एक्सप्लोरर

KRK Vs Manoj Bajpayee: केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी, मनोज बाजपेयी को लेकर किया था आपत्तिजनक कमेंट

KRK Vs Manoj Bajpayee: कमाल राशिद खान उर्फ केआरके को मनोज बाजपेयी पर तंज कसना भारी पड़ गया है. उनके खिलाफ मनोज के मानहानि के केस मामले में इंदौर की जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है.

KRK Vs Manoj Bajpayee Defamation Case: खुद को क्रिटिक्स कहने वाले कमाल आर खान हमेशा बॉलीवुड स्टार्स पर अपने आपत्तिजनक कमेंट्स की वजह से सुर्खियों में रहते हैं. कई बार उनके ये कमेंट उन्हीं पर भारी भी पड़ते हैं. वहीं एक बाक फिर कमाल आर खान मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं और वे गिरफ्तार भी हो सकते हैं. उनके खिलाफ मध्य प्रदेश के इंदौर की जिला कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया है.

ये है मामला
दरअसल, बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक मनोज बाजपेयी पर भी कमाल राशिद खान उर्फ केआरके ने तंज कसा था. केआरके ने सोशल मीडिया पर मनोज बाजपेयी को ‘‘चरसी और गंजेड़ी’’ कहा था. मनोज बाजपेयी को ये कमेंट काफी आपत्तिजनक लगा और उन्होंने इंदौर थाने में केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करा दिया था. इस मामले में कोर्ट में मौजूद नहीं रहने पर इंदौर की जिला अदालत ने केआरके के खिलाफ गिरफ्तारी का वारंट जारी कर दिया. बाजपेयी के वकील परेश जोशी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी थी.

10 मई को होगी मामले की अगली सुनवाई
बाजपेयी के वकील जोशी ने बताया कि उनके क्लाइंट की अर्जी पर दोनों पक्षों को सुनने के बाद एक प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट (जेएमएफसी) ने केआरके के खिलाफ गुरुवार को गिरफ्तारी वारंट जारी किया और अदालत में उनकी हाजिरी के लिए 10 मई की तारीख तय की है. बता दे कि कोर्ट में दायर की अर्जी में बाजपेयी की ओर से कहा गया कि केआरके को इंदौर की जिला अदालत में लंबित मानहानि मामले की पूरी जानकारी है, लेकिन वह मामले की सुनवाई में कथित तौर पर देरी कराने के लिए न्यायालय के सामने जान-बूझकर हाजिर नहीं हो रहे हैं.

केआरके की ओर से जेएमएफसी से की गई है ये अपील
वहीं केआरके की ओर से जेएमएफसी से अपील की गई है कि जिला अदालत में उनके खिलाफ कार्यवाही स्थगित की जाए क्योंकि उनकी ओर से मामले में शीर्ष न्यायालय में एक याचिका पेश की गई है जिसमें उन्हें स्थगन आदेश की राहत मिलने की पूरी उम्मीद है. केआरके की ओर से जेएमएफसी को यह भी बताया गया कि वह कैंसर से पीड़ित हैं. गौरतलब है कि बाजपेयी द्वारा केआरके के खिलाफ इंदौर की जिला अदालत में दर्ज कराया गया मानहानि का मामला रद्द कराने को दायर याचिका मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने 13 दिसंबर 2022 को खारिज कर दी थी.

सलमान खान ने भी किया था केआरके पर मानहानि का दावा
बता दें कि इससे पहले सलमान खान ने भी केआरके के राधे को लेकर दिए गए निगेटिव रिव्यू पर आपत्ति जताई थी. इसके बाद सलमान ने उनके खिलाफ मानहानि का दावा किया था. केआरके ने जेल से लौटने के बाद खुद इस बात की जानकारी दी थी.

ये भी पढ़ें : Anupamaa Spoiler Alert: क्या पति को लेकर पोजेसिव हो गई है अनु? अनुज ने कही ऐसी बात टूट गई अनुपमा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Haiwaan Teaser Out: रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
रोंगटे खड़े कर देने वाला है 'हैवान' का टीजर, अक्षय का दिखा खौफनाक अंदाज, सैफ ने भी चौंकाया
Batwara 1947 Live Update: 'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
'बंटवारा 1947' एडवांस बुकिंग में तोड़ेगी सारे रिकॉर्ड? साढ़े 10 बजे तक किया 1.7 करोड़ का कलेक्शन
Awarapan 2 Live Update: 'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'आवारापन 2' करेगी 20 करोड़ की बंपर ओपनिंग, साढ़े 10 बजे तक एडवांस बुकिंग में किया इतना कलेक्शन
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'
'हैवान' में अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज, बोले- 'किरदार में कोई ग्रे शेड नहीं'

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget