एक्सप्लोरर

कृति सेनन ने #MeToo की गुमनाम कहानियों की सच्चाई पर उठाए सवाल

कृति सेनन के मुताबिक, बिना पहचान की कहानी किसी का नाम और करियर दोनों खराब कर सकती हैं. इसलिए उन्होंने सभी से 'मीटू' अभियान को जिम्मेदारी के साथ संभालने और इसके लिए वैधानिक तरीका तलाशने को कहा है.

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन ने रविवार को लोगों से यौन शोषण के खिलाफ 'मी टू' अभियान को जिम्मेदारी के साथ संभालने और अपनी गुमनामी के कारण अभियान को कमजोर नहीं करने का आग्रह किया. कृति का मानना है कि किसी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाने से पहले पुरुष और महिला को अपनी पहचान उजागर करनी चाहिए.

कृति सेनन ने ट्विटर पर अपनी बात रखते हुए कहा, "क्या होगा जब किसी के खिलाफ एक 'गुमनाम लड़की' की 'मीटू' कहानी सामने आएगी? क्या हम उस पर आसानी से विश्वास कर लेंगे और वह भी बिना जाने कि वह लड़की कौन है या वास्तव में है भी या नहीं? किसी निष्कर्ष पर कोई कैसे पहुंचेगा? क्या यह सही है कि पीड़िता के नाम के बिना ही आई मीटू कहानी के आरोपी को 'दोषी' मान लिया जाए? क्या मीडिया को ऐसी कहानियों को दिखाना चाहिए?"

कृति के मुताबिक, बिना पहचान की कहानी किसी का नाम और करियर दोनों खराब कर सकती हैं. इसलिए उन्होंने सभी से 'मीटू' अभियान को जिम्मेदारी के साथ संभालने और इसके लिए वैधानिक तरीका तलाशने को कहा है.

28 साल की अभिनेत्री ने कहा, "वह लोग जो अपनी मी टू कहानियां साझा करना चाहते हैं, उन सभी महिलाओं/पुरुषों को अपने नामों और चेहरों के साथ सामने आना चाहिए. या फिर प्राथमिकी और कानूनी मामला दाखिल करना चाहिए ताकि मामले की जांच हो सके और मी टू अभियान न कमजोर हो सके और न इसका दुरुपयोग हो सके."

कृति ने उन लड़कियों की सराहना की, जिन्होंने लोगों के सामने अपनी उत्पीड़न की कहानियों के बारे में बोला. उन्होंने कहा कि मी टू अभियान लोगों में कुछ भी गलत करने से पहले डर लाएगा.

आपको बता दें कि कृति सेनन फिल्म 'हाउसफुल 4' का हिस्सा हैं. हाल ही में इस फिल्म के निर्देशक साजिद खान पर भी मीटू कैम्पेन के तहत यौन उत्पीड़न के आरोप लगे थे, जिसके बाद साजिद को फिल्म छोड़नी पड़ी थी. यही नहीं अभिनेता नाना पाटेकर भी 'हाउसफुल 4' का हिस्सा थे. उन्होंने फिल्म के लिए कुछ शूटिंग भी कर ली थी, लेकिन तनुश्री दत्ता के आरोप के बाद शुरू हुए विवाद के चलते उन्होंने भी फिल्म से खुद को अलग कर लिया था.

