एक्सप्लोरर

Maidaan Vs BMCM BO Collection Day 23: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ पर भारी पड़ रही ‘मैदान’, जानें- 23वें दिन का कलेक्शन

Maidaan Vs BMCM Box Office Collection: ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ को सिनेमाघरों में रिलीज हुए तीन हफ्ते पूरे हो चुके हैं. वहीं ये दोनों फिल्में अभी तक अपनी आधी लागत भी नहीं वसूल पाई हैं.

Maidaan Vs BMCM Box Office Collection Day 23: ईद के मौके पर सिनेमाघरों में अक्षय कुमार-टाइगर श्रॉफ की ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और अजय देवगन की ‘मैदान’ रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों के बज को देखते हुए लग रहा था कि ये साल 2024 की सबसे बड़ी हिट साबित होंगी. लेकिन इन दोनों की परफॉर्मेंस बॉक्स ऑफिस पर बेहद खराब रही है. दोनों ही फिल्में रिलीज के तीन हफ्तों से बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए स्ट्रगल कर रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ ने रिलीज के 23वें दिन कितनी की कमाई?

बड़े मियां छोटे मियां ने रिलीज के 23वें दिन कितनी की कमाई?
अब्बास जफर के निर्देशन में बनी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ में हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस से लेकर कॉमेडी और रोमांस सब कुछ डाला गया था. हर किसी को उम्मीद थी कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा देगी. लेकिन ईद जैसे त्योहार पर रिलीज होने के बावजूद इस फिल्म ने बेहद कम कमाई की.

हालांकि फिल्म ने पहले हफ्ते में 49.9 करोड़ का कलेक्शन किया. जिसके बाद लगने लगा था कि फिल्म अपना बजट तो निकाल ही लेगी. हालांकि रिलीज के दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई का ग्राफ गिरता चला गया और इसके सेकंड वीक का कलेक्शन 8.6 करोड़ रुपये रहा.इसके बाद फिल्म की तीसरे हफ्ते की कमाई महज 3.9 करोड़ रुपये रही. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में एंट्री कर चुकी है और इसके चौथे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘बड़े मियां छोटे मियां’ ने रिलीज के 23वें दिन यानी चौथे फ्राइडे 30 लाख की कमाई की.
  • इसी के साथ ‘बड़े मियां छोटे मियां’ का 23 दिनों का कुल कलेक्शन अब 62.70 करोड़ रुपये हो गया है.

‘मैदान’ ने रिलीज के 23वें दिन कितनी की कमाई?
देश के बेहद फेमस फुटबॉल कोच रहे सैयद अब्दुल रहीम के जीवन पर आधारित स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘मैदान’ में अजय देवगन ने एक बार फिर अपनी दमदार एक्टिंग का लोहा मनवाया है. इस इंस्पायरिंग स्टोरी वाली फिल्म को सिनेमाघरों में देखकर निकलने वाले हर दर्शक ने सराहा हैं लेकिन फिर भी ‘मैदान’ कमाई के मामले में फिसड्डी साबित हुई है.

शानदार रिव्यू के बावजूद ‘मैदान’ ने रिलीज के पहले हफ्ते में 28.35 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 9.95 करोड़ रुपये रही. तीसरे हफ्ते में ‘मैदान’ ने 7.3 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं अब ये फिल्म रिलीज के चौथे हफ्ते में पहुंच चुकी है औ इसी के साथ ‘मैदान’ के चौथे फ्राइडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े भी आ चुके हैं.

  • सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘मैदान’ ने रिलीज के चौथे फ्राइडे 50 लाख की कमाई की है.
  • इसी के साथ ‘मैदान’ का 23 दिनों का कुल कलेक्शन अब 46.10 करोड़ रुपये हो गया है.

‘मैदान’ और बड़े मियां छोटे मियां’ के पास अभी और कमाई का है मौका
‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘मैदान’ बॉक्स ऑफिस पर रेंग-रेंग कर कमाई कर रही है. दोनों ही फिल्में अपने बजट की आधी लागत भी वसूल नहीं पाई है. फिलहाल बॉक्स ऑफिस पर अगले हफ्ते कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे इन दोनों फिल्मों के पास अभी टिकट काउंटर पर थोड़ी बहुत और कमाई करने का मौका है.  
यह भी पढ़ें: Crew OTT Release: सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर दस्तक देगी करीना, तब्बू और कृति की फिल्म, जानें कब और कहां होगी स्ट्रीम?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Box Office: 7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
7वें दिन 'आवारापन 2' या 'बंटवारा 1947' कौन चल रही आगे? जानें- 8 बजे तक का कलेक्शन
Awarapan 2 करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'आवारापन' करने के लिए राजी नहीं थे इमरान हाशमी? प्रोड्यूसर ने बताया कैसे बनी बात
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'सब केसर बेच रहे हैं और आप...', सवाल पर अक्षय कुमार ने दिया ऐसा रिएक्शन
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच
'रेस्टोरेंट में मुझे बोला पेंटी उतारकर दो', 'ग्रेट ग्रैंड मस्ती' फेम एक्ट्रेस ने झेला कास्टिंग काउच

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Watch: इंग्लिश सिंगर ने गाया पाकिस्तान का राष्ट्रगान, कहा- '6 महीनों से उर्दू...'
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
लद्दाख में J&K हाईकोर्ट की बेंच होगी स्थापित, केंद्र सरकार का फैसला
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का अगला मैच कब? किस टीम से होगी भिड़ंत
Embed widget