एक्सप्लोरर

रिलीज हुआ 'मिसिंग' का ट्रेलर, खास वजह से पूरी स्टारकास्ट नहीं कर रही प्रमोशन

मनोज इस फिल्म में अपनी पसंदीदा कलाकारों में से एक तब्बू संग नजर आएंगे.

मुंबई: फिल्मों के प्रमोशन का सिलसिला कब से चलता आ रहा है. जब भी किसी एक्टर की फिल्म रिलीज होती है पूरा स्टार कास्ट उसकी शूटिंग खत्म होते ही प्रमोशन में लग जाता है. लेकिन बॉलीवुड की एक ऐसी फिल्म भी आ रही है जिसका प्रमोशन उसके सितारे बिल्कुल भी नहीं कर रहे हैं. ये फिल्म है मनोज बाजपेयी और तबू स्टारर 'मिसिंग'. ना प्रमोट करने की वजह झगड़ा नहीं बल्कि इन कुछ और है. ये एक सस्पेंस फिल्म है और इन सितारों का कहना है कि अगर प्रमोशन के दौरान किसी सवाल में फिल्म का सस्पेंस ना पता चल जाए इस वजह से प्रमोशन नहीं कर रहे हैं.

हाल ही में इस फिल्म को लेकर मनोज बाजपेयी ने बात की. यह पूछने पर कि फिल्म को लेकर मीडिया से दूरी की वजह क्या है, मनोज ने कहा कि ''यह सस्पेंस फिल्म है. पहले कभी अहसास नहीं हुआ कि सस्पेंस फिल्म को प्रमोट करना कितना मुश्किल होता है. हमें पता है कि मीडिया से सवाल आएंगे और अगर हममें से किसी ने फिल्म को लेकर कुछ कह दिया तो सस्पेंस का सस्पेंस कम हो जाएगा और यह बुरा होगा.''

इस फिल्म पर गोपनीयता बनाए रखने और फिर छह अप्रैल को कई अन्य फिल्मों के साथ 'मिसिंग' की अचानक रिलीज के निर्णय के बारे में मनोज ने कहा, "सबसे पहले मैं बता दूं कि यह निर्णय अचानक नहीं लिया गया. हमने फैसला किया था कि 6 अप्रैल सही तारीख है क्योंकि तब कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही थी और हम मिसिंग की रिलीज को जितना संभव हो गुप्त रहना चाहते थे क्योंकि हम इस पर बहुत अधिक मीडिया का ध्यान नहीं चाहते थे."

बाजपेयी ने कहा है कि वह इस बात को लेकर आश्वस्त हैं कि उनकी अगली फिल्म 'मिसिंग' दर्शकों को चकित और हैरान कर देगी. मनोज इस फिल्म में अपनी पसंदीदा कलाकारों में से एक तब्बू संग नजर आएंगे. मनोज ने कहा, "हमने कई साल पहले हंसल मेहता की 'दिल पे मत ले यार' और आकाश दीप की 'घाट' में एक साथ काम किया था. अब मैं कह सकता हूं कि हमने एक और फिल्म में काम किया है जो उनकी (तब्बू) और अन्नू कपूर की प्रतिभा के साथ न्याय करती है. मिसिंग मूल रूप से हम तीन कलाकारों द्वारा निभाए तीन किरदार के बारे में है."

उन्होंने कहा, "मैं कभी अपने खुद के प्रदर्शन से संतुष्ट नहीं होता हूं. मुझे हमेशा एक भूख रहती है. यही कारण है कि मैंने नए निर्देशकों के साथ काम किया है. मिसिंग के निर्देशक मुकुल अभ्यंकर ने जैसे मुझे हैरान किया था, वह दर्शकों को भी हैरान कर देंगे. वह हर दिन की शूटिंग के दौरान उत्साहित रहते थे."

मनोज के अनुसार, "वह दिन के अंत में फोन करते थे और कहते थे कि यह आपने कैसे किया सर? फिर मैं कहता था कि मैंने किया क्योंकि आपने मुझे यह करने के लिए दिया. एक अभिनेता को निर्देशक और सह-कलाकारों की जरूरत होती है जो उसे प्रेरित कर सकें."

यहां देखें ट्रेलर-

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
रवि किशन के हाथ लगा करियर का सबसे बड़ा जैकपॉट, इस मेगा बजट फिल्म में बनेंगे लीड हीरो
अलाना पांडे के घर गूंजेगी बेटी की किलकारी, जेंडर रिवील के दौरान फूट-फूटकर रोईं, देखें VIDEO
बेटा होगा या बेटी? जेंडर रिवील के दौरान इमोशनल हुईं अनन्या पांडे की बहन अलाना, देखें वीडियो
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'राजपूत होकर स्वरा भास्कर के साथ कैसे बैठ गया?' सिवेत तोमर बोले-उसने सॉरी बोला था
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद टीम का इमोशनल पोस्ट
'गालियां और मार मिली...फिर भी चुप रहा', शहजाद पूनावाला पर हमले के बाद इमोशनल पोस्ट

वीडियोज

एक सोशल मीडिया स्टार की 'सुसाइड मिस्ट्री' !
चालान नहीं भरेंगे तो बिजली कटेगी!
प्रवेश वर्मा थप्पड़ कांड की पूरी क्रोनोलॉजी, कब क्या हुआ?
भारी बारिश से नेपाल में तबाही, पलभर में जमींदोज हुई इमारतें!
मस्जिद पर एक्शन, खड़े हनुमान पर सवाल...उज्जैन में क्यों बढ़ा विवाद?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
अमेरिकी धरती पर US को भारत ने जमकर सुनाया, जयशंकर बोले- 'दिखावा खत्म'
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
मिशन-27 के लिए अखिलेश का 27 हजार वाला प्लान, जानें क्या है रणनीति?
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ याचिका पर सुनवाई करेगा SC, CJI से वकील बोले - गंभीर मसला
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
क्रिकेट में आया एक, जानें भारत को अब तक किस खेल में मिले सबसे ज्यादा गोल्ड?
'गले में रुद्राक्ष, थाली में मटन…' शहजाद पूनावाला पर सिवेत तोमर ने किया तीखा वार
'गले में रुद्राक्ष पहन मटन खाते हैं शहजाद', सिवेत तोमर का खुलासा
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
कितने साल के हुए अभिजीत दीपके? बर्थडे विश करते हुए आशुतोष रांका बोले- 'तुमने ही...'
एशियन गेम्स: अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
अगर बारिश में धुल गया क्रिकेट का फाइनल, तो किसे मिलेगा गोल्ड मेडल? जानें नियम
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
निशिकांत दुबे ने सुभाष गर्ग पर किया मानहानी का केस, कहा- अब कोर्ट करेगा फैसला
Embed widget