इन कलाकारों  पर लग चुके हैं आरोप

गौरतलब है कि तनुश्री दत्ता के नाना पाटेकर पर इल्ज़ाम लगाए जाने के बाद से #MeToo कैम्पेन ने सही मायने में भारत में दस्तक दी. तनुश्री के बाद एक एक कर कई बड़े सितारों के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए जा चुके हैं. इनमें सुभाष घई, विकास बहल, कैलाश खेर, चेतन भगत, साजिद खान और आलोक नाथ जैसे बड़े सितारे शामिल हैं. हालांकि कई कलाकारों ने आगे आकर खुद पर लगाए गए इल्ज़ामों के गलत बताया है. वहीं कई लोगों  ने अपने व्यवहार के लिए माफी मांगी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, सनी देओल के 'रामायण' की शूटिंग का शेड्यूल आया सामने
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'धुरंधर 2' के फैन हुए Karan Johar, आदित्य धर को बताया बेहतरीन फिल्ममेकर, रणवीर सिंह के लिए लिखा - 'तू क्या है यार? '
'धुरंधर 2' के फैन हुए करण जौहर, आदित्य धर और रणवीर सिंह के लिए लिखी ये बात
'टटिहरी' गाने के विवाद पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, लिखा- 'कैमरे के पीछे बातों को संभालना मुश्किल है'
'टटिहरी' गाने के विवाद पर बादशाह ने तोड़ी चुप्पी, लिखा- 'कैमरे के पीछे बातों को संभालना मुश्किल है'
अकाउंट्स के पेपर में दिखा फिल्मी ट्विस्ट! सोशल मीडिया से क्लासरूम तक पहुंचा 'धुरंधर 2' का क्रेज
अकाउंट्स के पेपर में दिखा फिल्मी ट्विस्ट! सोशल मीडिया से क्लासरूम तक पहुंचा 'धुरंधर 2' का क्रेज

वीडियोज

Maharashtra Fire News: पेट्रोल पंप पर बाइक में अचानक लगी आग..मची अफरा तफरी | Breaking
Chitra Tripathi: ईरान के ताबड़तोड़ हमलों के सामने...थक गए Netanyahu? | Iran Israel War | Trump
Bharat Ki Baat: आस्था या चुनावी अखाड़ा? बंगाल में फिर आमने-सामने TMC-BJP! | Bengal Election 2026
Khabar Filmy Hain: एक्टिंग का असली किंग कौन, धुरंधर की दहाड़ के बीच रनवीर कपूर का पलटवार | Bollywood Masala
Saas Bahu Aur Saazish: राघव के लिए रीत बनी वकील, क्या सबूत जुटाने में होगी कामयाब ?

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Noida International Airport Live: PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, CM योगी आदित्यनाथ बोले- यूपी को मिलेगी नई ऊंचाई
LIVE: PM मोदी ने जेवर एयरपोर्ट का किया उद्घाटन, CM योगी बोले- यूपी को मिलेगी नई ऊंचाई
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
देश में शादी से पहले लड़कों का डोप और मेडिकल टेस्ट होगा जरूरी! जानें- क्यों शुरु हुई ये चर्चा?
Entertainment News Live: 'धुरंधर 2' ने 9 दिनों में वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
'धुरंधर 2' ने वर्ल्डवाइड रचा इतिहास, थलापति विजय की 'जन नायगन' की रिलीज पर बड़ा अपडेट
IPL 2026 Schedule: कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
कब किसके साथ खेलेगी चेन्नई सुपर किंग्स? देख लीजिए CSK का फुल शेड्यूल
'सेना भेजने की नहीं पड़ेगी जरूरत...', अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख!
अमेरिका-ईरान के बीच कब खत्म होगा युद्ध? क्या ट्रंप ने तय कर दी आखिरी तारीख, रुबियो ने दिया जवाब
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
केरल विधानसभा चुनाव में उतरें एक नाम के कई उम्मीदवार, चुनावी जंग से पहले कन्फ्यूजन ही कन्फ्यूजन
Petrol pump viral jugaad: बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
बोतल में नहीं मिल रहा था पेट्रोल तो Passion की टंकी लेकर पहुंच गया युवक, वीडियो देख छूट जाएगी हंसी
Dubai Princess Sheikha Mahra: अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
अपनी शर्तों पर जिंदगी जी रही दुबई की यह राजकुमारी, तलाक के बाद ऐसे कायम की मिसाल
Embed widget