एक्सप्लोरर

लोगों के घरों में लगाती थीं झाड़ू-पोछा, कई दिनों तक रही भूखी, फिर बनी टॉप एक्ट्रेस, पहचाना क्या?

Guess Who: ये एक्ट्रेस एक रईस परिवार से ताल्लुक रखती थीं. लेकिन बाद में पिता का बिजनेस ठप होने के बाद इसे लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा तक करना पड़ा था.

Guess Who: बॉलीवुड में कई मशहूर और खूबसूरत हसीनाएं हुई हैं. कई एक्ट्रेसेस ने अपनी दमदार अदाकारी से फैंस के दिलों पर राज किया. आज हम भी आपको एक ऐसी ही एक्ट्रेस के बारे में बताने जा रहे हैं. यह एक्ट्रेस एक अमीर घराने से ताल्लुक रखती थीं. लेकिन बाद में जब इसके पिता का बिजनेस ठप पड़ा तो इसे लोगों के घरों में झाड़ू पोछा तक करना पड़ा.

एक्ट्रेस कभी फुटपाथ पर सो जाया करती थीं. कई दिनों तक वे भूखी भी रही. हलांकि बॉलीवुड में वे बड़ी एक्ट्रेस बनने में सफल रही. उन्होंने 100 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया. ज्यादातर फिल्मों में उन्हें सपोर्टिंग रोल में देखा गया. कई फिल्मों में वे दादी और नानी के किरदारों में भी देखने को मिली. आइए आज आपको गुजरे दौर की एक्ट्रेस शशिकला की स्ट्रगलिंग स्टोरी से रुबरु कराते हैं.

ऐशो आराम में बीता बचपन


लोगों के घरों में लगाती थीं झाड़ू-पोछा, कई दिनों तक रही भूखी, फिर बनी टॉप एक्ट्रेस, पहचाना क्या?

 

शशिकला का जन्म 4 अगस्त 1932 को महाराष्ट्र के सोलापुर में हुआ था. उनका पूरा नाम शशिकला जवालकर था. एक्ट्रेस का बचपन काफी ऐशो आराम में बीता था. क्योंकि उनके पिता अनंतराव जवालकर एक दौलतमंद बिजनेसमैन थे. उनका कपड़ों का व्यापार था. लेकिन बाद में उनके घर के हालात बदल गए थे. क्योंकि पिता का बिजनेस ठप पड़ गया था. 

दिवालिया हो गए थे शशिकला के पिता

एक समय ऐसा भी आया जब शशिकला के पिता को आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा. वे दिवालिया तक हो गए थे. एक्ट्रेस ने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि, उनका भाई लंदन में पढ़ाई करता था. पिता सारे पैसे भाई को भेज दिया करते थे. इस वजह से उन्हें आर्थिक तंगी झेलनी पड़ी. बताया जाता है कि जब शशिकला के भाई की नौकरी लगी तो वे अपने पिता के एहसान को भूल गए.


लोगों के घरों में लगाती थीं झाड़ू-पोछा, कई दिनों तक रही भूखी, फिर बनी टॉप एक्ट्रेस, पहचाना क्या?

यह बात सच है कि शशिकला का बचपन ऐशो आराम में गुजरा. लेकिन बचपन में ही उन्हें काफी स्ट्रगल भी करना पड़ा. पिता का बिजनेस बंद होने के बाद एक्ट्रेस लोगों के घरों में झाड़ू पोछा तक करने को मजबूर हुईं. इस दौरान कई दिनों तक उन्हें खाना भी नहीं नहीं नसीब होता था. लेकिन एक्ट्रेस नूरजहां से मुलाकात के बाद उनकी जिंदगी ने करवट ली.

'जीनत' में किया चाइल्ड आर्टिस्ट के रुप में काम

साल 1945 में रिलीज हुई फिल्म 'जीनत' में नूरजहां की सिफारिश पर शशिकला को एक छोटा सा रोल दे दिया गया था. इस फिल्म में काम करने के लिए तब एक्ट्रेस को 25 रुपये फीस मिली थी. इसके बाद उन्होंने अपने करियर में 'आरजू', 'सरकार', 'सबसे बड़ा रुपइया', 'जुगनू', 'डोली', 'भोली' और 'राज रानी' सहित कई फिल्मों में काम किया. 

88 साल की उम्र में हुआ निधन

बता दें कि शशिकला अब इस दुनिया में नहीं है. उनका 88 साल की उम्र में 4 अप्रैल 2021 को मुंबई में निधन हो गया था. 

यह भी पढ़ें: 21 साल की शादी टूटी, अब 14 साल छोटी लड़की को डेट कर रहा ये एक्टर, बिन शादी बन चुका है दो बेटों का पिता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे, 2 बच्चों के हैं पैरेंट्स
अर्जुन रामपाल ने गर्लफ्रेंड ग्रैबिएला से की शादी, 8 सालों से लिव इन में थे, 2 बच्चों के हैं पैरेंट्स
दीपिका पादुकोण पर Spirit के प्रोड्यूसर का बड़ा आरोप, कहा- 10% मुनाफा मांगा था, बाद में कहानी लीक कर दी
'10% मुनाफा मांगा और कहानी लीक कर दी', Spirit के प्रोड्यूसर का दीपिका पादुकोण पर बड़ा आरोप
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, 'लापता लेडीज' फेम एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
डायरेक्टर पुष्पेंद्र रामलखन सिंह और प्रगति चौहान के खिलाफ केस दर्ज, एक्टर सतेंद्र सोनी संग की थी मारपीट
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'
प्रेग्नेंट नहीं हैं करीना कपूर, तीसरी प्रेग्नेंसी की खबरों को बताया 'झूठा'

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
राहुल गांधी के धरना पर गिरिराज सिंह, 'एक पागल होता है और एक…'
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
वैभव-ईशान से पाटीदार तक, दिलीप ट्रॉफी में करेंगे धमाल; जानें टूर्नामेंट की सारी डिटेल
Rahul Gandhi Dharna Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
Live: सात घंटे संघर्ष के बाद पैलेट गन मामले में FIR, राहुल बोले- न्याय की दिशा में पहला कदम
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
पाक हाई कमीशन के बाहर बुलडोजर एक्शन पर MEA की प्रतिक्रिया, कहा- उचित जवाब..
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
तेलंगाना CM को नहीं मिली यूएस दौरे की इजाजत, जानें विदेश मंत्रालय ने क्या कहा
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget