेमाघरों में ‘मुक्काबाज़’, 'कालाकांडी' और 1921 तीन फिल्में रिलीज हुईं. ये तीनों फिल्म एक दूसरे से बहुत अलग हैं. ‘मुक्काबाज़’ स्पोर्ट्स ड्रामा है , 'कालाकांडी’ ब्लैक कॉमेडी है और विक्रम भट्ट की ‘1921’ हॉरर फिल्म है. बॉक्स ऑफिस पर ये तीनों फिल्मों कुछ खास कमाल नहीं दिखा रही हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इन तीनों फिल्मों से ज्यादा सलमान खान की फिल्म 'टाइगर ज़िंदा है' कमाई कर रही  है. बॉक्स ऑफिस पर अपने चौथे हफ्ते में भी सलमान की ये फिल्म दर्शकों को लगातार अपनी तरफ खींच रही है. मार्केट एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर के जरिए इन चारों फिल्मों की कमाई का आंकड़ा जारी किया है.

कालाकांडी-

इस फिल्म ने तीन दिनों में 3.85 करोड़ की कमाई की है. पहले दिन इस फिल्म ने 1.25 करोड़, दूसरे दिन 1.20 करोड़ और तीसरे दिन इस फिल्म ने 1.40 करोड़ की कमाई की.  अक्षत वर्मा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कालाकांडी' ब्लैक कॉमेडी  है.

kalakandi

ये फिल्म एक रात में घटी चार कहानियों को मिला कर बनाई गई है. फिल्म में सैफ़ के अलावा दीपक डोबरियाल, अक्षय ओबरॉय और सोबिता धूलिपाला भी हैं. कालाकांडी पिछले साल सितम्बर में ही रिलीज़ होने वाली थी लेकिन सेंसर ने फिल्म में 78 कट्स लगाने को कहा तो इस फिल्म के निर्माता अपीलेट ट्रिब्यूनल चले गए और अब कालाकांडी को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. फिल्म में सिर्फ़ एक कट लगा है. सैफ की पिछली फिल्म 'रंगून' बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. अब इस फिल्म से उन्हें बहुत उम्मीदें हैं. पढ़ें मूवी रिव्यू- कालाकांडी

मुक्काबाज़-

'गैंग्स ऑफ़ वासेपुर' जैसी गोलीबारी वाली फिल्में बना चुके अनुराग कश्यप ने 'मुक्काबाज़' कमबैक कर लिया है. उनकी इस फिल्म ने तीन दिनों में 4.04 करोड़ की कमाई कर ली है. इस फिल्म ने पहले दिन 82 लाख की कमाई की. पहले दिन तो ये फिल्म कुछ खास नहीं कर पाई लेकिन इस फिल्म को समीक्षकों से अच्छा रिव्यू मिला. इसके बाद दूसरे दिन इस फिल्म को देखने के लिए लोगों में दिलचस्पी दिखी और इस फिल्म ने शनिवार को 1.51 करोड़ की कमाई की. रविवार को इस फिल्म ने 1.71 करोड़ की कमाई की. कुल मिलाकर ये फिल्म 4.04 करोड़ कमा चुकी है.

tweet ये स्पोर्ट्स ड्रामा हैं. यूपी के बरेली के बैकग्राउंड में बनी इस फिल्म में एक बॉक्सर की कहानी को दिखाया गया है. इसमें बॉक्सिंग के अलावा कई तरह के सामाजिक मुद्दों पर भी फोकस किया गया है. विनीत कुमार सिंह इस फिल्म में बॉक्सर की भूमिका में हैं. जोया हुसैन इस फिल्म डेब्यू कर रही हैं. इस फिल्म का रनिंग टाइम करीब दो घंटे और 25 मिनट है. फिल्म को यू/ए सर्टिफिकेट के साथ पास किया गया है. यहां पढ़ें मूवी रिव्यू- मुक्काबाज़

1921-

विक्रम भट्ट की हॉरर फिल्म '1921' भी सिनेमाघरों में लोगों को नहीं खींच पा रही है. इस फिल्म ने पहले दिन 1.56 करोड़, दूसरे दिन 2.09 करोड़ और तीसरे दिन 2.80 करोड़ की कमाई की.  ये फिल्म  1920 सीरीज़ की अगली कड़ी है. इसमें ज़रीन खान और करण कुंद्रा मुख्य भूमिका में हैं. इससे पहले ज़रीन खान 'अक्सर 2' में नज़र आईँ थीं जो कि बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई.  अब उन्हें भी इस फिल्म से काफी उम्मीदें थीं लेकिन दर्शकों को ये फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही. टाइगर ज़िंदा है-

सलमान की ये फिल्म अपने चौथे हफ्ते भी अच्छी कमाई कर रही है. तीन नई फिल्में रिलीज होने के बाद भी इस फिल्म ने चौथे हफ्ते में शुक्रवार को 1.46 करोड़, शनिवार को 2.12 करोड़ और रविवार को 3.27 करोड़ की कमाई की है. कुल मिलाकर ये फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 325 करोड़ कमा चुकी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'परफेक्ट पेयर...', करीना कपूर ने शाहिद कपूर को लगाया गले, फैंस को आई 'आदित्य-गीत' की याद
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
'हम दिल दे चुके सनम' में ऐश्वर्या को छूने पर सलमान पर भड़के थे संजय लीला भंसाली, एक्ट्रेस का खुलासा
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार, प्रोड्यूसर ने किया कंफर्म
2027 में रिलीज होगी 'गबरू', दिखेगा सनी देओल का अनदेखा अवतार
Box office Live Updates: थर्सडे को 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'जेलर 2' हुई 329 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'-' 'नई नवेली' का 8 बजे तक का कलेक्शन

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
अब तक क्यों नहीं निकल पाया है रेबीज का इलाज, इसमें क्यों निश्चित होती है मौत?
Embed widget