एक्सप्लोरर

'रियल लाइफ में छिछोरे...', 'रामायण' में रणबीर कपूर के 'भगवान राम' बनने पर मुकेश खन्ना ने कसा तंज

Mukesh Khanna: नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम के किरदार में नजर आएंगे. वहीं इसे लेकर मुकेश खन्ना ने निशाना साधा है जिस पर विवाद शुरू हो गया है.

Mukesh Khanna On Ranbir Kapoor: महाभारत एक्टर मुकेश खन्ना लगातार अपने बयानों के चलते सुर्खियों में बने हुए हैं. दिग्गज अभिनेता अब एक और विवाद में फंस गए हैं. दरअसल इस बार उन्होंने नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण में रणबीर कपूर को भगवान राम के रूप में लेने पर तंज कसा है. उनकी स्टेटमेंट पर विवाद भी शुरू हो गया है. 

राम के किरदार के लिए कैसी हो कास्टिंग?
दरअसल मिड-डे को दिए एक इंटरव्यू में, मुकेश खन्ना से रणबीर कपूर को नितेश तिवारी की मच अवेटेड फिल्म रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए कास्टिंग को लेकर सवाल किया गया था. शुरुआती झिझक के बावजूद, मुकेश खन्ना ने कहा, "मैं इस बारे में कुछ नहीं कहूंगा, अगर मैं कहूंगा, तो वे मुझ पर हर चीज के बारे में टिप्पणी करने का आरोप लगाएंगे. उन्होंने मेरी रेप्युटेशन को बर्बाद कर दिया है. मैंने हाल ही में जैकी श्रॉफ के बेटे के बारे में टिप्पणी की थी... मैं रूड नहीं हूं, लेकिन मैं अपनी बात कहता हूं अगर वे रामायण बना रहे हैं तो अरुण गोविल से जरूर तुलना की जाएगी. "

बता दें कि अरुण गोविल आज तक रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम के किरदार के लिए फेमस हैं.

राम का किरदार निभाने वाले रियल लाइफ में छिछोरे ना हों
मुकेश खन्ना ने आगे कहा, "अरुण गोविल ने इस भूमिका के साथ जो किया वह गोल्ड स्टैंडर्ड बन गया है. मैं केवल इतना कह सकता हूं कि जो भी राम का किरदार निभाएगा, उसे राम का अवतार होना चाहिए; उसे ऐसा करना चाहिए.वे रावण की तरह न दिखें. अगर वे रियल लाइफ में (लम्पट छिछोरे) बदतमीज गुंडे हैं, तो यह स्क्रीन पर दिखाई देगा. अगर आप भगवान राम का रोल प्ले कर रहे हैं तो आपको पार्टी करने और शराब पीने की अनुमति नहीं है, लेकिन मैं यह तय करने वाला कौन होता हूं कि राम का किरदार कौन निभाएगा?"

भगवान राम के रोल में असफल रहे प्रभास
मुकेश खन्ना ने यह भी बताया कि सुपरस्टार होने के बावजूद प्रभास ने भगवान राम की भूमिका निभाने की कोशिश की लेकिन असफल रहे. मुकेश ने कहा, "इतने बड़े स्टार होने के बावजूद उन्हें जनता ने स्वीकार नहीं किया. इसलिए नहीं कि वह एक बुरे अभिनेता हैं, बल्कि इसलिए कि वह राम की तरह नहीं दिखते... राम का किरदार निभाने वाला अभिनेता अब कपूर परिवार से है. वह एक अच्छे अभिनेता हैं. लेकिन मैं उनके चेहरे को देखूंगा, और उसे राम जैसा दिखना चाहिए, उसने अभी-अभी एनिमल बनाई है, और उस फिल्म में उनकी निगेटिव पर्सनैलिटी  को उजागर किया गया था. मैं उम्मीद करता हूं कि इस वजह से ये फिल्म प्रभावित ना हो. ''

बता दें कि नितेश तिवारी की रामायण में रणबीर कपूर भगवान राम और साईं पल्लवी देवी सीता की भूमिका में हैं. फिल्म की पहली किस्त दिवाली 2026 पर रिलीज़ होगी जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 पर रिलीज़ होगा.

ये भी पढ़ें:-Ankita Lokhande Birthday: 'मुझे आपकी सास होने पर बहुत गर्व है', अंकिता लोखंडे को बर्थडे पर मिला खास मैसेज

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Sonu Nigam Birthday: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
बर्थडे: शादियों में गाने वाले सोनू निगम कैसे बने टॉप सिंगर? एक्टिंग से शुरू किया था सफर
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
सोनू सूद बर्थडे: कैसे पंजाब का एक साधारण लड़का बन गया देश का 'सुपरहीरो'?
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल, 'रावण' बन छाए यश
ब्रह्म मुहूर्त में रिलीज हुआ 'रामायण' का भव्य ट्रेलर, 'राम' के किरदार में रणबीर कपूर लगे कमाल
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 

वीडियोज

7 फेरों के रिश्तों में साजिश की चाल!
Lock Upp 2: Shreya Kalra का बड़ा खुलासा, बचपन की दर्दनाक घटना सुनकर भावुक हुए सभी
Samay Raina का Munawar Faruqui पर Aamir Khan वाला Joke हुआ Viral, India’s Got Latent में मचा हंगामा
Ramayana Trailer Update: 30 July को आएगा ट्रेलर, फैंस में बढ़ी जबरदस्त Excitement
Batwara 1947 Trailer Review: Sunny Deol छा गए, लेकिन क्या ट्रेलर बना उम्मीदों जितना दमदार?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
PoJK में तीसरे दिन भी खूनी कार्रवाई, PAK रेंजर्स की फायरिंग में मारे गए 36 कश्मीरी
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
भोपाल प्रोटेस्ट: धरना खत्म होने के बाद भी 100% खरीद की मांग पर अड़े किसान
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
साइबर फ्रॉड की शिकार हुईं कीर्ति कुल्हारी, ठगों ने क्रेडिट कार्ड से कर डाली लाखों की शॉपिंग 
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
ICC रैंकिंग में वैभव सूर्यवंशी की 230 पायदान की छलांग, किस रैंक पर पहुंचे
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
आज दिल्ली में होगी झमाझम बारिश, छाए रहेंगे बादल, जानें मौसम का अपडेट
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
बंगाल के मिड डे मील में बदलाव, स्कूलों में सात्विक खाने के साथ अंडा शामिल
Video: सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
सुपरबाइक पर स्टंट दिखाना पड़ा भारी, एक पहिए पर उठाई बाइक और...
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Laptop से Phone चार्ज करना सही? एक गलती से हो सकता है बड़ा नुकसान
Embed widget