एक्सप्लोरर

CBI के सामने पहली बार पेश हुईं मीतू सिंह, सुशांत-रिया के रिश्ते समेत वित्तीय लेन-देन को लेकर हुई पूछताछ

सुशांत सिंह राजपूत केस में सीबीआई ने सोमवार को लगातार चौथे दिन रिया चक्रवर्ती से लगभग 9 घंटे पूछताछ की. इसके बाद पहली बार सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी पूछताछ की गई. सीबीआई ने उनसे रिया और सुशांत के रिश्ते का बारे में पूछा.

सुशांत सिंह राजपूत केस में रिया चक्रवर्ती की मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं. सीबीआई ने लगातार चौथे दिन रिया से पूछताछ की. रिया सोमवार को सुबह 11 बजे के करीब अपने भाई शौविक चक्रवर्ती के साथ डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंची थी. सीबीआई ने उनसे करीब 9 घंटे पूछताछ की. कहा जा रहा है रिया सीबीआई से जांच में सहयोग नहीं कर रही है. वह कई सवालों ऐसे देने में हिचकिचा रही हैं या टाल रही हैं. रिया के साथ-साथ सीबीआई ने उनके भाई शौविक से भी पूछताछ की गई.

इसके अलावा, सीबीआई ने सुशांत की बहन मीतू सिंह से भी पूछताछ की. यह पहली बार था कि सीबीआई के सामने सुशांत के परिवार के किसी सदस्य से पूछताछ हुई. मीतू सिंह सीबीआई के सामने पेश तो हुईं, लेकिन उस जगह नहीं, जहां रिया या अन्य लोगों से पूछताछ हो रही है. मीतू सिंह से किसी अज्ञात जगह पर सीबीआई ने पूछताछ की. सीबीआई ने मीतू से सुशांत रिया के रिश्ते से लेकर घटना के बाद क्या कुछ देखा और सुना उससे जुड़े हुए कई सवाल पूछे.

मीतू सिंह मुंबई में ही रहती है इस वजह से ऐसा माना जा रहा है की सुशांत से जुड़ी हुई काफी अहम जानकारियां उनके पास मौजूद हो सकती है. इसी वजह से सीबीआई ने सबसे पहले अपनी पूछताछ में परिवार की तरफ से मीतू सिंह को ही सामने आने को कहा. मीतू सिंह परिवार की वह सदस्य हैं जो घटना से पहले यानी सुशांत की मौत से पहले भी सुशांत के साथ थी और जब सुशांत की मौत हुई उसके बाद ही घर में पहुंचने वाली परिवार की पहली सदस्य थीं. लिहाजा सीबीआई मीतू से जानना चाहती है कि उनको सुशांत की मौत के बारे में क्या जानकारी है साथ ही घटना से पहले क्या कुछ ऐसा हुआ था जिसकी वजह से हालात खराब हुए हो.

बाकी सदस्यों से भी पूछताछ

मीतू से पूछताछ करने के बाद सीबीआई इस मामले में परिवार के बाकी सदस्यों से भी पूछताछ करेगी. सीबीआई परिवार के बाकी सदस्यों से उन आरोपों के बारे में भी जाना चाहेगी जो परिवार वाले रिया और सिद्धार्थ पिठानी को लेकर लगा रहे हैं. कुछ दिनों पहले ही सुशांत के पिता ने रिया पर धीमे धीमे जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया था.

रिया के अलावा इनसे भी पूछताछ

बता दें कि सीबीआई ने रिया चक्रवर्ती से रविवार को करीब नौ घंटे पूछताछ की थी, शनिवार को सात घंटे और शुक्रवार को करीब दस घंटे पूछताछ की थी. रिया चक्रवर्ती और विक चक्रवर्ती के अलावा रजत मेवाती, नीरज सिंह, केशव, सिद्धार्थ पिठाणी, जया साहा और श्रुति मोदी से भी पूछताछ हुई.

कूपर हॉस्पिटल के डीन से भी पूछताछ

वहीं, कूपर हॉस्पिटल के डीन पिनाकिन गुज्जर और फोरेंसिक एंड टॉक्सोलॉजिक डिपार्टमेंट के एचओडी डॉ राजेश सुखदेवे सोमवार को महाराष्ट्र मानवाधिकार आयोग पहुंचे जिनसे कूपर अस्पताल की मोर्चरी में रिया को जाने की अनुमति कैसे दी गई इसको लेकर पूछताछ की गई. डीन ने इंकार किया है कि कोई इजाजत नहीं दी गई और ऐसी कोई घटना नहीं हुई. अगली सुनवाई 7 सितंबर को होगी.

SSR Case: सुचित्रा कृष्णमूर्ति का सवाल- महेश भट्ट से सीबीआई कब करेगी पूछताछ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
'राम भगवान हैं या इंसान?', कुमार विश्वास ने रणवीर कपूर के सवाल पर दिया दिल छू लेने वाला जवाब
Video: देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदतमीजी, भीड़ में गलत तरीके से छूने का वीडियो वायरल
देहरादून कॉन्सर्ट में जैस्मिन सैंडलस के साथ बदसलूकी, वायरल हुआ वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
प्रियंका चोपड़ा के बर्थडे पर पति निक जोनास का दिखा रोमांटिक अंदाज, शेयर किया खास वीडियो
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं
पहली बार मसूरी पहुंचीं संगीता बिजलानी, बोलीं- ऐसा लगा जैसे बादलों के ऊपर उड़ रही हूं

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; कोर्ट ने दिया गिरफ्तारी का आदेश
बुरा फंसा दिल्ली कैपिटल्स का क्रिकेटर, निजी तस्वीरों से ब्लैकमेल का आरोप; गिरफ्तारी का हुआ आदेश
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
नागालैंड के मोन शहर में भीषण भूस्खलन, 13 मकान बहे; 7 लोगों के मौत की आशंका
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
Embed widget