एक्सप्लोरर

जब गोविंदा ने नहीं दिया फिल्म के लिए टाइम, तो प्रोड्यूसर बोले- आपके बिना ही शूटिंग कर लूंगा, जानें किस्सा

Mehul Kumar On Govinda: मेहुल कुमार ने गोविंदा को लेकर बड़ा खुलास किया है. उन्होंने बताया कि एक फिल्म के लिए गोविंदा कम टाइम दे रहे थे. तब उन्होंने एक्टर के बिना ही फिल्म की शूटिंग कर ली थी.

Mehul Kumar On Govinda: बॉलीवुड के 'हीरो नंबर 1' यानी कि गोविंदा ने बड़े पर्दे पर सालों तक राज किया. वे अपनी शानदार एक्टिंग से तो लोगों के दिलों पर छाए ही वहीं उन्होंने अपने बेहतरीन डांस से भी दर्शकों का दिल जीता. गोविंदा ने अपने फिल्मी करियर का आगाज 80 के दशक के बीच में किया था. वहीं 90 के दशक के अंत तक वे बॉलीवुड के कामयाब एक्टर रहे.

गोविंदा ने अपने करियर की शुरुआत साल 1986 में आई फिल्म 'इल्जाम' से की थी. एक्टर डेब्यू ईयर में ही पांच फिल्मों में नजर आए थे. वहीं गोविंदा ने साल 1989 के दौरन 14 फिल्मों में काम किया था. कम समय में ही वे बॉलीवुड में खुद को साबित कर चुके थे. लेकिन अपनी लेटलतीफी के लिए गोविंदा चर्चा में रहे. एक दौर में उन्होंने कई फिल्में साइन कर ली थीं. तब वे हर फिल्म को दिन में एक-दो घंटे शूट करते थे. उनके साथ काम कर चुके प्रोड्यूसर मेहुल मेहता ने हाल ही में इसे लेकर खुलासा किया है.

'आसमां से ऊंचा' में मेहुल-गोविंदा ने साथ किया काम

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

ColorsTV (@colorstv) द्वारा साझा की गई पोस्ट

'आसमां से ऊंचा' फिल्म की शूटिंग के दौरान मेहुल को गोविंदा की लेटलतीफी और फिल्म के लिए प्रॉपर समय न देने की समस्या का सामना करना पड़ा. हाल ही में एक इंटरव्यू में मेहुल कुमार ने बताया कि, 'गोविंदा इस फिल्म के समय तक इतने व्यस्त थे कि वह फिल्म की शूटिंग के लिए सिर्फ एक या दो घंटे का समय देते थे'.

मेहुल कुमार ने आगे कहा कि, 'आसमां से ऊंचा' शूट के दौरान मुझे भी इस समस्या का सामना करना पड़ा था. हम कश्मीर में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे और वहां एक फाइट सीक्वेंस शूट करना बाकी था लेकिन भारी बर्फबारी के कारण हमें शूटिंग रद्द करनी पड़ी.

गोविंदा से बोले मेहुल- आपके बिना ही शूटिंग पूरी करूंगा

 
 
 
 
 
Instagram पर यह पोस्ट देखें
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

Sonali Bendre (@iamsonalibendre) द्वारा साझा की गई पोस्ट

मैंने गोविंदा से कहा, 'आज आखिरी दिन है, पूरी यूनिट यहां है, कृपया रुकें और अपनी शूटिंग पूरी करें.' इस पर गोविंदा ने कहा कि, 'मैं नहीं आ सकता.' तो मैंने कहा अच्छा ठीक है, जाओ, मैं आपके बिना ही शूटिंग पूरी करूंगा. इस पर उन्होंने पूछा कि कैसे, मैंने कहा कि जब आप देखेंगे तो पता चल जाएगा.'

बॉडी डबल से शूटिंग करवाई

मेहुल कुमार ने आगे बताया कि, 'मैंने उनके क्लोजअप शॉट्स का इस्तेमाल किया और उसके बॉडी डबल से शूटिंग करवाई. मैंने गोविंदा से साफ कह दिया था कि मैंने कई फिल्में की हैं, जब भी कोई आर्टिस्ट नखरे दिखाता है तो मैं उनके बिना ही फिल्म बना लेता हूं. मैंने उनसे कहा था कि आप एक्टर के तौर पर लंबे वक्त तक टिके रहना चाहते हैं तो आपको इन चीज़ों का खयाल रखना होगा. वह मुझे केवल एक या दो घंटे ही देते थे, लिमिटेड टाइम में काम करना मुश्किल था. '

यह भी पढ़ें: लोगों के घरों में लगाती थीं झाड़ू-पोछा, कई दिनों तक रही भूखी, फिर बनी टॉप एक्ट्रेस, पहचाना क्या?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Batwara 1947 Live Update: सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? जानें- दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन
क्लैश में सनी देओल की फिल्म को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ करेगी बंपर कमाई, ट्रेड एक्सपर्ट्स का बड़ा दावा
बॉक्स ऑफिस क्लैश में सनी को तगड़ा नुकसान, इमरान हाशमी की Awarapan 2 करेगी बंपर कमाई
Awarapan 2 Live Update: इमरान हाशमी की 'आवारापन 2' ने एडवांस बुकिंग में काटा गदर, जानें दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन
Live Update: 'आवारापन 2' की धुआंधार हो रही एडवांस बुकिंग, जानें दोपहर 3 बजे तक का कलेक्शन
'स्पाइडर मैन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म
'स्पाइडर मैन' ने इंडिया बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, बनी 500 करोड़ कमाने वाली पहली हॉलीवुड फिल्म

वीडियोज

Trisha Krishnan की Cryptic Post ने Vijay-Sangeetha के बीच बढ़ाई Divorce Buzz पर चर्चा
Gold Silver Price: 1 ही दिन में 10,000 महंगी हुई चांदी! सोना 1.55 लाख के पार, मार्केट में आया भूचाल!
Sansani: एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की खतरनाक मिस्ट्री !
The Traitors 2 का नया Sneak Peek Out, Rhea Chakraborty से Mallika Sherawat तक दिखा बड़ा Drama
Lock Upp 2 की Success Party में Shreya Kalra का जलवा, Farhana Bhatt समेत सितारों ने बिखेरा Glamour

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
गुटखा पर लगा बैन, आज से एक साल तक रहेगी पाबंदी, सरकार का बड़ा फैसला
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
JSSC CGL पेपर लीक का बड़ा खुलासा! 28 अभ्यर्थियों को रटवाए थे 135 सवाल
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
आंद्रे रसेल की ताबड़तोड़ पारी, सिर्फ छक्कों में किया डील; फिर भी हार गई टीम 
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर कपूर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
'हजारों घंटे की मेहनत है...' रणबीर ने बंद की 'रामायण' के VFX को ट्रोल करने वालों की बोलती
Parliament Monsoon Session LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
LIVE: अमित शाह की चिट्ठी के बाद भी गतिरोध जारी, लोकसभा की कार्यवाही स्थगित
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
कृषि छात्रों के सीधे खाते में आएगा पैसा, सरकार ने कर दिया बड़ा ऐलान
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Train News: ट्रेन की रिजर्व सीट पर कब्जा, शिकायत भी नहीं आई काम, रेलवे भरेगा जुर्माना
Embed widget