एक्सप्लोरर

मणिकर्णिका TEASER: माथे पर खून और हाथों में तलवार लिए मैदान-ए-जंग में अंग्रेजों से लोहा लेती दिख रही कंगना रनौत

कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के टीजर में कंगना की दमदार एक्टिंग और महानायक अमिताभ बच्चन की जोरदार आवाज का जबरदस्त संगम नजर आ रहा है. फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है भारतवर्ष की महान सभ्यता के गुणगान से और खत्म होता है झांसी वाली रानी की मर्दानी लड़ाई पर.

नई दिल्ली: कंगना रनौत की बहुचर्चित फिल्म 'मणिकर्णिका' का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. फिल्म के टीजर में कंगना की दमदार एक्टिंग और महानायक अमिताभ बच्चन की जोरदार आवाज का जबरदस्त संगम नजर आ रहा है. फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है भारतवर्ष की महान सभ्यता के गुणगान से और खत्म होता है झांसी वाली रानी की मर्दानी लड़ाई पर. मणिकर्णिका TEASER: माथे पर खून और हाथों में तलवार लिए मैदान-ए-जंग में अंग्रेजों से लोहा लेती दिख रही कंगना रनौत कंगना रनौत टीजर में जबरदस्त एक्शन करते नजर आ रही हैं. कुल 2 मिनट के टीजर में झांसी की रानी मणिकर्णिका के जीवन के कई पहलुओं को दिखाया है. जहां एक तरफ वो झांसी की महारानी के अवतार में शान-ओ-शौकत का लुत्फ उठाती दिख रही हैं तो दूसरी ओर अपनी जमीन पर गुलामी के दाग को अपने खून से धोने की जद्दोदहद करती दिख रही हैं. एक तरफ वो मां बनकर अपने बच्चे को बचाने की कोशिश कर रही हैं तो दूसरी ओर वो अपनी धरती मां की आजादी की  रक्षा के लिए हर बलिदान देती हुई नजर आ रही हैं. झांसी की रानी की जिंदगी पर आधारित ये फिल्म अगले साल 25 जनवरी को रिलीज होगी. फिल्म के निर्देशन को लेकर काफी वक्त से विवाद था लेकिन फिल्म के निर्देशक के नाम में कंगना का नाम नहीं जोड़ा गया है.  इस फिल्म का निर्देशन राधा कृष्णा ने किया है. फिल्म में कंगना रनौत झांसी की रानी के किरदार में नजर आ रही हैं. इसके अलावा सुरेश ओबोरॉय , डेनी, अतुल कुलकर्णी, अंकिता लोखंडे जैसे कई कलाकार नजर आएंगे. लंबे समय से विवादों में है फिल्म कंगना की ये फिल्म रिलीज से पहले ही कई विवादों से घिर चुकी है. पहले फिल्म का विरोध इस बात को लेकर किया जा रहा था कि फिल्म में रानी झांसी और अंग्रेज के बीच एक ड्रीम सीक्वेंस फिल्माया गया है. वहीं, बाद में फिल्म के निर्देशन की कमान कंगना द्वारा अपने हाथ में ले लेने की खबर आई. इसी खबर के आने के बाद खबर सामने आई कि सोनू सूद ने फिल्म को छोड़ दिया है और इसके पीछे कारण दिया गया कि वो किसी महिला निर्देशक के अंडर काम नहीं करना चाहते. हालांकि सोनू ने इन आरोपों से इंकार करते हुए फिल्म छोड़ने के पीछ अन्य कारणों का हवाला दिया था. विवादों का ये सिलसिला यहीं नहीं रुका सोनू के फिल्म छोड़ने के बाद एक्ट्रेस स्वाती सेमवाल ने भी फिल्म को बाय बाय कह दिया. उनका कहना था कि क्योंकि वो फिल्म में सोनू सूद की पत्नी का किरदार निभा रही थी तो उनके फिल्म छोड़ने के बाद अब उनके किरदार की को खास अहमियत नहीं रह गई है. बता दें कि स्वाति मराठा सेना के कमांडर सदाशिवराव भाऊ की पत्नी पार्वती के किरदार में नजर आने वाली थी और सदाशिवराम भाऊ के किरदार को पहले सोनू सूद निभाने वाले थे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
Toxic के 8 घंटे में बिके 91 हजार से ज्यादा टिकट्स, ओपनिंग डे पर हिंदी में लगाएगी हाफ सेंचुरी?
'किल' के बाद फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
फिर भौकाल काटेंगे राघव जुयाल, 'द पैराडाइज' पर बोले- ये बहुत जबरदस्त होने वाली है
1 महीने में दूसरी बार गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
गिरते-गिरते बचे अक्षय कुमार, सैफ अली खान ने संभाला, Video वायरल
क्या प्रेग्नेंट हैं Kareena Kapoor? लेटेस्ट वीडियो में दिखा बेबी बंप, फैंस बोले- 'तीसरा बेबी आने वाला है'
क्या प्रेग्नेंट हैं करीना कपूर? लेटेस्ट वीडियो देखकर फैंस बोले- तीसरा बेबी आने वाला है

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
तमिलनाडु: DMK ने ठुकराया विजय सरकार की मुफ्त गाड़ियों का ऑफर, जानें मामला
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
अभय चौटाला का भूपेंद्र हुड्डा पर बड़ा हमला, कहा- ये वोट बेचकर आए हैं
Irumudi X Review: रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
रवि तेजा का दमदार कमबैक, 'इरुमुडी' देख क्रेजी हुए फैंस, बताया- 'ब्लॉकबस्टर'
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट से पहले बदला श्रीलंका का कोच
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
सज्जन कुमार को श्रद्धांजलि देने पर सियासत, BJP ने पूछा- रोल मॉडल हैं?
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
तेलंगाना के CM रेवंत रेड्डी का अमेरिका दौरा रद्द, केंद्र पर लगाया ये आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
राहुल गांधी के सामने साहिल लोचव की वकील ने पुलिस पर लगाए चौंकाने वाले आरोप
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
दिल्ली में 9वीं की तीसरी भाषा का नियम वापस, R3 में फेल होने पर भी दे सकेंगे 10वीं बोर्ड
Embed widget