एक्सप्लोरर

लोकसभा में हुआ महेश बाबू की फिल्म का जिक्र, कहा- फिल्म में दिखी देश की मनोदशा

मोदी सरकार के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच सदन में एक फिल्म का जिक्र सुनाई दिया. भारत के इतिहास में शायद ऐसे बेहद कम मौके होते हैं जिनमें सदन में फिल्मों का जिक्र किया जाए.

नई दिल्ली: मोदी सरकार के खिलाफ संसद में आज अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा के बीच सदन में एक फिल्म का जिक्र सुनाई दिया. भारत के इतिहास में शायद ऐसे बेहद कम मौके होते हैं जिनमें सदन में फिल्मों का जिक्र किया जाए. लेकिन आज टीडीपी के जयदेव गल्ला ने लोकसभा में तेलुगु फिल्म 'भारत अने नेनू' का जिक्र किया. यदेव गल्ला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के समक्ष बहस के दौरान इस बात पर जोर देने के लिए फिल्म का जिक्र किया कि "वादों को पूरा किया जाना चाहिए."  तेलुगू ब्लॉकबस्टर 'भारत अने नेनु' जिसका अर्थ है 'मैं भारत' . ये फिल्म एक युवा एनआरआई की कहानी है जो अपने मुख्यमंत्री पिता के अचानक निधन के बाद भारत लौटता है. गुंटूर से सांसद ने कहा, "भारत राजनीति में अनिच्छा से प्रवेश करता है और एक युवा, जोश से भरपूर व सबका प्यारा मुख्यमंत्री बन जाता है." सांसद ने कहा कि फिल्म का विषय विश्वास के बारे में है और भारत अपनी मां की सलाह को बार-बार याद करता है कि एक वादा, वादा होता है अगर कोई शख्स वादा करता है और उसे पूरा नहीं करता तो उसे खुद को इंसान कहने का अधिकार नहीं है. लोकसभा में हुआ महेश बाबू की फिल्म का जिक्र, कहा- फिल्म में दिखी देश की मनोदशा उन्होंने कहा, "यह फिल्म एक ब्लॉकबस्टर रही क्योंकि लोगों की सामान्य मनोदशा की झलक इस फिल्म में अच्छी तरह से दर्शाई गई है. लोग खाली आश्वासन और अपूर्ण प्रतिबद्धताओं से तंग आ चुके हैं." जयदेव, जिनका परिवार अमारा राजा समूह का मालिक है. महेश बाबू के पिता व अनुभवी तेलुगू अभिनेता कृष्णा के दामाद हैं. सबसे अमीर सांसदों में से एक जयदेव ने 2014 के चुनावों के दौरान 683 करोड़ रुपये की संपत्ति घोषित की थी. उनके द्वारा महेश बाबू की फिल्म का जिक्र किए जाने से सोशल मीडिया पर विभिन्न प्रतिक्रियाएं आने लगी. कुछ ने टिप्पणी की कि वह अपने साले की फिल्म का प्रचार करने की कोशिश कर रहे हैं जबकि अन्य ने टिप्पणी की है कि यह दिखाता है कि कैसे राजनीति और फिल्में गहराई से एक-दूसरे से जुड़ी हुई हैं, खासकर आंध्र प्रदेश में.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
Thursday Box Office Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Live Updates: 'वेलकम 3' से ज्यादा कमा रही है आलिया की 'अल्फा', जानें 9 बजे तक का कलेक्शन
Cheque Bounce Case: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
चेक बाउंस मामला: राजपाल यादव के लिए कल का दिन अहम, दिल्ली हाईकोर्ट सुनाएगी फैसला
Rajesh Sharma Health: 'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना
'जल्दी ठीक हो जा यार...', राजेश शर्मा के लिए परेशान हुए अक्षय कुमार, की प्रार्थना

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-Iran War News LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
LIVE: इजरायल बोला- 'तीसरी बार' ईरान पर अटैक को तैयार, थोड़ी देर में खामनेई को किया जाएगा सुपुर्द-ए-खाक
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
दक्षिण-पश्चिम मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
मानसून ने लिया प्रचंड रूप, देश के 18 राज्यों में तेज आंधी और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
Embed widget