एक्सप्लोरर

Manoj Bajpayee Birthday: बरसाती में बिताए थे दिन, पूरे-पूरे दिन रहते थे भूखा, आज हैं करोड़ों के मालिक

Manoj Bajpayee Birthday: मनोज बाजपेयी आज इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं. हालांकि, एक वक्त था जब उन्होंने बॉलीवुड में पहचान बनाने के लिए बहुत स्ट्रगल किया.

Manoj Bajpayee Birthday: एक्टर मनोज बाजपेयी आज इंडस्ट्री के टैलेंटेड एक्टर्स में से एक हैं. उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है. मनोज ने अपनी एक्टिंग से फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. लेकिन मनोज के लिए ये सब इतना आसान नहीं रहा है. उन्होंने शुरुआती दिनों में बहुत स्ट्रगल देखा है. मनोज ने बताया था कि वो स्ट्रगल के दिनों में पूरा दिन भूखा रहे हैं.

बरसाती में रहते थे मनोज बाजपेयी
एंटरप्रेन्योर रितेश अग्रवाल से बातचीत में मनोज ने अपने स्ट्रगलभरे दिनों के बारे में बात की थी. मनोज बताया कि जब वो दिल्ली में रहते थे तो उस समय वो बरसाती में रहते थे. मनोज ने बताया था कि जब भी वो उस समय को याद करते हैं तो वो कांपने लगते हैं. वो मुखर्जी नगर में रहते थे और बरसाती का सिर्फ एक ही फायदा है कि ये बहुत सस्ती होती है. हालांकि, ये गर्मियों में बहुत गर्म हो जाती है और ठंड में बहुत ठंडी हो जाती हैं. मनोज ने कहा था, 'अगर बाहर टैम्प्रेचर 40 डिग्री है तो अंदर 45 डिग्री जैसा फील होता है. ये नरक की तरह था.'

मनोज ने ये भी बताया कि जब वो दिल्ली में रहते थे तो वो 18 घंटे काम करते थे और दिल्ली में वो कभी भूखे नहीं सोए थे क्योंकि उनके दोस्त वहां थे जो खाना खिला देते थे. लेकिन कुछ समय बाद वो मुबंई शिफ्ट हुए और यहां उन्होंने और भी मुश्किल समय देखा. मनोज ने कहा कि उस वक्त मेंटली, फिजिकली और इमोशनली बहुत असर पड़ा. मनोज ने बताया, 'मैं पूरे दिन भूखा रहता था. जब हम प्रोडक्शन के लोगों के पास काम के लिए जाते थे तो वो हमें बाहर निकाल देते थे.'

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Manoj Bajpayee (@bajpayee.manoj)

करोड़ों के मालिक हैं मनोज बाजपेयी

आज मनोज बाजपेयी करोड़ों के मालिक हैं. अब मनोज बाजपेयी आलीशान जिंदगी जीते हैं. उन्होंने 2024 में 9 करोड़ रुपये में अपना लग्जरी अपार्टमेंट बेचा था. रिपोर्ट्स हैं कि वो एक फिल्म 6 करोड़ रुपये चार्ज करते हैं. वहीं पॉपुलर वेब सीरीज द फैमिली मैन के लिए उन्होंने 20 करोड़ रुपये चार्ज किए थे. वहीं ऐसी खबरें थीं कि मनोज बाजपेयी की 170 करोड़ रुपये नेटवर्थ है. इस पर मनोज ने कहा था, 'बाप रे बाप. अलीगढ़ और गली गुलियां करके? बिल्कुल नहीं है पर हां इतना जरुर है कि भगवान की दया से कि मेरा और मेरी पत्नी का बुढ़ापा अच्छे से गुजर जाएगा और मेरी बेटी सेट हो जाएगी.'

बता दें कि मनोज बाजपेयी 23 अप्रैल को बर्थडे सेलिब्रेट करेंगे.

ये भी पढ़ें- अंजलि अरोड़ा ने क्या मुनव्वर फारुकी को किया ब्लॉक? वीडियो शेयर कर बताई वजह

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
'रामायणम' को सीबीएफसी से हरी झंडी, मिला 'यू' सर्टिफिकेट, जानें कितना होगा रनटाइम?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
बॉक्स ऑफिस पर एक्ट्रेसेस का कब्जा? एक्शन से हॉरर-कॉमेडी तक, बवाल काटने आ रहीं ये अभिनेत्रियां
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा कपूर, बोलते हुए छलक पड़े आंसू
'ईठा' के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में फूट-फूट कर रोईं श्रद्धा, बोलते हुए छलके आंसू

वीडियोज

Pakistan में भी Ramayana का क्रेज! Ranbir Kapoor के लिए Karachi में निकली रैली
Ramayana में AI से हुई Dubbing? Nitesh Tiwari ने बताई सच्चाई, English Version पर उठे सवाल!
Bollywood News: श्रद्धा कपूर के 'ईथा' अवतार ने मचाया तहलका, दमदार अभिनय से जीता फैंस का दिल (30.10.26)
YRKKH:😮Abhira-Armaan की Maira को पुरानी ज़िंदगी में वापस लाने की कोशिश, रंग लाएगी यह मेहनत? #sbs
रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
इमरान खान की बहन नोरीन नियाजी अस्पताल में भर्ती, हिरासत में पड़ा दिल का दौरा
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
'अनंत सिंह को फांसी दिलाकर रहेंगे', दुलारचंद के पोते ने कह दी बड़ी बात
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
107 रन की पारी, फिलिप्स के नाम हुआ सबसे ज्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने का रिकॉर्ड
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
समंदर में बढ़ा भारत का दबदबा, पहली बार INS विक्रांत पर उतरा राफेल मरीन, PAK की उड़ी नींद
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
गोहत्या के मामले में गांधीनगर कोर्ट ने 3 दोषियों को सुनाई उम्रकैद, गाय को बताया 'मदर ऑफ वर्ल्ड'
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
'यूपी में तीसरी बार सरकार बना दो, यहां भी यूसीसी लागू करेंगे', अमित शाह का बड़ा ऐलान
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
पुरानी WagonR को बनाया Electric कार, क्या 15 साल के बाद भी चलेगी?
Embed widget