एक्सप्लोरर

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत के प्री-वेडिंग में इमोशनल हुए मुकेश अंबानी, कहा- 'बेटे को देखकर आती है पिता धीरूभाई अंबानी की याद'

Anant-Radhika Pre Wedding: अनंत अंबानी के प्री- वेडिंग फंक्शन में भावुक हुए पिता मुकेश अंबानी. अपनी इमोशनल स्पीच में उन्होंने कहा- अनंत को देखकर मुझे मेरे पिता धीरूभाई अंबानी की याद आती है.

Anant-Radhika Pre Wedding: सोशल मीडिया पर इस वक्त रिलायंस कंपनी के मालिक मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी के प्री-वेडिंग की खबरों का सिलसिला जारी है. हर मिनट पर प्री- वेडिंग फंक्शन से जुड़ी अपडेटेड तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं. जैसे कि प्री-वेडिंग फंक्शन में कौन- कौन शामिल हुआ, किसने क्या ड्रेस पहनी, और जो ड्रेस पहनी गयी उसकी कीमत क्या थी.  घर बैठे-बैठे लोगों को वर्ल्ड-कप की तरह इस फंक्शन से जुड़े सारे अपडेट्स सोशल मीडिया के जरिए मिल रहे हैं.

वहीं अब 1 मार्च को हुई पार्टी में मुकेश अंबानी से जुड़ा एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में मुकेश अंबानी का भावुक स्पीच सामने आया है. अपनी इस स्पीच में मुकेश अंबानी ने कहा कि मुझे हर पल आती है पिता धीरूभाई अंबानी की याद, वो इस रूप में हर वक्त मेरे सामने ही रहते हैं.  मुकेश अंबानी का ये वीडियो सोशल मीडिया पर इस वक्त सबसे ज्यादा सर्च किया जा रहा है. आईए जानते हैं मुकेश अंबानी को क्यों आई अपने पिता धीरूभाई अंबानी की याद. 

अनंत में पिता नजर आते हैं

दरअसल 1 मर्च को जामनगर में अनंत-राधिका के प्री- वेडिंग फंक्शन की शुरुआत एक कॉकटेल पार्टी के साथ हुई. इस पार्टी में पॉपस्टार रिहाना ने अपनी एनर्जेटिक परफॉर्मेंस से समां बांध दिया. रिहाना के इवेंट के बाद मुकेश अंबानी ने बेटे-बहू के लिए तैयर किया हुआ स्पीच सुनाया. स्पीच में मुकेश अंबानी ने अपने छोटे बेटे अनंत की क्वालिटीज की एक लिस्ट सुनाई. मुकेश अंबानी ने कहा कि 'मैं बेटे अनंत में एक अनंत शक्ति को देखता हूं'. उन्होंने आगे कहा कि 'जब भी मैं अपने बेटे अनंत को देखता हूं उतनी बार मुझे उसमें मेरे पिता धीरूभाई अंबानी की छवि नजर आती है'. मेरे छोटे बेटे की सोच बिल्कुल मेरे पिता के जैसी है. मेरे पिता और अनंत के मुताबिक इस दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Movie Talkies (@movietalkies)

मेरे पिता और अनंत की सोच एक जैसी
उन दोनों की सोच एक जैसी है जिससे मुझे प्रेरणा मिलती है. दोनों का मानना है कि 'मैं कर सकता हूं और मैं करूंगा' वाली सोच के साथ जिंदगी की हर जंग जीती जा सकती है. मैं बहुत खश हूं ये देखकर कि अनंत को उसकी ही जैसी सोच रखने वाली पार्टनर राधिका मर्चेंट अब जीवनसाथी के रूप मे मिलने वाली है. मेरे पिता आज जिंदा होते तो अपने चहेते पोते की जिंदगी के इस खास पल को देखकर बेहद खुश होते.

बता दें अनंत अंबानी का प्री-वेडिंग फंक्शन 1 मार्च को शूरु हुआ था और ये फंक्शन 3 मार्च तक चलने वाला है. 3 दिनों के इस फंक्शन में हर दिन अलग-अलग थीम रखी गई है. सोशल मीडिया पर अब मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का डांस रिहर्सल वीडियो वायरल हो रहा है. अब लोगों को मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के फाइनल परफॉर्मेंस का इंतजार है.  

आगे पढ़ें: ट्रेडिशनल आउटफिट में खूब जंचीं होने वाली बहू राधिका संग नीता अंबानी, डिजाइनर ने बताई चिकनकारी घाघरा की खासियत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Ramayana Box Office Day 1 Live Updates: बंपर ओपनिंग करेगी 'रामायण', सुबह 11.30 बजे तक 14 करोड़ के पार हुई कमाई
Live Updates: बंपर ओपनिंग करेगी 'रामायण', सुबह 11.30 बजे तक 14 करोड़ के हुई पार
Ramayana Movie LIVE: 'रामायण' ने जीता लोगों का दिल, रावण-जटायु के सीन पर तालियों से गूंंजे थिएटर, रणबीर की एक्टिंग की हुई तारीफ
LIVE: 'रामायण' ने जीता लोगों का दिल, रणबीर की एक्टिंग की हुई तारीफ
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
'रामायण' के साथ टूटेगा 'एनिमल' का रिकॉर्ड? ये हैं रणबीर टॉप 10 ओपनिंग फिल्में
Ramayana X Review: 'रामायण' में 'राम' बन छाए रणबीर कपूर, 'रावण' के किरदार में यश लगें कमाल, VFX पर फिदा हुए लोग
'रामायण' में राम बन छाए रणबीर कपूर, विजुअल्स और म्यूजिक पर फिदा हुए लोग

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
ट्रंप हारे चुनाव तो मनीष तिवारी ने कर डाली नई भविष्यवाणी, भारत को लेकर क्या कहा?
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
दुलार चंद हत्याकांड: बाहुबली विधायक अनंत सिंह को राहत, सरेंडर की तारीख बढ़ी
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
इधर चुनाव हारे ट्रंप, उधर ईरानी तेल नेटवर्क पर एक्शन, भारतीय कंपनियों को किया बैन
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
सारा तेंदुलकर की होने वाली है शादी? भाभी ने बताया लड़के का पता!
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय देवगन, श्रिया सरन से लेकर इशिता दत्ता ने लूटी महफिल
'दृश्यम 3' की सक्सेस पार्टी में बेटे युग संग पहुंचे अजय, श्रिया सरन ने साड़ी में ढाया कहर
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
MLC चुनाव के नतीजों पर आज JDU की बड़ी बैठक, क्या होगा अभिषेक झा का कदम?
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
'किसान भूलता नहीं, BJP को हरा दिया', राहुल गांधी अब किस बात पर भड़के
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
AQI Today: यूपी की हवा हुई जहरीली, मेरठ का AQI 987, जानें कैसा है दिल्ली समेत दूसरे शहरों का हाल?
Embed widget