एक्सप्लोरर

Mandakini Birthday: जब डॉन दाऊद इब्राहिम के प्यार में डूबी मंदाकिनी, दोनों की इस तस्वीर ने मचा दिया था बवाल

Mandakini Birthday: एक्ट्रेस मंदाकिनी का कथित तौर पर अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के साथ अफेयर था. साल 1994 में दोनों की एक तस्वीर वायरल हुई थी जो एक्ट्रेस के करियर की बर्बादी की वजह बनी.

Mandakini Birthday: 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में कई एक्ट्रेसेस ने अपनी गजब की खूबसूरती से फैंस का दिल जीता. एक्टिंग के साथ ही कई हसीनाएं अपनी खूबसूरती से भी लोगों को अपना मुरीद बना चुकी थीं. ऐसी ही एक एक्ट्रेस थी मंदाकिनी. 

मंदाकिनी की खूबसूरती और नीली आंखों की खूब चर्चा हुई. फैंस उन्हें देखते तो एक टक देखते ही रह जाते थे. आम लोग तो छोड़िए नीली आंखों वाली मंदाकिनी पर तो अंडरवर्ल्ड का डॉन दाऊद इब्राहिम भी दिल हार बैठा. कथित तौर पर दोनों का अफेयर था. दोनों की एक तस्वीर सामने आने के बाद दोनों के रिश्ते को और हवा मिली. लेकिन इस तस्वीर ने देशभर में बवाल मचा दिया था.

मंदाकिनी और दाऊद की वो तस्वीर

Mandakini Birthday: जब डॉन दाऊद इब्राहिम के प्यार में डूबी मंदाकिनी, दोनों की इस तस्वीर ने मचा दिया था बवाल

80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में चर्चा का विषय रही मंदाकिनी 61 साल की होने जा रही हैं. उनका जन्म 30 जुलाई 1963 को उत्तर प्रदेश में मेरठ में हुआ था. गौरतलब है कि 80 और 90 के दशक में बॉलीवुड में अंडरवर्ल्ड का काफी इंटरफेयर था. अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद तो मंदाकिनी के प्यार में डूब चुका था.

मंदाकिनी ने कभी डॉन के साथ अपने रिश्ते को एक्सेप्ट नहीं किया लेकिन दोनों की साल 1994 में सामने आई एक तस्वीर ने दोनों के रिश्ते पर मुहर लगा दी थी. साल 1994 में दुबई के शारजाह के क्रिकेट स्टेडियम में भारत और पाकिस्तान की क्रिकेट टीमों के बीच मैच चल रहा था. मैच देखने दाऊद और मंदाकिनी साथ में पहुंचे थे.

मंदाकिनी और दाऊद एक दूसरे के बिल्कुल पास बैठे हुए थे. दोनों की तस्वीर सामने आई तो बवाल मच गया. यह तस्वीर काफी चर्चा में रही लेकिन इसका मंदाकिनी के बॉलीवुड करियर पर गहरा असर पड़ा. अंडरवर्ल्ड डॉन के साथ नजदीकियां होने के चलते मंदाकिनी का बॉलीवुड करियर बर्बाद हो गया. कभी बॉलीवुड के लिए सनसनी रही मंदाकिनी बाद में अचनाक से रुपहले पर्दे से दूर हो गई. 

1985 में किया था डेब्यू, पहली ही फिल्म से छाईं

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Yasmeen Joseph Thakur | Mandakini (@mandakiniofficial)

मंदाकिनी ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में आई राज कपूर साहब की फिल्म 'राम तेरी गंगा मैली' से की थी. इस फिल्म ने उनके अपोजिट राज कपूर के बेटे राजीव कपूर ने काम किया था. फिल्म टिकट खिड़की पर हिट रही. पहली ही फिल्म से मंदाकिनी छा गई थीं. 

डेब्यू फिल्म के समय मंदाकिनी की उम्र 22 साल थी. अपनी पहली ही फिल्म में मंदाकिनी ने बोल्ड सीन देकर खूब सुर्खियां बटोरी थी. 'राम तेरी गंगा मैली' के हिट होने के बाद मंदाकिनी के पास फिल्मों की लाइन लग गई थी. लेकिन उन्होंने अपने अच्छे खासे करियर पर खुद पानी फेर लिया था. 

यह भी पढ़ें: Bad Newz BO Collection Day 11: 'बैड न्यूज' के लिए अब Good News नहीं, करोड़ों से लाखों में पहुंची कमाई, जानें 11वें दिन का हाल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' ने दूसरे दिन किया धमाका, 5 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
Awarapan 2 Box office: 2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
2026 की 6वीं हाईएस्ट वीकेंड ओपनर बनी 'आवारापन 2', 4 फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड
15 अगस्त पर 55 करोड़ के पार हुई 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का कलेक्शन
'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947', कौन चल रही आगे, जानें- हर घंटे का कलेक्शन
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश
मद्रास हाईकोर्ट ने 'बंटवारा 1947' के पक्ष में सुनाया फैसला, पायरेटेड कॉपी ब्लॉक करने के दिए निर्देश

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
US-ईरान जंग से चीन का फायदा, प्रशांत महासागर में अब ड्रैगन पसारेगा पैर!
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
विभाजन पर अखिलेश यादव के बयान पर केशव मौर्य का पलटवार, बोले- 'गंदी सोच...'
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
निरहुआ ने आम्रपाली दुबे को क्यों कहा 'चुगलीस्टार'? हर 6 महीने में मोबाइल नंबर बदल लेते हैं पवन सिंह
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
2027 वनडे वर्ल्ड कप की आई तारीख, महात्मा गांधी से निकला कनेक्शन
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मां से पूछो ...', BJP प्रदेश अध्यक्ष के CM विजय पर दिए बयान पर विवाद
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
'मारी दी गई गोली', पीएम मोदी के 'दिमागी नक्सल' वाले बयान पर भड़की CPIM
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
पानी में मगरमच्छ ने पकड़ी मछुआरे की टांग? भयानक वीडियो वायरल
Embed widget