एक्सप्लोरर

22 साल के हुए मलाइका अरोड़ा-अरबाज खान के बेटे अरहान खान, एक्ट्रेस ने बचपन की तस्वीरें शेयर कर लुटाया प्यार

Arhaan Khan Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान का आज बर्थडे है. ऐसे में मलाइका ने अपने बेटे के लिए एक बर्थडे पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने अरहान की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं.

Malaika Arora Wishes Son Arhaan Khan On Birthday: मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान के बेटे अरहान खान आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. अरहान 22 साल के हो गए हैं और इस मौके पर मां मलाइका ने खास अंदाज में अपने लाडले को विश किया है. मलाइका ने अपने सोशल मीडिया पर अरहान के साथ अपनी कुछ अनदेखी तस्वीरें शेयर की हैं.

मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अरहान के लिए बर्थडे पोस्ट किया है. उन्होंने चार तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें से कुछ में एक्ट्रेस भी बेटे के साथ नजर आ रही हैं. पहली तस्वीर में मलाइका अरहान को गले लगाए पोज देती दिख रही हैं. इस फोटो में अरहान उम्र में काफी छोटे लग रहे हैं. दूसरी तस्वीर हाल की लग रही है, ये एक कैंडिड फोटो है जिसमे गर्म कपड़े पहने हरे-भरे इलाके में मलाइका और अरहान एक-दूसरे से बातें करते दिखाई दे रहे हैं.

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Malaika Arora (@malaikaaroraofficial)

'मां तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती है'
तीसरी तस्वीर एक कोलाज है, जिसमें एक फोटो में अरहान स्विमिंग करते दिख रहे हैं तो वहीं दूसरी में मलाइका उन्हें गोद में लिए दिख रही हैं. आखिरी तस्वीर में अरहान अपने पेट डॉग के साथ खेलते नजर आ रहे हैं. इन अनदेखी तस्वीरों को शेयर करते हुए मलाइका ने कैप्शन में लिखा- 'जन्मदिन मुबारक हो मेरे बेटे. मां तुम्हें सबसे ज्यादा प्यार करती है.'

दूसरे सेलेब्स ने भी अरहान को विश किया बर्थडे
अरहान खान के लिए किए गए मलाइका के पोस्ट पर कई सेलेब्स ने भी उन्हें बर्थडे विश किया है. मीरा कपूर, शिबानी अख्तर, संजय कपूर, सोफी चौधरी, सीमा सजदेह से लेकर सबा पटौडी और श्वेता बच्चन तक ने अरहान खान को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं.

शादी के सालों बाद मलाइका-अरोड़ा ने लिया था तलाक
मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने साल 1998 में शादी रचाई थी. शादी के चार साल बाद, 2002 में कपल ने अपने पहले बच्चे अरहान का वेलकम किया था. शादी के 19 साल बाद, 2017 में बाद मलाइका और अरबाज ने तलाक ले लिया. तलाक के बाद अरबाज ने 2024 में शूरा खान से दूसरी शादी की है. वहीं मलाइका अर्जुन कपूर को डेट कर रही थीं, जिनसे उनका हाल ही में ब्रेकअप हुआ है.

ये भी पढ़ें: 'मैं जल्द नाना बनना चाहता हूं', बेटी अथिया शेट्टी की प्रेग्नेंसी से पहले ही सुनील शेट्टी ने जाहिर की थी ये ख्वाहिश

दरख्शां मुमताज उन आवाज़ों में से एक हैं, जो एंटरटेनमेंट की दुनिया को न सिर्फ सुनती हैं, बल्कि उसे समझती हैं और दर्शकों तक असरदार तरीके से पहुंचाती भी हैं. ABP न्यूज़ की एंटरटेनमेंट डेस्क पर एक पत्रकार के तौर पर ये सिनेमा की चमक-दमक से आगे जाकर उसकी गहराइयों में झांकती हैं. खासतौर पर बॉक्स ऑफिस ट्रेंड्स और फ़िल्म इंडस्ट्री की पर्सेप्शन बिल्डिंग में उनकी गहरी पकड़ है. जामिया मिल्लिया इस्लामिया से ग्रेजुएशन और फिर पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद इन्होंने मीडिया को सिर्फ एक प्रोफेशन नहीं, बल्कि अपना पैशन बना लिया. कैमरा उनकी ताक़त है और कॉन्फिडेंस उनकी पहचान. इनका मानना है कि मेहनत कभी ट्रेंड से बाहर नहीं जाती, और ये हर दिन इसी सोच के साथ काम करती हैं. ये हिंदी में लिखती हैं, लेकिन अंग्रेज़ी, उर्दू और भोजपुरी भाषा पर भी अच्छी पकड़ रखती हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल

वीडियोज

Modi Government: मोदी सरकार का 'गेमचेंजिंग' कदम, आपकी रिटायरमेंट की चिंता खत्म!
Tum se Tum Tak: Anu की जिंदगी में आई प्यार की बहार, Aryavardhan ने कश्मीर में किया इज़हार #sbs (22.01.2026)
Air Pollution से Economy को बड़ा झटका | Gita Gopinath की गंभीर चेतावनी | Paisa Live
Telangana News: 100 कुत्तों का कत्लेआम, 500 पहले मारे गए, किसने किया ये घिघौना कांड? ABPLIVE
Magh Mela 2026: धर्म की आड़ में साजिश...' अविमुक्तेश्वरानंद पर CM Yogi का करारा जवाब! |

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हाथों में राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले डोनाल्ड ट्रंप
'राइफल लेकर पैदा हुआ हमास, नहीं छोड़ा हथियार तो कर देंगे तबाह', दावोस में बोले ट्रंप
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
राहुल के दादा फिरोज गांधी के 88 साल पुराने ड्राइविंग लाइसेंस की होगी जांच! जानें- क्यों शुरू हुई ये चर्चा?
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा? इस रिपोर्ट से जुड़ा है मामला
बांग्लादेश के बाद अब पाकिस्तान भी करेगा 2026 टी20 वर्ल्ड कप का बहिष्कार! क्यों हो रही ऐसी चर्चा?
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल, हर सीन में मिलेगा फुल एंटरटेनमेंट
वीकेंड को घर बैठे बनाना चाहते हैं मजेदार, तो इन 10 धांसू फिल्मों को वॉच लिस्ट में कर लें शामिल
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'शैतान और राक्षसी ताकतें ज्यादा देर तक...', शंकराचार्य विवाद पर RSS ने क्यों दिया ऐसा बयान?
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
'फांसी की जगह इंजेक्शन या इलेक्ट्रिक चेयर का हो इस्तेमाल', मौत की सजा के तरीके को लेकर दाखिल याचिका पर SC ने सुरक्षित रखा फैसला
JEE Main 2026 Cut-off: कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
कितनी पर्सेंटाइल पर खुलेगा एनआईटी और आईआईटी का रास्ता?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
सिर्फ आधार कार्ड देखकर ही सरकार दे देती है 90000 का लोन, जानें कौन उठा सकता है फायदा?
Embed widget