एक्सप्लोरर

सलमान से शादी का सपना लेकर मुंबई पहुंची मानसिक रुप से बीमार लड़की

मामला उत्तराखंड की रहने वाली 24 साल की लड़की का है जो सलमान से शादी रचाने के लिए मुंबई पहुंच गई. बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक रुप से बीमार चल रही थी. हालांकि पुलिस ने लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया.

मुंबई: सलमान खान बॉलीवुड के मोस्ट वांटेड बैचलर हैं. लड़कियों में भी सलमान की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. आम लड़कियों से लेकर बॉलीवुड की कई बड़ी एक्ट्रेस ने भी सलमान से शादी करने की ख्वाहिश जाहिर की है. लेकिन सलमान अभी भी शादी करने के मूड में  नहीं लगते. फीमेल फैंस की बात करें तो सलमान के लिए  उनकी दीवानगी कई बार देखने को मिलती है. इस बार मामला उत्तराखंड की रहने वाली 24 साल की लड़की का है जो सलमान से शादी रचाने के लिए मुंबई पहुंच गई. बताया जा रहा है कि लड़की मानसिक रुप से बीमार चल रही थी. हालांकि पुलिस ने लड़की को पकड़ कर उसके परिवार के हवाले कर दिया.

सलमान के घर के बाहर घूमती रही लड़की पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि 24 साल की एक लड़की 11 अगस्त को अपने घर उत्तराखंड से चली थी. मुंबई पहुंचने पर वह बांद्रा स्थित गैलेक्सी अपार्टमेंट पहुंची. जहां वो सलमान से मिलना चाहती थी.  ये वही अपार्टमेंट है जहां पर सलमान खान रहते हैं. हालांकि सुरक्षा गार्डों ने उसकी लाख कोशिशों के बावजूद उसे अंदर नहीं जाने दिया.

Bigg Boss 12: कंटेस्टेंट के सेलेक्शन को लेकर सलमान का बड़ा खुलासा, कैटरीना को होस्ट बनाने पर भी तोड़ी चुप्पी

बाद में कुछ लोगों ने उसे ईस्टर्न फ्रीवे के एक पुल पर बिना वजह टहलते हुए देखा और पुलिस को सूचित किया. सब इंस्पेक्टर नारायण तारकुंडे ने बताया कि सेवरी पुलिस ने उसे हिरासत में लिया और मेडिकल जांच कराई जिसके बाद लड़की को उसके परिवार के हवाले कर दिया गया.

पहले भी घर से भाग चुकी है लड़की लड़की के पिता ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज चल रहा है. यह कोई पहली बार नहीं जब वो घर से भागी है, इससे पहले भी वह कई बार घर से भाग चुकी है. लेकिन पुलिस की मदद से वह हर बार घर पहुंचा दी जाती है.

दीपिका के साथ पहली बार भंसाली की फिल्म में स्क्रीन शेयर करेंगे सलमान खान!

बता दें कि सलमान के लिए शादी करने पहुंची लड़की का ये पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी कई बार लड़कियां सलमान से शादी के सपने संजोए उनके घर 'गैलेक्सी अपार्टमेंट' के बाहर पहुंच चुकी हैं.

सलमान खान इस समय फिल्म 'भारत' की शूटिंग में बिजी हैं. इस फिल्म में उनके साथ कैटरीना कैफ लीड रोल में नज़र आने वाली हैं. कैटरीना से पहले ये फिल्म प्रियंका को ऑफर हुई थी. जिसके बाद प्रियंका ने निजी कारणों से ये फिल्म छोड़ दी थी.

काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को कोर्ट ने दी एक और राहत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
श्री रामभूमि' पर फिल्म बना रहे अनुपम खेर से सवाल पूछकर ट्रोल हो रहीं कांग्रेस की सुप्रिया श्रीनेत
'खुद को ढालना मेरे लिए बहुत मुश्किल...' अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
अब फिल्मों में क्यों काम नहीं करती हैं हेमा मालिनी? खुद बता दी वजह
Dhamaal 4 BO Day 2 Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
Live Updates: 'धमाल 4' का दूसरे दिन भी भौकाल, 5 बजे तक 21 करोड़ के पार हुआ कलेक्शन
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द
'पति के जाने के बाद थेरेपी ने मुझे हील किया', राज कौशल को याद कर मंदिरा बेदी का छलका दर्द

वीडियोज

Sairab: 😯Tinni ने मां पर फिर उठाए सवाल, Nayanika को गलत समझ रही टिनी की एंट्री से बढ़ा ड्रामा। #sbs
Bollywood News: आमिर खान की तीसरी शादी की अफवाहों पर मचा बवाल, भड़का बजरंग दल (11.07.26)
Yash और Kiara Advani की केमिस्ट्री पर उठे सवाल
Sansani | Meerut News: खबरदार...मैं खाकी वाला हूं ! | ABP News
June 2026 Car Sales Report: Tata Punch No.1 | Maruti को लगा बड़ा झटका? #tata #maruti #autolive

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
India-US Trade Deal: अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
अमेरिका के 12.5% अतिरिक्त टैरिफ पर भारत का करारा पलटवार, कहा- 'एकतरफा फैसले...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
बांकीपुर उपचुनाव: कांग्रेस-RJD के आरोपों पर बोले BJP नेता संजय सरावगी, 'विपक्ष में बेचैनी है और वो...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
ट्रस्ट, टेक्नोलॉजी और टैलेंट... न्यूजीलैंड में PM मोदी ने बताया ट्रेड का ट्रिपल 'T' फॉर्मूला, कहा- 'FTA अगले 5 साल में...'
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं बॉलीवुड के 'संस्कारी बाबूजी'? दोस्त ने बताया आलोक नाथ का हाल, बोले- 'अब वो पूरी तरह बदल.....
मीटू विवाद के बाद से कहां गायब हैं आलोक नाथ? दोस्त ने किया खुलासा, बोले- 'वो अब एक्टिंग से दूर...'
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
1605 दिन की बादशाहत खतरे में, अगर आज हारी टीम इंडिया तो छिन जाएगा नंबर-1 का ताज
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बारुईपुर रेप-मर्डर के आरोपी इंद्रजीत मंडल की हुई थी पीट-पीटकर हत्या, CM शुभेंदु बोले- इसे लिंचिंग नहीं मानेंगे
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
बाढ़ के पानी में तैरती मौत, पानी के साथ बस्ती में घुसे सैकड़ों जहरीले सांप- वीडियो देख कांप जाएगी रूह
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'योगी जी के इशारे पर अखिलेश...', सपा चीफ के सनातन ही समाजवाद वाले बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
Embed widget